Showing posts with label Ashutosh Gowarikar. Show all posts
Showing posts with label Ashutosh Gowarikar. Show all posts

Wednesday 13 November 2019

फिल्म Panipat गीत Mard Maratha एक समीक्षा


आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh  Gowarikar) निर्देशित फिल्म पानीपत (Panipat) का गीत मर्द मराठा थोड़ी देर पहले रिलीज़ हुआ है।  इस गीत को अजय-अतुल (Ajay-Atul) जोड़ी ने संगीतबद्ध किया है। बोल जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखे हैं। गीत को अजय-अतुल के साथ सुदेश भोसले (Sudesh Bhosle), कुणाल गांजावाला (Kunal Ganjawala), स्वप्निल भांडोडकर (Swapnil Bandodkar), पद्मनाभ गायकवाड़ (Padmanabh Gaikwad) और प्रियंका बर्वे (Priyanka Barve) ने गाया है।
, ,.
इस गीत में फिल्म की लगभग पूरी स्टारकास्ट (संजय दत्त (Sanjay Dutt), ज़ीनत अमान (Zeenat Amaan), आदि को छोड़ कर) अर्जुन  कपूर (Arjun Kapoor),कृति सैनन (Kriti Sanon), पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure), मोहनीश बहल (Mohnish Bahl), सुहासिनी मुले (Suhasini Muley), रविंद्र महाजनी (Ravindra Mahajani), आदि शामिल है। यह गीत मराठा जश्न को दर्शाता जोश से भरा गीत है।

इसमें कोई शक नहीं कि गीत में भव्य सेट्स, वस्त्राभूषण, हथियार, दरबार और  दरबारी मुस्तैद है।  गीत में शामिल चरित्र गीत की चंद पंक्तियों में अपनी भावनाये भी प्रकट कर जाते हैं।  एक ही गीत में इतना सब कुछ तारीफ के काबिल है।

पानीपत में, अफगान बादशाह और आक्रमणकारी अहमद शाह  दुर्रानी या अब्दाली की भूमिका संजय दत्त ने की है।   बाजीराव पेशवा के सेनापति सदाशिव राव भाऊ की भूमिका अर्जुन कपूर कर रहे हैं। फिल्म में इन्ही दोनों किरदारों का महत्त्व है।  इसीलिए इन दोनों चरित्रों के  एक्टरों संजय दत्त और अर्जुन कपूर का भी महत्व है।  संजय दत्त, शायद इस प्रकार की भूमिकाओं के लिए ही बने हैं।इसलिए, उनके अहमद शाह अब्दाली के तौर पर फबने में कोई शक नहीं।

मगर, तस्वीर तब पूरी होगी, जब अर्जुन कपूर अपनी भूमिका में खरे उतरेंगे। अर्जुन कपुर, पहली बार किसी कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं।  वह एक राजसी भूमिका, वह भी योद्धा की, को अंजाम दे रहे हैं। फिल्म पानीपत में, अर्जुन कपूर, मराठा शासक पेशवा बाजीराव के भतीजे की भूमिका कर रहे है।  इस पेशवा बाजीराव को रील लाइफ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) में सफलतापूर्वक कर चुके हैं। शायद यह कारण है कि पानीपत का ट्रेलर देखते समय दर्शकों को बरबस रणवीर सिंह और उनके पेशवा बाजीराव की याद आ जाती है।  दर्शक, रणवीर के मुक़ाबले अर्जुन कपूर को तौलने लगता है।  हालाँकि, यह गलत होगा। लेकिन दर्शकों का क्या !


ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अर्जुन कपूर ने, सदाशिव राव भाऊ की भूमिका सही तरह से अंजाम दी होगी ? सब कुछ निर्भर करेगा आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन और फिल्म की स्क्रिप्ट पर।  आशुतोष गोवारिकर को अर्जुन कपूर के अभिनय और शारीरिक संरचना को ध्यान में रखते हुए, अभिनय करना होगा।  अगर वह ऐसा  करा ले गए तो अर्जुन कपूर परदे पर इस वीर मराठा को अमर कर देंगे।










Friday 1 November 2019

पानीपत के तीसरे युद्द के विश्वासघात की कहानी है Paanipat !


