Tuesday 18 June 2019

Baadshah की डेब्यू फिल्म Khandaani Shafakhana


फरवरी में, रैपर बादशाह (Baadshah) के फिल्म डेब्यू का ऐलान हुआ था।  इस फिल्म का निर्देशन डेब्यूटांट डायरेक्टर शिल्पी दासगुप्ता (Shilpi Dasgupta) कर रही थी।  इस फिल्म में, बादशाह की नायिका सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) थी।

ख़ास बात यह थी कि बादशाह की डेब्यू फिल्म की शूटिंग तो शुरू हो गई, लेकिन इसके टाइटल का  अतापता तक नहीं था।  यहाँ तक कि शूटिंग भी पूरी हो गई।  सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने ट्वीट किया, "कब से पूछ रहे हैं इस पिक्चर का नाम क्या है ?"

अब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने ही अपनी फिल्म का टाइटल भी ट्वीट किया, "मैं रोमांचित हूँ यह बताते हुए कि मेरी अगली फिल्म का टाइटल खानदानी शफाखाना (Khandaani Shafakhana) होगा।  यह फिल्म २६ जुलाई को रिलीज़ हो रही है।"

खानदानी शफाखाना (Khandaani Shafakhana) एक आम परिवार के जीवन में घटने वाली घटना पर फिल्म है। यह फिल्म छोटे शहर की कहानी है।  एक लड़की अपने परिवार को चलाने के लिए, अपने पिता का दवाखाना चलाने की कोशिश करती है। उसे इस प्रयास में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसका प्रदर्शन सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के किरदार के माध्यम से होगा।

इस फिल्म से, सोनाक्षी सिन्हा के नायक के तौर पर रैपर बादशाह (Baadshah) का डेब्यू हो रहा है। हालाँकि, रैपर बादशाह को अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ गुड न्यूज़ भी ऑफर हुई थी। इससे पहले उन्हें करण जौहर की फिल्म लस्ट स्टोरीज में विक्की कौशल वाली भूमिका भी दी गई थी।  लेकिन, उस समय पाने एल्बम में व्यस्त होने के कारण बादशाह ने इन फिल्मों को मना कर दिया।

No comments:

Post a Comment