Friday, 22 February 2019

लंदन इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में कोड ब्लू


तीन तलाक जैसे संजीदा मुद्दे पर बनी 'कोड ब्लू' का हाल ही में बर्लिन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ थाजहां स्क्रीनिंग के बाद फ़िल्म को ख़ूब तालियां और तारीफ़ें मिलीं। इस उपलब्धि के बाद कोड ब्लू को यूरोप के सबसे बड़े भारतीय और साउथ एशिया फ़िल्म फ़ेस्टिवल यानि लंदन इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल के लिए आमंत्रित किया गया है। इस फ़ेस्टिवल की पहुंच १६० मिलियन लोगों तक बतायी जाती है। 

एक मेडिकल प्रोफ़ेशनल और एक डेब्यूटंट डायरेक्टर होने के नाते अलीना खान इस बात को‌ लेकर काफ़ी ख़ुश हैं कि उनकी ये फ़िल्म तीन तलाक जैसे संजीदा और अमानवीय मुद्दे पर आधारित है, जहां तीन लफ़्ज़ बोलकर मासूम‌ लड़कियों की ज़िंदगियां तबाह कर दी‌ जाती हैं।

अलीना खान ने कहा, "धर्म के ठेकदार, जिनमें से कई अशिक्षित भी होते हैं, तमाम खामियों का फ़ायदा उठाने से नहीं चूकते हैं।"

अलीना ने तमाम तरह के तलाक पर पाबंदी लगाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से भी गुज़ारिश की है। अलीना कहती हैं, "मैंने ऐसी औरतों की तकलीफ़ों को बेहद करीब से देखा और महसूस किया है। 


दुनिया भर की मीडिया भी मेकर्स के नज़रिए और उनके नेक मकसद से इत्तेफ़ाक रखती है। एक विदेशी वेबसाइट moviereviewz.co.uk के मुताबिक, "अलीना का मकसद एकदम साफ़ है जो इस कुप्रथा को रोकने के पक्ष में हैं ताक़ि जब भी कोई मुस्लिम  जोड़ा अलगाव या तलाक लेना चाहे तो महिलाओं के साथ किसी भी किस्म की ज्य़ादती न हो।"

इसके अलावा, bizasialive.com ने लिखा, "इस फ़िल्म का शीर्षक कोड ब्लू इस सफ़र को दर्शाता है कि कैसे फ़िल्म की प्रोटैगनिस्ट (प्रधान पात्र) तीन तलाक की शिकार होने के बाद टूट तो जाती है मगर फिर वो ज़िंदगी में वापसी भी करती है।"

अलीना खान का मकसद है कि उनकी फ़िल्म कोड ब्लू को दुनिया भर में दिखाया जाए ताक़ि लाखों महिलाओं की ज़िंदगी में बदलाव लाया जा सके।

अलीना खान ‌ने कहा, "मेरी फ़िल्म की प्रोटैगनिस्ट ऐसी महिलाएं हैं जिनका अपने ही तलाक में‌ किसी भी तरह की कोई सहमति और बोलने‌ की आज़ादी नहीं होती है। जब शादी इस्लामिक नियम से और 'कुबूल है' बोलकर की जाती है तो तलाक भी तो आपसी सहमति से होना चाहिए।" उनका मानना है कि हम जो बदलाव चाहते हैं, पहले हमें ख़ुद ही उस बदलाव का हिस्सा बनना होगा। 


ऋषि भूटानी, सुष्मिता मुखर्जी, अलीना खान और आलोकनाथ अभिनीत और राहत काज़मी फ़िलम्स के साथ साझा तौर पर बनायी गयी  कोड ब्लू जल्द दुनिया भर में रिलीज़ की जाएगी। 

फिल्म सोन चिड़िया का द डाकू एंथम - क्लिक करें 

Thursday, 21 February 2019

फिल्म सोन चिड़िया का द डाकू एंथम

भारत की कैप्टन मार्वल कौन ?