आज प्राचीन भारतीय इतिहास के बेशक़ीमती पन्नों के रूपहले परदे पर खुलने का ऐलान किया गया।निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने, अपनी ऐतिहासिक फिल्म पानीपत के ६ दिसंबर २०१९ को प्रदर्शित होने का ऐलान किया।

संजय दत्त के साथ अर्जुन कपूर, कृति सैनन, पद्मिनी कोल्हापुरे, ज़ीनत अमान, मिलिंद गुणाजी, आदि की मुख्य भूमिकाओं से सजी फिल्म पानीपत, १४ जनवरी १७६१ को, पानीपत में मराठा सरदार सदाशिव राव भाउ और अफगान के बादशाह अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़े गए तीसरे युद्ध पर केंद्रित घटनाओं पर है।  इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव और संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली की भूमिका की है।

आशुतोष गोवारिकर को, भारतीय इतिहास के पन्ने पलटना काफी पसंद है।  उनकी फ़िल्में लगान : वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया, जोधा अकबर, खेले हम जी जान से और मोहन जोदड़ो इसका प्रमाण है।

पानीपत के पोस्टर की टैग लाइन 'द ग्रेट बिट्रेयल' ख़ास है।  पानीपत का युद्ध मराठा सेना और अब्दाली की मुग़ल सेना के बीच लड़ा गया था।  एक समय ऐसा था, जब अब्दाली को बुरी तरह से हार कर, भारत से भागना पड़ता।  लेकिनयुद्ध लड़ते लड़ते दिल्ली के उत्तर मे आ पहुंचे मराठा सैनिकों के पास रसद की कमी हो गई।  उन्होंने जाटों से रसद की मदद करने को कहा।  उधर रोहिला सरदारों और दोआब के अफगानों की सेना के साथ के बावजूद पस्त हो चुका था।  ऐसे समय में अब्दाली ने इस्लामिक कार्ड खेला। उसने इस्लाम के नाम पर अवध के नवाज़ शुज़ाउद्दौला से मदद मांगी।  नवाब भारतीय शासक होते हुए भी, इस्लाम के नाम पर तुरंत सेना सहित तैयार हो गया।  जबकि, जाटों ने सदाशिव राव की किसी प्रकार की कोई मदद नहीं की।  हिन्दुओं के इसी विश्वासघात की कहानी है पानीपत। 
पानीपत का भारतीय इतिहास में महत्त्व है, क्योंकि इस युद्ध के बाद अब्दाली को इतना नुकसान पहुंचा की उसे वापस भागना पड़ा। इस्लाम के नाम पर देशद्रोह करने वाले मुग़ल शासन की भारत में नीव भी हिल गई। इसके बाद ही, हिंदुस्तान से मुग़ल शासन के अंत की शुरुआत हो गई। दिल्ली की गद्दी ब्रितानी शासन ने हडप ली। 

Tuesday 18 June 2019

Panipat में पेशवाओं की मददगार भूमिका में Zeenat Aman !


आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowarikar) की फिल्म पानीपत (Panipat) में, पानीपत के तीसरे युद्ध के दो मुख्य किरदार सदाशिवराव भाऊ (Arjun Kapoor) और अहमद शाह अब्दाली (Sanjay Dutt) के अलावा एक तीसरे किरदार सकीना बेगम की भूमिका के लिए १९७० और १९८० के दशक की टॉप एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) को शामिल कर लिया गया है।

पानीपत के तीसरे युद्ध में सकीना बेगम का ख़ास योगदान है। सब तरफ से निराश मराठाओं को होशियारगंज की शासक सकीना बेगम से ही आस बंधी थी। यह भूमिका इस युद्ध के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण है।

