Thursday 13 June 2019

अपनी हर भूमिका में जान डालने वाले Arjun Kapoor


फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) के बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने किसी किरदार में जान डालने की जी जान से कोशिश करते हैं। उन्होंने हालिया रिलीज़ फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड (India's Most Wanted) में एक ख़ुफ़िया अधिकार प्रभात कुमार की भूमिका की थी।  इस भूमिका को स्वभाविक बनाने के लिए उन्होंने हरचंद कोशिश की थी। अब यह उनके हाथ में नहीं कि उनकी कोई फिल्म फ्लॉप हो जाए। अलबत्ता, इंडियाज मोस्ट वांटेड में उनके किरदार और अभिनय की प्रशंसा हुई।

अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), फिल्म पानीपत (Panipat) के लिए कुछ ऎसी ही कोशिश करते नज़र आ रहे हैं। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowarikar) की ऐतिहासिक फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर मराठा सरदार सदाशिव राव भाउ की भूमिका कर रहे हैं।  चूंकि यह एक योद्धा की वीरता की फिल्म है। इसलिए अर्जुन कपूर खुद के डील डौल को इस किरदार के अनुरूप ढालने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। उनके द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट में डाली गई तस्वीर से उनकी मेहनत जाहिर होती है।  इसका प्रमाण इस बात से भी मिलता है कि इस तस्वीर को देख कर अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने लिखा, "भाऊ एकदम कड़क।"

पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित फिल्म पानीपत (Panipat) इस साल १९ दिसंबर को रिलीज़ होगी।  इस फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), कृति सेनन (Kriti Senon), पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और मोहनीश बहल (Mohnish Bahl) केंद्रीय भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म से पहले, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की एक कॉमेडी फिल्म, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ संदीप और पिंकी फरार (Sandeep Aur Pinki Faraar) भी रिलीज़ हो रही है। 

No comments:

Post a Comment