कैप्टन मार्वल, जो एमसीयू की पहली स्टैंड-अलोन महिला फ्रेंचाइजी फिल्म है, साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह अपनी रिलीज से कुछ ही हफ्तों दूर है और फिल्म ने मार्वल के प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है। यह 2019 की मार्वल की पहली फिल्म होगी, जिसके बाद एवेंजर्स: एंडगेम और स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम 2019 के उत्तरार्ध में आएंगी। कैप्टन मार्वल उर्फ कैरोल डैनवर्स की भूमिका अकादमी पुरस्कार विजेता ब्री लार्सन द्वारा निभाई जाएगी। इस फिल्म में निक फ्यूरी के रूप में अभिनेता सैमुअल एल जैक्सन भी दिखाई देंगे। एवेंजर्स एंडगेम थीअरी में बार बार यह बताया है कि कैप्टन मार्वल अब फ्रैंचाइज़ी में अगला महत्वपूर्ण किरदार बन जाएगा।

मार्वल की सबसे शक्तिशाली सुपर हीरो के रूप में स्वीकार की जा रहीं कैप्टन मार्वल से 2019 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से होने जा रही है और निस्संदेह यह इस वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ऑस्कर जीत चुकी ब्री लार्सन ने भूमिका की तैयारी में कमाल की शक्ति प्रशिक्षण दिनचर्या का पालन किया है। उन्होंने वास्तविक उड़ान प्रशिक्षण भी लिया जो काफी कठिन  था और बीमार पड़ने के बावजूद अपना प्रशिक्षण जारी रखा! कैप्टन मार्वल: द मोस्ट पावरफुल सुपर हीरो के रूप में ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ने खुद को इस भूमिका के लिए निश्चित आकार में लाने के लिए लगभग 2500 किलो की जीप को भी धकेला! 

वैसे हमारी भारतीय अभिनेत्रियाँ भी बहुत शक्तिशाली हैं और पूरे देश में सम्मानित हैं। इन सभी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी हैं और उनमें से ज्यादातर हीरो की तरह ही फिट हैं और कुछ तो उनसे ज़्यादा फिट और स्मार्ट हैं! 

वैसे हमारे पास भारत में अभी तक एक भी महिला सुपरहीरो फिल्म नहीं हैं, इसलिए हम शीर्ष शक्तिशाली और प्रतिष्ठित भारतीय अभिनेत्रियों की एक लिस्ट लेकर आए हैं जो हमें लगता है कि अगर इसे कभी भारत में बनाया जाए, तो इनमें से कौन एक देसी कैप्टन मार्वल की भूमिका के साथ न्याय कर सकती है!

1. तापसी पन्नू

पिंक, नाम शबाना और मुल्क में अपनी मजबूत मुख्य भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली, तापसी पन्नू कैप्टन मार्वल के रूप में कास्ट करने के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक होगी। तापसी का सख्त रवैया और अच्छी तरह से टोंड शरीर संरचना उन्हें सुपरहीरो बनने के लिए एकदम सही दावेदार बनाती है। 

2. सोनाक्षी सिन्हा


सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग और अकीरा जैसी फिल्मों में भूमिकाएं की हैं, जहां उन्होंने भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों से  शानदार लड़ाई की। उन्हें फोर्स 2 में भी देखा गया है। सोनाक्षी ब्री लार्सन की भूमिका में फिट होंगी और कुछ और भी अच्छा एक्शन करेंगी! 

3. दीपिका पादुकोण
 
XXX: रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज में उनके एक्शन पैक्ड दृश्यों को देखने के बाद, दीपिका निश्चित रूप से देसी कैरोल डेनवर की भूमिका निभाने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार हैं। उन्होने इस फिल्म से हॉलीवुड में शुरुआत कर ली है और क्या पता ये उनके लिए एक प्लस पॉइंट हो। 

4. राधिका आप्टे 

राधिका आप्टे 2018 में एक सनसनी रही हैं जहां वह हर जगह मौजूद थी। उन्हें अपने सभी कामों के लिए सराहा गया था और हिंदी उद्योग के साथ-साथ दक्षिण में भी उनका अभिनय अच्छा रहा। ब्री की तरह ही एक बड़ी फैन फॉलोइंग होना राधिका को कैप्टन मार्वल की भूमिका के लिए एक बड़ी दावेदार बनाता है।


5. आलिया भट्ट
 

राज़ी  में एक जासूस की भूमिका निभाने के बाद, आलिया उद्योग में एक अपरंपरागत सुपर हीरो तो बन ही गयी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में अपनी जगह निभाई है और निश्चित रूप से वे एक महिला सुपरहीरो फिल्म की शीर्ष दावेदारों में से एक है।

 6. रकुल प्रीत सिंह
 
रकुल प्रीत एक उल्लेखनीय दक्षिण की अभिनेत्री हैं, जो तमिल और तेलुगु उद्योग में अपनी फिल्मों की विशाल रेंज के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने हिंदी और कन्नड़ फिल्म उद्योग में भी कुछ फिल्में की हैं। एक बहुमुखी अभिनेत्री के रूप में प्रसिद्ध, रकुल प्रीत ब्री लार्सन की दौड़ में पूरी तरह से फिट होगी। 

7. अनुष्का शेट्टी
 

अनुष्का शेट्टी उर्फ स्वीटी शेट्टी बाहुबली श्रृंखला में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं और उन्होंने तेलुगु फिल्म उद्योग में कई फिल्में की हैं। युवरानी देवसेना के रूप में उग्र भूमिका के बाद, अनुष्का के ब्री लार्सन के रूप में मार्वल सिनेमाई यूनिवर्स का एक हिस्सा होने की संभावना हो सकती है।

रेड कारपेट पर सारा अली खान - क्लिक करें 

रेड कारपेट पर सारा अली खान

११ अक्टूबर को रिलीज़ होगी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म


निक जोनास से रोमांस और शादी के दौरान प्रियंका चोपड़ा द्वारा साइन की गई, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज़ पिंक ११ अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है।

शोनाली बोस निर्देशित फिल्म द स्काई इज़ पिंकप्रियंका चोपड़ा की तीन साल बाद रिलीज़ हो रही कोई बॉलीवुड फिल्म होगी। उनकी पिछली फिल्म, प्रकाश झा निर्देशित जय गंगाजल ४ मार्च २०१६ को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में, प्रियंका ने एक महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका की थी। 

लेकिन, मार्गरिटा विथ अ स्ट्रॉ की निर्देशक शोनाली बोस की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक बच्ची की  माँ की भूमिका में होंगी।


प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की इस फिल्म में ज़ायरा वसीम ने पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित एक मोटिवेशन स्पीकर आइशा चौधरी की भूमिका की है।  लेकिन, फिल्म की निर्देशक शोनाली बोस कहती हैं, "यह फिल्म आइशा पर केंद्रित नहीं है।  यह फिल्म आइशा के माता पिता यानि प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की रोमांस की कहानी है।  पल्मोनरी फाइब्रोसिस तो कहानी का एक हिस्सा है। यह एक सच्ची कहानी है कि दोनों किस प्रकार से इसका सामना करते हैं।"

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर, फिल्म दिल धड़कने दो के बाद दूसरी बार जोड़ी बना रहे हैं।

इस फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोनी स्क्रूवाला है।  फिल्म को  जूही चतुर्वेदी ने लिखा है। 


म्यूजिक विडियो ज़हर - ए बाज़ - क्लिक करें 

म्यूजिक विडियो ज़हर - ए बाज़

सांझेया - फिल्म २२ यार्ड्स

नहीं रहे सलमान को बॉक्स ऑफिस का खान बनाने वाले राजकुमार बडजात्या


हिंदी फिल्म दर्शकों को, बदलते सिनेमाई माहौल में भी पारिवारिक फिल्मों का स्वाद चखाने वाले राजकुमार बड़जात्या के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है।

वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में उनका ईलाज चल रहा था।

राजश्री प्रोडक्शंस के ताराचंद बड़जात्या के बेटे राजकुमार बड़जात्या ने अपने पिता के निधन के बाद इस प्रोडक्शन हाउस के लिए फिल्म निर्माण की बागडोर सम्हाली थी।


बतौर फिल्म निर्माता उनकी पहली फिल्म हम आपके हैं कौन थी, जो सुपरडुपर हिट थी। इस फिल्म से पहले, वह पिया का घर, सौदागर, तपस्या, चितचोर, नैया, सारांश और मैंने प्यार किया के सह निर्माता थे।