क्या इस भूमिका से जीनत अमान (Zeenat Aman) की रूपहले परदे पर वापसी हो रही है ? अभी यह कहना ज़ल्दबाज़ी होगी।

जीनत अमान (Zeenat Aman), २०१४ में रिलीज़ ड्रामा फिल्म स्ट्रिंग्स ऑफ़ पैशन (Strings of Passion) के बाद किसी फिल्म में नज़र नहीं आई थी। हालाँकि, वह फैशन शो और टीवी पर नज़र आती रही हैं।

यहाँ एक ख़ास बात यह कि पानीपत में जीनत अमान (Zeenat Aman) को निर्देशन देने वाले आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowarikar) ने जीनत अमान के साथ बतौर एक्टर अनंत बालानी (Anant Balani) की फिल्म गवाही (१९८९) में अभिनय किया था।

इस लिहाज़ से, यह दोनों ३० साल बाद एक दूसरे के आमने सामने होंगे। बेशक उनके रोल बदल चुके होंगे।

Panipat, ६ दिसंबर २०१९ को रिलीज़ हो रही है। 

Friday 30 November 2018

कल गुड न्यूज़, आज पानीपत


गर्मी और बरसात से उबर कर, गुनगुने मौसम का आनंद उठाने के लिए बॉलीवुड तैयार है।  फिल्मों की देश के विभिन्न शहरों में शूटिंग शुरू हो रही हैं या हो चुकी हैं।  कल गुड न्यूज़ सुनाने के बाद, आज पानीपत का युद्ध होने की खबर है। 

गुरूवार से गुड न्यूज़
निर्माता करण जौहर, अपने डिजिटल प्रोडक्शन की योजना का खुलासा करने के बाद२९ नवंबर को अपने फिल्म क्रू के साथ चंडीगढ़ पहुँच गए।  उनके साथ थे पंजाबी फिल्म सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और करण जौहर की फिल्म लस्ट स्टोरीज की वाइब्रेशन गर्ल किआरा अडवाणी।  यह पूरा कुनबा चंडीगढ़ में फिल्म गुड न्यूज़ की शूटिंग कर रहा है।

दो जोड़ों की गुड न्यूज़
यह फिल्म दो ऐसे जोड़े की कहानी है, जो कृत्रिम साधनों से बच्चे पाने चाहते हैं।  ऐसा एक युवा जोड़ा दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी का है, जबकि दूसरे परिपक्व जोड़ा अक्षय कुमार और करीना कपूर खान का है।  अक्षय कुमार और करीना कपूर, जल्द ही इस शूट से जुड़ जाएंगे।

१९ जुलाई २०१९ को गुड न्यूज़
फिलहाल तो अक्षय कुमार २.० के प्रमोशन और केसरी की शूटिंग के कारण नहीं पहुंच सके थे।  चंडीगढ़ के बाद गुड न्यूज़ के बारे में बाकी की न्यूज़ विदेशी लोकेशनों से सुनाई पड़ेंगी।  गुड न्यूज़ १९ जुलाई २०१९ को रिलीज़ होगी। 


आज से शुरू पानीपत का युद्ध
और आज...यानि ३० नवंबर से आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत की शूटिंग भी शुरू हो रही है। इस शूट में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त हिस्सा लेंगे।  फिल्म की शूटिंग के लिए मशहूर शनिवार वाड़ा का निर्माण एनडी स्टूडियो में किया गया है।

संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली
पानीपत की कहानी, इतिहास में दर्ज़  पानीपत की तीसरे युद्ध पर केंद्रित है, जो अहमद शाह अब्दाली की अफगान सेना और मराठा सेना के बीच लड़ा गया था।  फिल्म में संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली की भूमिका कर रहे हैं।  अर्जुन कपूर, मराठा सरदार सेनापति सदाशिवराव भाऊ की भूमिका कर रहे हैं।  कृति सैनन पारवती बाई और पद्मिनी कोल्हापुरे गोपिका बाई बनी हैं ।


६ दिसंबर २०१९ को पानीपत  
आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस के  अंतर्गत बनाई जा रही इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है।  फिल्म ६ दिसंबर २०१९ को रिलीज़ होगी।  



Vikrant Massey shot with a dislocated shoulder - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Monday 12 November 2018

आशुतोष गोवारिकर की पानीपत में मोहनीश बहल


आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत पर, उनकी पिछली पीरियड ड्रामा फिल्म मोहनजोदड़ो की असफलता का कोई प्रभाव नज़र नहीं आता। यह फिल्म ऐलान के साथ ही लगातार सुर्ख़ियों में है।

मराठा सरदार और अब्दाली की जंग
पानीपत के ऐलान के समय मराठा सरदार सदाशिव राव भाउ की भूमिका में अर्जुन कपूर, अहमद शाह अब्दाली की भुमिका में संजय दत्त और सदाशिव की पत्नी की भूमिका के लिए कृति सैनन के नामों का ऐलान कर दिया गया था।


गोपिका बाई बनी पद्मिनी कोल्हापुरे
इसके बाद, सदाशिव के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली गोपिका बाई की भूमिका में पद्मिनी कोल्हापुरे के नाम का ऐलान किया गया था।  इस फिल्म से पद्मिनी कोल्हापुरे, पांच साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही थी।

नाना साहेब बने मोहनीश बहल
अब इस फिल्म की स्टार कास्ट में एक नए नाम का ऐलान कर दिया गया है।  यह नया नाम मोहनीश बहल का है। वह पांच साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी करेंगे। आशुतोष की फिल्म में वह नाना साहेब की महत्वपूर्ण भूमिका में लिए गए हैं।  नाना साहेब मराठा साम्राज्य के पेशवा यानि प्रधान मंत्री थे। मोहनीश बहल की यह पहली ऐतिहासिक फिल्म है।


पानीपत का तीसरा युद्ध
फिल्म पानीपत, भारतीय इतिहास में १४ जनवरी १७६१ को पानीपत में, अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली और मराठा साम्राज्य के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में अब्दाली का साथ दोआब के रोहिल्ला अफगानों और अवध के नवाब शुजा-उद-दौला ने दिया था।

संजय, अर्जुन और कृति
इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन की केंद्रीय भूमिकाये हैं।  फिल्म का निर्माण आशुतोष गोवारिकर के बैनर एजीपीपीएल के अंतर्गत रोहित शेलटकर की कंपनी विज़न वर्ल्ड के साथ किया जा रहा है।  इस फिल्म की रिलीज़ की तारिख ६ दिसंबर २०१९ तय की गई है। 


बाघ संरक्षण के लिए डिस्कवरी के साथ अनुष्का शर्मा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday 14 June 2018

करीना कपूर की जगह 'आपला मानुष' सोनाक्षी सिन्हा !

आखिरकार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा आ ही गई है ।

आशुतोष गोवारिकर ने निर्माता अजय देवगन की पहली मराठी फिल्म आपला मानुष के हिंदी रीमेक के अधिकार अजय देवगन से खरीद लिए थे।

मराठी आपला मानुष में नाना पाटेकर ने एक पिता की भूमिका की थी, जो अपने बेटे और बहु के साथ शहर में रह रहा है।  इन तीनों को शहरी ज़िन्दगी की क्या क्या कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं और इससे इन तीनो के सम्बन्ध किस प्रकार प्रभावित करती है, इसका चित्रण सतीश रजवाड़े की फिल्म में हुआ था।

आशुतोष ने जब अपने हिंदी रीमेक की कास्ट का ऐलान किया तो सबसे पहला नाम करीना कपूर का था।

करीना कपूर को अपाला मानुष के हिंदी रीमेक की पटकथा पसंद भी आई थी।  लेकिन, गृहस्थी की व्यस्तता और अपने कमिटमेंट के कारण करीना कपूर को  आशुतोष गोवारिका की फिल्म छोड़नी पड़ी।

करीना कपूर खान, निर्माता करण जौहर की राज मेहता निर्देशित अनाम फिल्म मे अक्षय कुमार की नायिका बन कर आ रही थी।  यह ऐसे जोड़े की कहानी है, जो बच्चा चाहता है।  चूंकि, इन दोनों के बच्चा नहीं हो सकता है, इसलिए वह सरोगेसी का सहारा लेते हैं।

करीना के करण जौहर की फिल्म में चले जाने के बाद आशुतोष गोवारिकर ने सोनाक्षी सिन्हा से बातचीत शुरू कर दी।  सोनाक्षी सिन्हा भी आपला मानुष जैसे गंभीर विषय का हिस्सा बनना चाहती थी।

यहाँ बता दें कि जिन दिनों आशुतोष गोवारिका फिल्म मोहनजोदड़ो के लिए कास्ट का चयन कर रहे थे, उस समय हृथिक रोशन की नायिका के बतौर वह सोनाक्षी सिन्हा को लेना चाहते थे।

सोनाक्षी सिन्हा भी इस प्रागैतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी। लेकिन, किन्ही कारणों से बात नहीं बन सकी।

इस प्रकार से सोनाक्षी सिन्हा का आशुतोष गोवारिका की फिल्म की नायिका बनने का सपना अब पूरा हो रहा है।


रेस ३ के लिए धर्मेंद्र ने दी सलमान खान को शुभकामनायें- देखने के लिए क्लिक करें 

Sunday 4 March 2018

अब परदे पर लड़ा जायेगा पानीपत का युद्ध !

ऐतिहासिक- प्रागैतिहासिक फिल्म खेले हम जी जान से और मोहनजोदड़ो की असफलता के बावजूद, निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने हठ नहीं छोड़ा है।  वह अभी भी ऐतिहासिक फिल्म बनाने में जी जान से जुटे हुए हैं। इस बार उनके कैमरे की जद में, दिल्ली से ९७ किलोमीटर दूर उत्तर में पानीपत के मैदान में १४ जनवरी १७६१ को लड़ा गया पानीपत का तीसरा युद्ध है। यह युद्ध मराठा युद्द्धों और अफगानिस्तान के आक्रमणकारी अहमदशाह अब्दाली की सेना के बीच लड़ा गया था।  आशुतोष गोवारिकर ने जोधा अकबर जैसी सफल ऐतिहासिक-काल्पनिक फिल्म बनाई है।  इसलिए, उनकी इस फिल्म पर निगाहें होंगी ही।  कौन होंगे उनकी फिल्म के कलाकार !  पिछले दिनों यह खबर थी कि आशुतोष गोवारिकर हिट मराठी फिल्म आपला मानुष का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं।  इस बारे में, उनके करीना कपूर खान से मिलने की भी खबर थी।  लेकिन, अब एक चौंकाने वाली खबर है।  एक वेबसाइट के मुताबिक़, करीना कपूर खान और आशुतोष गोवारिकर के बीच बातचीत हुई थी।  लेकिन, यह आपला मानुष के हिंदी रीमेक के लिए नहीं, बल्कि पानीपत के तीसरे युद्ध पर फिल्म को लेकर थी। इस युद्ध में अर्जुन कपूर और संजय दत्त भी होंगे।  दरअसल, यह युद्ध ही संजय दत्त के किरदार अहमद शाह अब्दाली और अर्जुन कपूर के किरदार मराठा सेना का नतृत्व करने वाले सदाशिवराव भाउ के बीच लड़ा जायेगा। सदाशिव राव महान मराठा योद्धा बाजीराव (इन पर फिल्म बाजीराव मस्तानी बनी थी) के भतीजे थे।  इस युद्ध में वह वीरगति को प्राप्त होते हैं। करीना कपूर सदाशिवराव भाउ की दूसरी पत्नी पार्वतीबाई की भूमिका करेंगी।  की एंड का के बादअर्जुन कपूर और करीना कपूर की यह दूसरी फिल्म होगी। इस साल इन तीन कलाकारों की एक एक फिल्म रिलीज़ होनी है।  करीना कपूर की वीरे दी वेडिंग जल्द रिलीज़ होने वाली है।  संजय दत्त अपनी बायोपिक फिल्म और अर्जुन कपूर संदीप और पिंकी फरार में नज़र आएंगे। 

बॉलीवुड न्यूज़ ४ मार्च - पढ़ने के लिए  क्लिक करें

Wednesday 11 May 2016

क्या मोहनजोदड़ो आशुतोष गोवारिकर की सबसे छोटी फिल्म है ?

सिनेमाघरों के ठन्डे माहौल में आशुतोष गोवारिकर की  लम्बी फ़िल्में देख कर गर्मी से निजात पाने वाले दर्शकों के लिए निराश करने  वाली खबर है।  आशुतोष गोवारिकर की ह्रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के साथ एपिक पीरियड फिल्म मोहनजोदड़ो उनकी अब तक की सबसे कम लम्बाई वाली फिल्म बताई जा रही है  । हालाँकि, आज के लिहाज़ से, जब दो घंटे से भी कम समय की बहुत सी फ़िल्में बनाई जा रही है, मोहनजोदड़ो की ढाई घंटे की लम्बाई कम नहीं है।  लेकिन, मोहनजोदड़ो आशुतोष गोवारिकर की लम्बी लम्बी फ़िल्में बनाने की शोहरत के अनुरूप नहीं बताई जा रही है ।  आशुतोष गोवारिकर की आदत फिल्म की स्क्रिप्टिंग तीन घंटे से ज़्यादा की करने की है।  केवल अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म खेले हम जी जान से ही तीन घंटे से कम यानि १६८ मिनट लम्बी थी।  क्या सचमुच मोहनजोदड़ो आशुतोष गोवारिकर की सबसे कम लम्बाई वाली फिल्म है ? आशुतोष गोवारिकर की १५ जून २००१ को रिलीज़ आमिर खान और ग्रेसी सिंह अभिनीत फिल्म लगान २३४ मिनट लम्बी यानि ३ घंटा ५४ मिनट की थी।  शाहरुख़ खान और गायत्री जोशी के साथ फिल्म 'स्वदेस' १९५ मिनट लम्बी यानि ३ घंटा १५ मिनट की थी।  ह्रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ गोवारिकर की पहली फिल्म जोधा अकबर की लम्बाई भी २१४  ३ घंटा ३४ मिनट थी।  राशि के आधार पर प्रियंका चोपड़ा की १२ भूमिकाओं वाली फिल्म व्हाट्स योर राशि को २१३ मिनट की यानि ३ घंटा ३३ मिनट लम्बी होना ही था।  परन्तु इसके बावजूद निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदड़ो को उनकी सबसे कम लम्बाई वाली फिल्म नहीं कहा जा सकता।  आशुतोष गोवारिकर ने बतौर निर्देशक पहली फिल्म दीपक तिजोरी, रवीना टंडन और पूजा भट्ट के साथ पहला नशा बनाई थी।  यह फिल्म १३ अगस्त १९९३ को रिलीज़ हुई थी।  पहला नशा केवल १३० मिनट १९ सेकंड लम्बी यानि दो घंटा १० मिनट १९ सेकंड लम्बी थी। इसके बाद १९९५ में आमिर खान के साथ फिल्म बाज़ी  बनाने से आशुतोष गोवारिकर का लम्बी फ़िल्में बनाने का सिलसिला शुरू हो गया।