Thursday 14 June 2018

करीना कपूर की जगह 'आपला मानुष' सोनाक्षी सिन्हा !

आखिरकार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा आ ही गई है ।

आशुतोष गोवारिकर ने निर्माता अजय देवगन की पहली मराठी फिल्म आपला मानुष के हिंदी रीमेक के अधिकार अजय देवगन से खरीद लिए थे।

मराठी आपला मानुष में नाना पाटेकर ने एक पिता की भूमिका की थी, जो अपने बेटे और बहु के साथ शहर में रह रहा है।  इन तीनों को शहरी ज़िन्दगी की क्या क्या कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं और इससे इन तीनो के सम्बन्ध किस प्रकार प्रभावित करती है, इसका चित्रण सतीश रजवाड़े की फिल्म में हुआ था।

आशुतोष ने जब अपने हिंदी रीमेक की कास्ट का ऐलान किया तो सबसे पहला नाम करीना कपूर का था।

करीना कपूर को अपाला मानुष के हिंदी रीमेक की पटकथा पसंद भी आई थी।  लेकिन, गृहस्थी की व्यस्तता और अपने कमिटमेंट के कारण करीना कपूर को  आशुतोष गोवारिका की फिल्म छोड़नी पड़ी।

करीना कपूर खान, निर्माता करण जौहर की राज मेहता निर्देशित अनाम फिल्म मे अक्षय कुमार की नायिका बन कर आ रही थी।  यह ऐसे जोड़े की कहानी है, जो बच्चा चाहता है।  चूंकि, इन दोनों के बच्चा नहीं हो सकता है, इसलिए वह सरोगेसी का सहारा लेते हैं।

करीना के करण जौहर की फिल्म में चले जाने के बाद आशुतोष गोवारिकर ने सोनाक्षी सिन्हा से बातचीत शुरू कर दी।  सोनाक्षी सिन्हा भी आपला मानुष जैसे गंभीर विषय का हिस्सा बनना चाहती थी।

यहाँ बता दें कि जिन दिनों आशुतोष गोवारिका फिल्म मोहनजोदड़ो के लिए कास्ट का चयन कर रहे थे, उस समय हृथिक रोशन की नायिका के बतौर वह सोनाक्षी सिन्हा को लेना चाहते थे।

सोनाक्षी सिन्हा भी इस प्रागैतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी। लेकिन, किन्ही कारणों से बात नहीं बन सकी।

इस प्रकार से सोनाक्षी सिन्हा का आशुतोष गोवारिका की फिल्म की नायिका बनने का सपना अब पूरा हो रहा है।


रेस ३ के लिए धर्मेंद्र ने दी सलमान खान को शुभकामनायें- देखने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment