Tuesday 18 June 2019

Mumbai Saga में Jackie Shroff और Sunil Shetty भी


पिछले दिनों, निर्माता -निर्देशक संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) की फिल्म मुंबई सागा में जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ इमरान हाश्मी (Emran Hashmi) को भी शामिल किये जाने का ऐलान किया गया था। लेकिन, इन दो कलाकारों से पहले ही इस फिल्म से जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) भी जुड़ चुके थे।

फिल्म में प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar), गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover), रोहित रॉय (Rohit Roy) और अमोल गुप्ते (Amol Gupte) भी गैंगस्टर या पुलिस भूमिका में होंगे।

बकौल संजय गुप्ता (Sanjay Gupta), यह फिल्म बॉम्बे के मुंबई बनने के सफर की दास्तान, इसके दुनिया में मशहूर गैंगस्टर की दृष्टि से हैं।

संजय गुप्ता ने, ज़्यादातर गैंगस्टर फ़िल्में हॉलीवुड की फिल्मों की नक़ल में बनाई हैं। शूटआउट एट लोखंडवाला और शूटआउट एट वडाला ही ऎसी फ़िल्में थी, जो बॉम्बे के रियल गैंगस्टर पर थी।  इन फिल्मों को दर्शकों ने पसंद भी किया।

संजय गुप्ता की, २०१७ में रिलीज़ फिल्म काबिल एक कोरियाई फिल्म का रीमेक थी। अब दो साल बाद, संजय ने जिस फिल्म मुंबई सागा का ऐलान किया है, उसमे शामिल की गई तमाम स्टारकास्ट के साथ, वह पहले भी फ़िल्में कर चुके हैं। जैकी श्रॉफ के साथ, संजय गुप्ता की फिल्म आतिश, उनके करियर की दूसरी फिल्म थी।

मुंबई सागा से किसी एक्ट्रेस का नाम नहीं जुड़ा हुआ है। जबकि, संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) की फिल्म में आइटम सांग काफी ख़ास होते हैं। यहाँ तक कि काबिल में भी उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का एक आइटम सांग था।  हो सकता है कि आगे चले कर एकाधिक अभिनेत्रियां आइटम सांग करती नज़र आएं।

मुंबई १९८० और १९९० दशक को दर्शाने वाली निर्माता भूषण कुमार की इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने की खबर है। यह फिल्म २०२० में रिलीज़ होगी।   

No comments:

Post a Comment