Thursday 14 June 2018

ट्विटर की मोस्ट एंगेजिंग एक्टरेस आलिया भट्ट

इन दिनों आलिया भट्ट युवाओं की पहली पसंद बन गयी हैं।

आलिया, अपनी बेहतरीन एक्टिंग और ट्रेंडी लुक्स के ज़रिये ट्विटर पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहीं हैं।

इसीलिए, वह ट्विटर पर मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस ऑफ बॉलीवुडबन गयी हैं। 


स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक आलिया भट १०० अंकों के साथ मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस ऑन ट्विटर बन गयी हैं।

यह आंकड़े यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गयें हैं।

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा फेसबुक पर मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी होने की वजह से खबरों में छायी हुई थी।

जहाँ आलिया पहली स्थान पर हैं। वहीं 89 अंकों के साथ खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ट्विटर पर दूसरे स्थान पर हैं।

दीपिका पादुकोण 76 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा निकाले गए आंकड़ों के मुताबिक 64 अंकों के साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज चौथे स्थान पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपड़ा 63 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर पहुँच गयी हैं। 


स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह-संस्थापक अश्वनी कौल कहतें हैं, "आलिया की फिल्म राजी बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड क्लब में पहुँचने में कामयाब हुई हैं। वह रणबीर कपूर और बिग बी के साथ ब्रम्हास्त्र भी कर रही हैं। सितारा बहुल फिल्म कलंक में भी वह वरुण धवन की जोड़ीदार हैं।

पिछले दिनों आलिया और रणबीर कपूर के लिंक-अप्स की खबरें सुर्खियों में थी। पब्लिक इवेंट में वह दोनों अक्सर एक साथ देखे जा रहे हैं।

जिसकी वजह से ट्विटर पर आलिया के बारे में सबसे ज्यादा पोस्ट हुए।

और तो और आलिया के बारे में रहे पोस्ट को सबसे ज्यादा लाइक और ट्विट-रिट्विट किया गया।

इसीलिए, आलिया ट्विटर पर मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी बन गयी हैं।


करीना कपूर की जगह 'आपला मानुष' सोनाक्षी सिन्हा !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment