Thursday 29 March 2018

दीपिका पादुकोण की दूसरी हॉलीवुड फिल्म !

दीपिका पादुकोण का बॉलीवुड बाज़ार सन्नाटे में हैं। इरफ़ान खान के साथ निर्देशक विशाल भरद्वाज की अनाम फिल्म की शूटिंग इरफ़ान खान की बीमारी की वजह से लम्बे समय तक के लिए टाल दी गई है। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के बाद, दीपिका पादुकोण की निगाह विशाल भरद्वाज की इस फिल्म पर ही थी। इस फिल्म में वह केन्द्रीय भूमिका में थी। इस फिल्म का टाइटल सपना दीदी रखे जाने की खबर भी थी। यह फिल्म १९८६ की बॉम्बे की महिला डॉन अशरफ खान उर्फ़ सपना दीदी की बायोग्राफी फिल्म है। अशरफ खान ऐसी दबंग महिला डॉन थी, जिसने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए दाऊद इब्राहीम पर भी हमला कर दिया था। अशरफ ने अपना नाम बदल का सपना दीदी कर लिया था। ज़्यादातर लोग उसे इसी नाम से जानते हैं। ज़ाहिर है कि विशाल भरद्वाज की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भूमिका सशक्त थी। पद्मावत के बाद सपना दीदी दीपिका पादुकोण के हरफनमौला स्टार कहलाने का सपना पूरा कर सकती थी। लेकिन, अब जबकि यह फिल्म फ़िलहाल बंद हो गई है, दीपिका पादुकोण को किसी ज़बरदस्त फिल्म की तलाश है, जो उन्हें चर्चित कर दे। अब, इसके लिए वह हॉलीवुड की ओर देख रही है। ट्रिपल एक्स  रिटर्न  ऑफ़ जेंडर केज के बाद दीपिका पादुकोण ने दूसरी हॉलीवुड फिल्म नहीं की है। जबकि, उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका चोपड़ा टीवी सीरियल क्वांटिको के तीन सीजन और दो हॉलीवुड फ़िल्में पूरी कर चुकी है। खबर है कि खबर है कि हॉलीवुड में दीपिका पादुकोण के एजेंट, उनके लिए उपयुक्त स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं. जैसे ही ऎसी स्क्रिप्ट मिल जाएगी, दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड जा कर ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट देना होगा। इसके बाद ही उन्हें दूसरी हॉलीवुड फिल्म मिल पायेगी। लेकिन, दूसरी ओर दीपिका की रकीब प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में रमने की तैयारी कर रही है। शीघ्र ही प्रियंका के दो तीन प्रोजेक्ट का ऐलान हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि एक प्रोजेक्ट तो काफी बड़ा है।यहाँ एक बड़ा सवाल ! एक म्यान में दो तलवारे क्यों नहीं रह सकती ?   

टोटल धमाल के सेट्स पर बोमन ईरानी - देखने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment