Wednesday, 20 February 2019

मानवी गगरू करेंगी जी५ की फिल्म ३७७ अब नॉर्मल


अपने पिछले वेब शो फॉर मोर शॉट्स प्लीज की अच्छी सफलता के बाद अभिनेत्री मानवी गगरू डिजिटल प्लॅटफॉर्म पर एक लोकप्रिय नाम बन चुकी है अमेज़न प्राइम के इस डिजिटल शो में मानवी ने सिद्दी पटेल नाम का किरदार निभाया है, जो अब हर घर में चर्चा का विषय बन गया है।

चार युवा लड़किया, जो वर्क-लाइफ बॅलन्स करना, अपनी महत्वाकांक्षा और उसे पाने मे आनेवाले दबाव को कैसे मैनेज करती है, जैसे मुद्दों पर आधारित है यह शो । फोर मोर शॉट्स प्लीज की सफलता के बाद, मानवी अब जी५ की  फीचर फिल्म ३७७ अब नॉर्मल से दर्शको के सामने होंगी ।इस दिलचस्प डिजिटल फिल्म का निर्देशन फारुख कबीर करेंगे ।

सूत्रों के अनुसार मानवी को हाल ही में इस फिल्म के लिए चुना गया है । इस फिल्म मे वह बहुत ही दिलचस्प और अलग किरदार में नजर आयेंगी । फिल्म का विषय काफी गंभीर है तथा सन्देश देने के साथ साथ दर्शकों का मनोरंजन भी करेगी ।

अपनी इस फिल्म के बारे में मानवी ने कहा, "जब मैंने पहली बार इस फिल्म को सुना तो उसी वक्त मैंने यह फैसला कर लिया कि मै यह फिल्म जरूर करुँगी  मैं लैंगिक मुद्दों को बहुत दृढ़ता से महसूस करती हूं, इसलिए इस फिल्म को ना बोलने का सवाल ही नहीं था ।"

इस डिजिटल फिल्म में तन्वी आजमी, शशांक अरोरा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद अयूब भी नजर आएंगे । 

विज्ञापन के लिए सगाई की अफवाह !- क्लिक करें 

विज्ञापन के लिए सगाई की अफवाह !


पिछले दिनों, अदाकारा दिशा पाटनी और अभिनेता टाइगर श्रॉफ की सगाई की अफवाह ने हलचल मचा दी थी । लेकिन, अफवाह का यह धुआं बिना आग के नहीं था ।

इस अफवाह की शुरुआत हुई, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के इन्स्टाग्राम अकाउंट से ।



इन दोनों ने अपना अपना एक चित्र अपने अकाउंट पर डाला था, जिसमे यह दोनों सगाई की उंगली में अंगूठी पहने नज़र आ रहे थे । दिशा पाटनी ने कमेंट भी दर्ज किया था कि किसी ने पूछा, मैंने हाँ कर दी ।

इससे ऐसा लगा कि इन दोनों ने यकायक शादी की ओर पहला कदम बढ़ा लिया है । लेकिन, वास्तव में यह पब्लिसिटी स्टंट था, एक विज्ञापन फिल्म को जारी करने से पहले का ।



एक ठन्डे पेय के विज्ञापन में यह दोनों अपनी बाएं हाथ की अनामिका में अंगूठी पहने नज़र आ रहे हैं । इस फिल्म में यह दोनों ठन्डे पेय की बोतल कुछ इस तरह से पकड़ते हैं कि सगाई वाली अंगूठी नज़र आती है । कहने का मतलब सिर्फ धुआं ही धुंआ...कोई आग नहीं । सिर्फ कमाई !

दिशा पाटनी की फिल्म भारत और टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर २ इस साल रिलीज़ होंगी ।


कार्तिक आर्यन : किस किस को प्यार करूँ- क्लिक करें 

कार्तिक आर्यन : किस किस को प्यार करूँ


पिछले साल, बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ का कारोबार कर, ट्रेड पंडितों तक चौंका देने वाली लव रंजन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के सोनू यानि कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan), बॉलीवुड के नए रोमांटिक हीरो बन कर उभर रहे हैं। सोशल नेटवर्क पर, उन्हें चाहने वाली लड़कियों की संख्या बहुत ज़्यादा है। चॉकलेटी चहरे वाले इस कार्तिक पर कोई भी क्यों न मर जाए।



सारा का क्रश हैं कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की पहली १०० करोडिया फिल्म पिछले साल रिलीज़ हुई थी। वहीँ, नवोदित अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) की दो फ़िल्में केदारनाथ और सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर हिट का तमगा हासिल कर चुकी हैं।  उनकी रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिम्बा ने तो २०० करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था।  ऐसी सफल अभिनेत्री सारा अली खान भी कार्तिक आर्यन पर फ़िदा हैं।  यह बात उन्होंने खुद करण जौहर के चैट शो में कही थी।


पर कार्तिक को है अनन्या पांडेय (Ananya Panday) से प्यार !
बेशक, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन पर फ़िदा है।  लेकिन उनका यह प्यार एकतरफा है। हालाँकि, यह कहा गया कि कार्तिक आर्यन पैसे इकट्ठे कर रहे हैं ताकि अपनी प्रिंसेस को डेट पर ले जा सकें। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि कार्तिक आर्यन का प्यार सारा अली खान नहीं, बल्कि अनन्या पांडेय है। अनन्या पांडेय अभिनेता चंकी पांडेय (Chunky Panday) की बेटी हैं।  वह, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ में नज़र आने वाली हैं। मगर, कहा यह जा रहा है कि यह प्यार इल्मी नहीं फिल्मी है। कार्तिक आर्यन की, पति पत्नी और वह की रीमेक फिल्म में, अनन्या पांडेय वह की भूमिका कर रही हैं। जिन लोगों ने संजीव कुमार की फिल्म देखी हैं, वह जानते होंगे कि संजीव कुमार का किरदार, रंजीता के किरदार को पटाने की कोशिश करता है। कार्तिक का अनन्या से प्यार भी कुछ ऐसा ही फ़िल्मी है।


...और दिशा के साथ भी ?
लगता है कार्तिक की टाइगर श्रॉफ के साथ अदावत है। वह एक तरफस्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में टाइगर की रोमांस अनन्या पांडेय से रोमांस करते बताये जा रहे हैं।  दूसरी तरफ वह टाइगर की रियल लाइफ रोमांस दिशा पाटनी (Disha Patani) से रोमांस करने जा रहे हैं।  खबर है कि अनीस बज़्मी (Anees Bazmee) की प्यार तो होना ही था की लाइन पर एक कॉमेडी रोमांस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ दिशा पाटनी की रोमांटिक जोड़ी बन रही हैं। अनीस बज़्मी कोई २१ साल रोमांटिक ट्रैक पर काम करेंगे।



लिव-इन रिलेशनशिप की लुका छुपी 
कार्तिक आर्यन किस किस से रोमांस करेंगे ? वह तो सारा अली खान, अनन्या पांडेय और दिशा पत्नी की तिकड़ी के बीच चौकड़ी भरते लगते हैं।  लेकिन, वास्तविकता तो यह है कि वह लुका छुपी कर रहे हैं।  उनकी यह लुका छुपी अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) के साथ है।  यह दोनों, लक्षमण उतेकर (Lakshamn Utekar) निर्देशित लिव इन रिलेशनशिप पर फिल्म लुका छुपी में, कृति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में नज़र आएंगे। 

इस शुक्रवार पाकिस्तान में नहीं होगा टोटल धमाल


पुलवामा हमले के बाद, पूरे देश में, जैसी रोष की लहर है, उससे बॉलीवुड भी अछूता नहीं हैं।  फिल्म निर्माताओं की संस्था और म्यूजिक लेबल ने, तमाम पाकिस्तानी आर्टिस्टों की भारतीय फिल्मों में काम करने की मनाही कर दी है।  म्यूजिक लेबल टी-सीरीज ने पाकिस्तानी गायकों के तमाम गीतों के वीडियो हटा दिए हैं।  सलमान खान ने भी अपनी दो फिल्मों नोटबुक और भारत के पाकिस्तानी गायकों आतिफ असलम और राहत फ़तेह अली खान के गीतों को हटा दिया है।


नहीं रिलीज़ होगी टोटल धमाल -  अजय देवगन, अनिल कपूरमाधुरी दीक्षित, एशा गुप्ता और रितेश देशमुख की फिल्म टोटल धमाल, आज पूरी दुनिया में रिलीज़ हो रही है।  लेकिन, यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं हो पाएगी।  फिल्म के एक निर्माता अजय देवगन ने निर्णय लिया है कि टोटल धमाल पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं की जाएगी।


दिनेश विजन की तीन फ़िल्में - स्त्री और हिंदी मीडियम जैसी हिट फिल्मों के निर्माता दिनेश विजन की तीन फ़िल्में लुका छुपी, अर्जुन पटियाला और मेड इन चाइना रिलीज़ को तैयार हैं।  लेकिन, यह तीनों फ़िल्में  पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं हो पाएंगी। फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने, पाकिस्तान के वितरकों के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट को ख़त्म कर दिया है।  लुका छुपी १ मार्च को रिलीज़ हो रही है।


बारिशें - पुलवामा हमले से एक दिन पहले, १३ फरवरी को आतिफ असलम के गाए और  नुसरत  भरुचा के साथ वीडियो वाला गीत बारिशें रिलीज़ हुआ था।  इस हमले के बाद देश में हुई प्रतिक्रिया के फलस्वरूप टी-सीरीज ने इस गीत और वीडियो को अपने एल्बम से हटा दिया।  अब खबर है कि इस गीत को किसी दूसरे गायक से गवाया जाएगा और वीडियो बना कर रिलीज़ किया जाएगा।



मिडनाइटस चिल्ड्रन पचड़े में- निर्देशक विशाल भरद्वाज, अपनी नेटफ्लिक्स के लिए सीरीज मिडनाइटस चिल्ड्रन के निर्माण के सम्बन्ध में रिसर्च के लिए पाकिस्तान  जाने वाले थे।  पुलवामा हमले के बाद, उन्होंने अपनी इस यात्रा को निरस्त किया है या नहीं, साफ नहीं हुआ है।  लेकिन, इस सीरीज को कैंसिल करने का निर्णय ले लिया गया है।  

सोशल मीडिया की सेक्सी एषा गुप्ता-  क्लिक करें 

सोशल मीडिया की सेक्सी एषा गुप्ता


पिछले दिनों, एषा गुप्ता गलत कारणों से चर्चा में थी।  उन्होंने एक नाइजीरियन फुटबॉल खिलाड़ी पर नस्लभेदी टिप्पणी कर दी।  इस पर उनकी ज़ोरदार आलोचना शुरू हो गई।  घबरा कर एषा को माफ़ी मांग कर, मामला ख़त्म करना पड़ा।  लेकिन, अब एषा गुप्ता सही कारणों से चर्चा में है।


जन्नत २ से पल्टन तक एषा गुप्ता
जन्नत २ (२०१२) से अपना फिल्म करियर शुरू करने वाली मॉडल अभिनेत्री एषा गुप्ता की पिछले साल फिल्म पल्टन रिलीज़ हुई थी।  १९६४ के, भारत-चीन युद्ध पर आधारित इस फिल्म में, छोटे बड़े सितारों की भीड़ लगी हुई  थी।  एशा गुप्ता, अर्जुन रामपाल की पत्नी  की भूमिका में थी।  सितारों की भीड़ वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भीड़ नहीं जुटा सकी।


सोशल मीडिया पर सेक्सी एषा गुप्ता
एषा  गुप्ता, सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं।  उनके इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर  सेक्सी पोज़ हर दिन देखे जा सकते हैं।  इन चित्रों के कारण, एषा की एक इमेज बन चुकी है। शायद इसी लिए मिस इंडिया इंटरनेशनल एशा गुप्ता को सेक्सी भूमिकाओं में, टू-पीस बिकिनी, उघडे बदन वाले कपड़ों में ही देखना पसंद किया  गया।


साउथ की फिल्मों की आइटम गर्ल
इसी सेक्सी इमेज का नतीजा है कि वह साउथ की फिल्मों में कैबरे नुमा आइटम नंबर करती नज़र आई। इस साल के शुरू में रिलीज़ एक तेलुगु फिल्म में वह एक बार एक बार गीत पर थिरक रही थी।  इससे पहले वह दूरी दो तीन फिल्मों में आइटम सांग के लिए ही शामिल की गई थी।


अजय देवगन के साथ टोटल धमाल
अब टोटल धमाल के लिए चर्चा में हैं।  लेकिन, फिल्म में उनकी भूमिका आइटम गर्ल की नहीं है।  वह इस फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट है।  अजय देवगन के साथ एषा गुप्ता की यह दूसरी फिल्म है।  इससे पहले यह दोनों फिल्म बादशाओ में साथ अभिनय कर चुके हैं। यह फिल्म फ्लॉप हुई थी।  अब, एषा गुप्ता को उम्मीद है कि कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी तथा बॉलीवुड उन्हें गंभीरता से लेने की कोशिश करेगा। 


एक इंग्लिश और तीन हिंदी फ़िल्में
इस समय, एषा गुप्ता, इंग्लिश फिल्म डेविल्स डॉटर के अलावा तीन हिंदी फिल्मों हेरा फेरी ३, वन डे और देसी मैजिक में अभिनय कर रही हैं।  फिल्म वन डे में उनका हरियाणवी पुलिस अधिकारी की भूमिका सशक्त है।  

परिनी जुहू हाफ़ मैराथन में माधुरी दीक्षित - क्लिक करें 

Tuesday, 19 February 2019

परिनी जुहू हाफ़ मैराथन में माधुरी दीक्षित


मुम्बई‌ और आसपास के इलाकों के तकरीबन 4000 मुम्बईकरों ने‌ परिनी जुहू हाफ़ मैराथन में हिस्सा लिया. ये मैराथन जुहू और जुहू बीच जैसे ख़ूबसूरत इलाकों से होकर गुजरा. ग़ौरतलब है कि ग्रीक गॉड कहलाए जाने वाले  रितिक रोशन इस मैराथन के ब्रांड एम्बैसेडर हैं.

जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने मुख्य अतिथि बनकर इस मैराथन में शामिल हुए और उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए.

बता दें कि इस मैराथन को तीन रेस इवेंट - 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 4 किलोमीटर अनटाइम्ड (जिसकी समय सीमा न हो) रेस में विभाजित किया गया था. इस दौड़ की शुरुआत जमनाबाई नर्सी स्कूल की दूसरी तरफ़ स्थित जॉगर्स पार्क से हुई.

इस मैराथन‌ का रूट जेवीपीडी की छायादार गलियों से होता हुआ आईलवमुम्बई के प्रतीक चिह्न, जे. डब्लू. मैरियट, जुहू प्रॉमेनेड, हाल ही में पुनर्निर्मित लायन्स गार्डन और नेशनल कॉलेज और वहीं से वापसी का था. ये रास्ता 21 किलोमीटर के लिए तय किया गया था. 10 किलोमीटर और 4 किलोमीटर की दौड़ के लिए भी रास्ता इन्हीं रास्तों में से चुना गया था. सभी तरह की दौड़ में भाग लेनेवाले रनर्स को जुहू प्रॉमेनेड तक और उसके आगे तक दौड़ने का मौका दिया गया था. ये अनोखी दौड़ उसी जॉगर्स पार्क पर खत्म हुई जहां से शुरू हुई थी.


परिनी जुहु हाफ़ मैराथन का आयोजन महाराष्ट्र स्टेट डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन (MSDAA) की मान्यता के तहत गेट फ़िट थ्रू स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन और रोटरी‌ क्लब ऑफ़ मुम्बई एयरपोर्ट द्वारा किया गया था. MSDAA द्वारा दिया गया सर्टिफिकेट सभी प्रमुख मैराथन के लिए मान्य होता है.

गेट फ़िट थ्रू स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन के भरत कपाड़िया ने कहा, "ये देखकर मुझे बेहद ख़ुशी होती है कि मुम्बई पहले से ज़्यादा फ़िट हो रही है. परिनी जुहू हाफ़ मैराथन का मुख्य मकसद सभी उम्र के लोगों को एक्टिव बनाने और स्पोर्ट्स के ज़रिए उन्हें और अधिक फ़िट बनने के लिए प्रेरित करना है."


कहना न होगा कि इस दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी विजेता साबित हुए!



भारत के सेट पर कटरीना कैफ - क्लिक करें 

भारत के सेट पर कटरीना कैफ

सुई धागा के बाद मेक इन इंडिया की वाह ज़िन्दगी !


निर्देशक दिनेश यादव की नई फिल्म वाह ज़िन्दगी, प्रधान मंत्री के मेक इन इंडिया मूवमेंट के समर्थन में है।

इस फिल्म से पहले वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा भी मेक इन इंडिया के समर्थन में थी।

वाह ज़िंदगी की स्टारकास्ट, सुई धागा जितनी बड़ी नहीं, लेकिन यह सशक्त एक्टरों से भरपूर है।

फिल्म का कथानक, भारत में तैयार उत्पादों को किस प्रकार से चीनी उत्पादों से चुनौती का सामना करना पड़ता है, इसका खुलासा पुणे फिल्म संसथान के पूर्व छात्र दिनेश एस यादव ने अपनी लिखी कहानी मे किया है।

यह फिल्म एक प्रेम कहानी के इर्दगिर्द बुनी गई है।

फिल्म में संजय मिश्र, विजय राज़, प्लाबिता बोरठाकुर, नवीन कस्तूरिया और मनोज जोशी जैसे सशक्त एक्टर अभिनय कर रहे हैं।

पिछले दिनों, इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया। .इस फिल्म के सन्देश को फिल्म वाह ज़िन्दगी के पोस्टर मे पढ़ा जा सकता है। पोस्टर कहता है, “ना जीतनो ज़रूरी है, न हारनो ज़रूरी, ज़िन्दगी एक खेल है, खेलनो ज़रूरी है।”

इस फिल्म से निर्माता अशोक चौधरी यह बताना चाहते हैं कि जीतना और हारना, स्वार्थ और बलिदान एक ही सिक्के दे दो पहलू हैं।

वाह ज़िन्दगी, इस साल मार्च में रिलीज़ हो सकती है।  



दक्षिण की सुंदरियाँ टीएसआर टीवी ९ अवार्ड्स में - क्लिक करें 

दक्षिण की सुंदरियाँ टीएसआर टीवी ९ अवार्ड्स में

सलमान खान ने हटाया पाकिस्तानी गायक का गीत

इश्क़े दी चाशनी 

सलमान खान की, ईद २०१९ पर रिलीज़ होने वाली फिल्म भारत के, राहत फ़तेह अली और आतिफ असलम की आवाज़ में रिकॉर्ड किये गये गीत इश्क़े दी चाशनी को फिल्म से हटा दिया गया है। अब यह गीत किसी दूसरे भारतीय गायकों से रिकॉर्ड करवा जाएगा।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद, जिस प्रकार से बॉलीवुड में और पूरे देश मे पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध हो रहा था, उसे देखते हुए सलमान खान का इश्क़े दी चाशनी गीत को हटाना मज़बूरी ही थी। पुलवामा हमले के बाद, सलमान खान के प्रशंसकों ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होने गीत को नहीं हटाया तो वह भारत फिल्म नहीं देखेंगे। सलमान खान के लिए इस गुस्से और धमकी की उपेक्षा करना संभव ही नहीं था। इसलिए, उन्होंने फिल्म से इस गीत को हटाया ही, यू ट्यूब से भी यह गीत नदारद हो गया है।

दिल दिया गल्लां 

बात यह है कि सलमान खान, दुश्मन देश के कलाकारों से गीत गवाते ही क्यों हैं ? दरअसल, सलमान खान को लगता है कि उन पर पाकिस्तानी गायकों की आवाज़ फबती है। इसीलिए, उनकी फिल्मों में उन पर फिल्माए जाने वाले गीत पाकिस्तानी गायकों की आवाज़ रिकॉर्ड की जाती है।  ताज़ातरीन उदाहरण फिल्म टाइगर ज़िंदा है का दिल दिया गल्लां और सुल्तान का जग घूमिया है, जिन्हे क्रमशः आतिफ असलम और राहत फ़तेह अली खान की आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया है। लेकिन, यह आधा सच है।

पूरा सच यह है कि सलमान खान की एक नहीं कई फिल्मों में उदित नारायण, सोनू निगम, यो यो हनी सिंह, नकाश अज़ीज़, आदि ने गाये हैं। यह ज़्यादातर गीत सुपरहिट भी हुए हैं।

जग घूमिया 

आतिफ असलम ने, सलमान खान के लिए पहली बार फिल्म बजरंगी भाईजान (२०१५) के गीत तू चाहिए में अपनी आवाज़ दी थी। राहत फ़तेह अली खान ने, सलमान खान को पहले बार फिल्म वीर (२०१०) के सुरीली अँखियों वाली गीत के लिए अपनी आवाज़ दी थी।

जग घूमिया गीत भी पहले अरिजित सिंह की आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन, एक पुरस्कार समारोह में, सलमान खान की अजीबो गरीब टिपण्णी पर अरिजीत सिंह ने भी उन्हें वैसा ही जवाब दे दिया था।  इससे सलमान खान खुन्नस खा गए ।  उन्होंने इस गीत को राहत फ़तेह अली खान की आवाज़ में रिकॉर्ड करवा लिया।

अब  जबकि, सलमान खान को राहत फ़तेह अली और आतिफ असलम की आवाज़ को मज़बूरी में ही सही, हटा दिया गया है तो तमाम निगाहें इस बात का इंतज़ार कर रही हैं कि सलमान खान इस गीत को किस भारतीय गायक से गवाते हैं। क्या सलमान खान के कैंप में अरिजीत सिंह की वापसी होगी ? खुन्नसी  सलमान खान के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, लगता नहीं कि वह थूका हुआ चाटेंगे।   


आलना पांडेय : चंकी पांडेय की भतीजी - क्लिक करें 

आलना पांडेय : चंकी पांडेय की भतीजी

मेड इन चाइना के लिए मौनी रॉय गुजराती गरबा!


अभिनेत्री मौनी रॉय ने पिछले साल अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में अपनी शानदार शुरुआत की थी। वह अब अपनी आनेवाली फिल्म मेड इन चायना में अभिनेता राजकुमार राव के साथ अपने प्रशंसकों को सरप्राइज करने के लिए तैयार है।

मौनी इन दिनों अहमदाबाद में शूटिंग कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में मौनी गुजराती लोकगीत पर गरबा करती नजर आएगी|

मौनी इस हाई-ऑन-एनर्जी गरबा नंबर की शूटिंग करने के लिए काफी उत्साहित हैं और उन्होंने पहले से ही इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।


सूत्रों बताते हैं, "हालांकि मौनी एक ट्रेन डांसर है और अपने डांसिंग स्किल्स के लिए वह जानी जाती है। इसके बावजूद, मौनी गुजरात में प्रोफेशनल्स गरबा डांसर से गरबा सीख रही है| मौनी जल्द ही अहमदाबाद में गाने की शूटिंग करेंगी।"


इस डांस के बारे में मौनी रॉय ने बताया, "गरबा एक आसान और अच्छा नृत्य है। लोंगो को गरबा खेलते देखना मुझे बेहद पसंद है, लेकिन मैंने सोचा नहीं था कि मै भी किसी दिन अपनी फिल्म में गरबा करूंगी।  मै इस गाने को शूट करने के लिए काफी उत्सुक हूँ।"

२० सितम्बर को अमिताभ बच्चन की फुटबॉल पर फिल्म झुण्ड - क्लिक करें