Tuesday 18 June 2019

Panipat में पेशवाओं की मददगार भूमिका में Zeenat Aman !


आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowarikar) की फिल्म पानीपत (Panipat) में, पानीपत के तीसरे युद्ध के दो मुख्य किरदार सदाशिवराव भाऊ (Arjun Kapoor) और अहमद शाह अब्दाली (Sanjay Dutt) के अलावा एक तीसरे किरदार सकीना बेगम की भूमिका के लिए १९७० और १९८० के दशक की टॉप एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) को शामिल कर लिया गया है।

पानीपत के तीसरे युद्ध में सकीना बेगम का ख़ास योगदान है। सब तरफ से निराश मराठाओं को होशियारगंज की शासक सकीना बेगम से ही आस बंधी थी। यह भूमिका इस युद्ध के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण है।

क्या इस भूमिका से जीनत अमान (Zeenat Aman) की रूपहले परदे पर वापसी हो रही है ? अभी यह कहना ज़ल्दबाज़ी होगी।

जीनत अमान (Zeenat Aman), २०१४ में रिलीज़ ड्रामा फिल्म स्ट्रिंग्स ऑफ़ पैशन (Strings of Passion) के बाद किसी फिल्म में नज़र नहीं आई थी। हालाँकि, वह फैशन शो और टीवी पर नज़र आती रही हैं।

यहाँ एक ख़ास बात यह कि पानीपत में जीनत अमान (Zeenat Aman) को निर्देशन देने वाले आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowarikar) ने जीनत अमान के साथ बतौर एक्टर अनंत बालानी (Anant Balani) की फिल्म गवाही (१९८९) में अभिनय किया था।

इस लिहाज़ से, यह दोनों ३० साल बाद एक दूसरे के आमने सामने होंगे। बेशक उनके रोल बदल चुके होंगे।

Panipat, ६ दिसंबर २०१९ को रिलीज़ हो रही है। 

No comments:

Post a Comment