Sunday 30 June 2019

कोरियाई फिल्म का रीमेक है Samantha की तेलुगु फिल्म Oh Baby !

Oh Baby

सत्तर वर्षीय ओह मैल-सून, एक रहस्यमय  फोटो स्टूडियो में  फोटो खिंचाने के लिए जाती है। जैसे  ही वह फोटो खिंचवाती है, वह खुद को, २०  साल की ओह डू-रि के शरीर में पाती है।  जब वह  स्टूडियो से बाहर निकलती है, तो उसे कोई  नहीं पहचान पाता।  परिवार के लोग और दोस्त भी नहीं।  तब वह सोचती है कि इस ज़िन्दगी का भी मज़ा लिया जाए।

यह कहानी है कोरियाई फिल्म सुसंगन गउनेयो उर्फ़ सस्पीशियस गर्ल उर्फ़ मिस गैरी  की। यह फिल्म २०१४ में  रिलीज़ हुई थी। फिल्म की  सफलता का अंदाज़ा इसी बात से  लगाया जा सकता है कि व्हांग डाँग-ह्यूक निर्देशित तथा ना मून-ही और शिम यून-क्युंग अभिनीत इस फिल्म के ८५ लाख टिकट बिके थे।

यहाँ इस फिल्म का ज़िक्र करने का उद्देश्य यह है कि इस कोरियाई फिल्म पर तेलुगु भाषा में एक फंतासी कॉमेडी फिल्म बनी है। ५ जुलाई को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में  अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने २४ साल की युवा सावित्री/बेबी की भूमिका की है।  जबकि, ७० साल की सावित्री/बेबी की भूमिका लक्ष्मी कर रही हैं।

 Miss Granny

तमिल- तेलुगु फिल्मों की बड़ी स्टार ३२ वर्षीय सामंथा अक्किनेनी ने २०१० में गौतम मेनन की फिल्म से डेब्यू किया था। वह अब तक ४५ फ़िल्में कर चुकी हैं।  लेकिनवह किसी भी हिंदी फिल्म की नायिका नहीं बनी है। अलबत्ता, उन्होंने गौतम मेनन की हिंदी फिल्म एक दीवाना था में कैमियो किया था।

लक्ष्मी से  हिंदी फिल्म दर्शकों का पहला परिचय फिल्म जूली (१९७५) से हुआ था। उस समय लक्ष्मी सिर्फ २३ साल की थी।  लक्ष्मी ने केवल पांच हिंदी फ़िल्में की हैं।  उनकी पिछली रिलीज़ हिंदी फिल्म अक्षय खन्ना और करीना कपूर की हिट फिल्म हलचल थी।


फिल्म ओह बेबी का निर्देशन बी वी नंदिनी रेड्डी ने किया है।  

No comments:

Post a Comment