फिल्म मैंने प्यार किया से उनके बेटे सूरज बड़जात्या का, हिंदी फिल्म दर्शकों से बतौर निर्देशक परिचय हुआ।

हम आपके हैं कौन के बाद राजकुमार बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं, मैं प्रेम की दीवानी हूँ और विवाह से लेकर पिछले शुक्रवार रिलीज़ फिल्म हम चार तक कोई बीस फिल्मों का निर्माण और सह निर्माण किया था।

राजकुमार बड़जात्या को सलमान खान का करियर बनाने वाला फिल्म निर्माता माना जाता है। उन्हें श्रद्धांजलि ।

राजकुमार बडजात्या के निधन पर माधुरी दीक्षित ने ट्वीट कर शोक जताया - 



केसरी का ट्रेलर तो सुपरहिट है भाई !

चोटिल शमिता शेट्टी ने की खतरों के खिलाड़ी सीजन ९ की शूटिंग



लोकप्रिय टेलीविज़न शो खतरों के खिलाड़ी (KKK) की शूटिंग आजकल अर्जेंटीना में हो रही है। इस शो के लिए शूटिंग अभिनेत्री शमिता शेट्टी के लिए एक यादगार अनुभव रहा है |

एक तरफ उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण स्टंट किए, तो दूसरी तरफ इस एडवेंचर रियलिटी शो के शूटिंग के दौरान उनको कई चोटें भी लगीं।

हाल ही में शूट हुए एक एपिसोड में, बतौर टीम लीडर शमिता को कई टास्क करने पड़ेअभिनेत्री को एक मशीन पर जाना था जो उसे हवा में गुलेल से नेट पर फेंक देती थी दुर्भाग्य से, स्टंट करते समय अभिनेत्री गंभीर रूप से घायल हो गई| इसके कारण शमिता को काफी दर्द हुआ और कुछ मांसपेशियां गंभीर रूप से वह घायल हुई।


इतनी परेशानी होने के बावजूद, शमिता ने डॉक्टर को दिखाने से पहले एक स्टंट के लिए व्हॉलंटिअरींग की। वास्तव में, इस स्टंट के वजह से उन्हें और चोट लगने की संभावना थी, इसलिए, डॉक्टर ने उन्हें स्टंट ना करने की सलाह दी थी| लेकिन इतना सब होने के बावजूद शमिता ने  ध्यान रखा कि उनके कारण शूटिंग रुक न पाए और इसलिए इतनी चोट लगने के बावजूद उन्होंने शूटिंग पूरी की|

सूत्रों के अनुसार "एक स्टंट के कारण गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद शमिता ने आखिर तक शूटिंग पूरी की। इससे उनकी प्रोफेशनलिझम सामने नज़र आती है | उन्होंने हर स्टंट को बहादुरी से किया | अंत में, यह एक प्रतियोगिता है और हर प्रतियोगी यहां जीतने के लिए ही आता है।"


विद्युत जामवाल ने बाइक पर खुद किये खतरनाक स्टंट- क्लिक करें 

विद्युत जामवाल ने बाइक पर खुद किये खतरनाक स्टंट



हम सभी जानते हैं कि विद्युत जामवाल एक सुपर फिट अभिनेता हैं, जिन्होंने दुनिया के सामने अपनी ऐक्शन क्षमताओं का प्रदर्शन बेहतरीन तरीके से किया है। इतना ही नहीं, अभिनेता को बाइक की सवारी करना भी बहुत पसंद है।

अपनी आगामी फिल्म जंगली की शूटिंग के दौरान, जब अभिनेता को पता चला कि बाइक पर एक ऐक्शन सीक्वेंस करना है, तो वे इसके लिए बेहद उत्साहित हो गए। उन्होंने प्रस्ताव किया कि उस सीक्वेंस को वे खुद ही करेंगे।


हालांकि निर्देशक चक रसेल और टीम इसके लिए थोड़ा झिझक रहे थे, लेकिन विद्युत ने जोर देकर कहा कि वे प्रशिक्षण और रिहर्सल के बाद और सुपरविज़न में ही वो स्टंट करेंगे। टीम ने भी सुनिश्चित किया कि वे देखरेख में ही स्टंट करें और एक-दो रिहर्सल करने के बाद ही अपना शॉट दें, और उन्होंने एक ही प्रयास में बेहतरीन शॉट दिया।


स्टंट के प्रदर्शन पर अपने अनुभव को साझा करते हुए वे कहते हैं, “जब चक ने मुझे यह सीक्वेंस सुनाया, जिसमें इन बाइक स्टंट्स की ज़रुरत थी, तो मैं खुश हो गया क्योंकि मैं इस स्किल को भी खुद में लाना चाहता था! मैंने उसी वक़्त सोच लिया था कि इसे मैं खुद करूंगा। इसके लिए सीक्वेंस की शूटिंग से पहले हमने हॉलीवुड के बाइक निर्देशक की टीम से उचित प्रशिक्षण लिया।


सोन चिड़िया के प्रमोशन पर- क्लिक करें 

सोन चिड़िया के प्रमोशन पर

क्या गली बॉय की रफ़्तार रोक पाएगी टोटल धमाल ?


कल, शुक्रवार २२ फरवरी को इंद्रकुमार की धमाल फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म टोटल धमाल रिलीज़ हो रही है। धमाल सीरीज की इस तीसरी फिल्म में, अभिनेता अजय देवगन पहली बार शामिल हो रहे हैं।  अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी पहली बार धमाल सीरीज में जमाई गई है।  यह तीनों एक्टर, डायरेक्टर इंद्रकुमार के साथ पहले भी फ़िल्में कर चुके हैं।  इस फिल्म में दूसरे कलाकारों में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफ़री, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, एषा गुप्ता, राजपाल यादव, निहारिका रायज़ादा और आफताब शिवदासानी की स्टार कास्ट जुटाई गई है।  


अजय देवगन की फिल्म होने के कारण, टोटल धमाल के बड़ी ओपनिंग लेने की उम्मीद की जा रही।ट्रेड पण्डितो को भरोसा है कि फिल्म का पहले दिन का कारोबार २५ करोड़ के आसपास हो सकता है।कुछ ट्रेड पंडित इसके २० करोड़ से नीचे रहने की भविष्यवाणी कर रहे हैं।  वैसे यह फिल्म घरेलु बाज़ार में ३५०० स्क्रीन्स में रिलीज़ हो रही है।


तमाम निगाहें २२ फरवरी और टोटल धमाल के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।  बड़ा सवाल यह है कि क्या टोटल धमाल की मैड कॉमेडी गली बॉय की रैप यात्रा को रोक पाएगी? रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका वाली ज़ोया अख्तर निर्देशित फिल्म गली बॉय, घरेलु बाजार में ३३५० स्क्रीन्स में और वर्ल्डवाइड ४ १०१ स्क्रीन्स रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन १९.४० करोड़ का कारोबार किया था ।  यह फिल्म ५ दिनों में ८१ करोड़ के आसपास का कारोबार कर चुकी थी । क्या गली बॉय की रफ़्तार धीमी होगी ?



रणवीर सिंह की पिछली फिल्म सिम्बा २८ दिसंबर को रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म ने पहले दिन २० करोड़ का कारोबार किया था। सिम्बा ने २०० करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।  सिम्बा की रफ़्तार को रोका था, विक्की कौशल की भारत के सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने।  इस प्रकार से, सिम्बा को दो हफ्ते का खुला बॉक्स ऑफिस मिल गया था।  लेकिन, इस बार एक हफ्ते में ही टोटल धमाल की चुनौती है।  क्या गली बॉय इस चुनौती को पार पा सकेगी ? क्या टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाते हुए, गली बॉय के रैप का द एन्ड कर देगी? इंतज़ार कीजिये शुक्रवार २२ फरवरी २०१९ तक।  

तिग्मांशु धुलिया की फिल्म मिलन टॉकीज का ट्रेलर लांच- क्लिक करें 

Wednesday, 20 February 2019

तिग्मांशु धुलिया की फिल्म मिलन टॉकीज का ट्रेलर लांच

द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर विकी कौशल


विकी कौशल की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के हाउज दि जोश डायलॉग ने बॉक्स ऑफिस पर ही नही बल्कि विक्की की फैनफॉलोविंग में भी जोश जगा दिया। २०१८ में संजू, मनमर्जिया और राजी फिल्म की वजह से लाइमलाइट में आए अभिनेता विकी कौशल २०१९ में फिल्म उरी की वजह से सफलता के शिखर की सीढ़ियां चढ रहें हैं।

११ जनवरी को रिलीज हुई बॉलीवूड की इस साल की पहली फिल्म उरी पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा किये हुए हैं। इस फिल्म की सफलता की वजह से २०१९ की शुरूआत में लोकप्रिय अभिनेताओं की फेहरिश्त में ३४ वे स्थान पर रहें विकी आज ६ ठे स्थान पर पहूँच गये हैं।


स्कोर टेंड्स इंडिया के पिछले ४५ दिनों के आँकडों को देखने पर समझ में आता हैं, की ३ जनवरी २०१९ को विकी कौशल ३४ वे स्थान पर थे। फिल्म उरी के रिलीज के वक्त १० जनवरी से १७  जनवरी के सप्ताह में वह ५ वे स्थान पर पहूँच गयें थे। जिसके बाद उनके लोकप्रियकता में उतार-चढाव देखा गया। और फिर एक बार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिल रहें अच्छे रिस्पॉन्स की वजह से १४ फरवरी के दौरान विकी छठें स्थान पर पहूँच गयें।

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह संस्थापक अश्वनी कौल कहतें हैं, “विकी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म उरी की वजह से उनकी सफलता और सम्मान बढ गया हैं। उनके बारे में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म, डिजीटल न्यूज और प्रिट न्यूज में काफी चर्चा हुई हैं। पिछले साल आयी उनकी फिल्म की वजह से वह चर्चा में जरूर रहें लेकिन २०१९ में उनकी लोकप्रियता में अचानक से ज्यादा उछाल आया हैं।
  

स्टोरियाँ - शार्ट स्टोरीज - ये नयन डरे डरे - क्लिक करें 

स्टोरियाँ - शार्ट स्टोरीज - ये नयन डरे डरे




नज़रें - फिल्म मासूम - क्लिक करें 

नज़रें - फिल्म मासूम

तिग्मांशु धुलिया की फिल्म मिलन टॉकीज का ट्रेलर

क्यों रब्बा - फिल्म बदला

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ सोनाक्षी सिन्हा की बोले चूड़ियाँ


सोनाक्षी सिन्हा के करियर की खासियत यह है कि जहाँ वह एक ओर मसाला फ़िल्में करती हैं, वही बीच बीच में ऎसी फिल्मे कर जाती हैं कि हैरत होती है

वुडपैकर मूवीज के राजेश भाटिया और किरण भाटिया की फिल्म बोले चूड़ियाँ से, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई शम्स सिद्दीकी का बॉलीवुड डेब्यू हो रहा है । वह शॉर्ट फिल्म बनाते रहे हैं । जो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म मेलों में पुरस्कृत भी होती रही है ।

शम्स की फिल्म बोले चूड़ियाँ एक रोमांटिक फिल्म है । इस फिल्म के रोमांटिक हीरो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हैं और उनका रोमांस सोनाक्षी सिन्हा होंगी ।



सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट सोनाक्षी सिन्हा को काफी पसंद आई है । लेकिन, फिलहाल उन्होंने इसे मौखिक रूप से ही स्वीकार किया है । क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा इस समय कलंक, मिशन मंगल और दबंग ३ जैसी कुछ बड़ी फिल्मों में व्यस्त हैं ।

लेकिन, शम्स को पूरी उम्मीद है कि सोनाक्षी सिन्हा, उनकी फिल्म में काम करने से इनकार नहीं करेंगी ।

अगर, सोनाक्षी सिन्हा ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ बोले चूडिया साइन कर ली तो यह जोड़ी एक असामान्य जोड़ी के तौर पर ली जाएगी । नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म फ्रीकी अली में एमी जैक्सन के साथ काम करने के बाद किसी अल्ट्रा ग्लैमरस एक्ट्रेस के साथ फिल्म कर रहे होंगे ।

मानवी गगरू करेंगी जी५ की फिल्म ३७७ अब नॉर्मल - क्लिक करें