भारतीय भाषाओँ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, आदि की फिल्मो के बारे में जानकारी आवश्यक क्यों है ? हॉलीवुड की फिल्मों का भी बड़ा प्रभाव है. उस पर डिजिटल माध्यम ने मनोरंजन की दुनिया में क्रांति ला दी है. इसलिए इन सब के बारे में जानना आवश्यक है. फिल्म ही फिल्म इन सब की जानकारी देने का ऐसा ही एक प्रयास है.
Friday, 18 September 2020
कमल हासन की २३२वी फिल्म का ऐलान !
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Kids’ favourite, award-winning Indian animation show Motu Patlu achieves 1000-episode milestone
· Produced by Cosmos Maya, it’s the first of its kind animation show to complete 1000 episodes that too in less than a decade.
The homegrown, made-in-India show that went on air in October 2012 has captivated millions of viewers across the world and has set a record of producing 1000 episodes. It has held significant rating contribution on channel partner Nickelodeon and is currently airing on TV and digital platforms in 250 countries and 9 languages and has garnered above 6.5 billion views from international audiences on their Youtube multi-channel animation brand, WowKidz. Apart from the TV series, the show has spawned 20 TV films, a full feature and currently streams online for Indian audiences on Voot Kids with whom it maintains an average viewership of 4.8 million views per 11-minute video.
As India’s favourite cartoon show characters have come a long way to becoming bona fide Indian pop culture icons and achieved cult status. The creator Cosmos-Maya revolutionized the entire industry with this powerful, emotionally engaging & consistently popular story. The characters have found a place at the Madame Tussauds in New Delhi, becoming a key attraction and the first Indian animated characters to have their wax statues at the reputable museum.
Among its many monikers of success, Google had
declared it to be the most popular animation show in the world, 2 years in a
row. The winner of the Most Popular Show for consecutive 5 years at the Kids'
Choice Awards, Motu Patlu has been winning top honours everywhere. The show
also holds the distinction of being the only show in the world wherein 1000 stories
were created and delivered in a record span of less than 8 years.
Talking about the milestone, Anish Mehta, CEO, Cosmos Maya, said “Through Motu Patlu we have created the Indian version of Laurel and Hardy. Our IP creation journey began with Motu Patlu and it’s a great moment for us to see it complete 1000 episodes and maintain the interest of the kids for 8 years. It is a huge achievement for the entire team that has created 1000+ stories in less than a decade for this show. As we now move to a new phase with Motu Patlu going international, we hope that kids continue to watch the show and love it to help achieve the next milestone.”
Commenting on this occasion, Suhas Kadav, creative director behind Motu Patlu said, “The milestone is a celebration for us as it approves our belief in meaningful entertainment. The show has beautifully weaved the journey of these two friends and their quirks. Our characters started their journey from Furfuri nagar and travelled internationally and added more colour and culture to their stories. The show has set trends, won the hearts of the audiences for its storyline and made records, and we couldn’t be prouder. As it makes the 1000-episode mark, we are sure that Motu Patlu will keep raising the bar and continue to be the audience favourite by delivering exciting storylines”
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Trailer of Eros Now's latest crime thriller Halahal
What would a man do when he is informed about the
sudden demise of his young daughter? As his world comes crashing down, the
loving father is troubled with a barrage of questions that his intellect
can't answer about his daughter's untimely demise! The recently
released Halahal trailer of
Eros Now's upcoming movie - Halahal, a
crime thriller inspired by true events that chronicle the journey of a father
in the pursuit of the truth about his child's death shall numb you to
the core. Halahal's trailer offers a peek to what lies ahead. An
untimely death, a determined father, a
scrupulous cop, and the relentless chase to find
out the truth! Inspired by true events, the trailer of the movie gives viewers
a crystal-clear idea of the power-packed performances by Sachin Khedekar who
plays the role of a distraught & resolute guardian, and Barun Sobti who
plays the part of a
police officer aiding him in this dangerous
search. Will Dr Sharma find out the mystery behind his daughter's
death? Will they ever find the correct answers to all the questions that are
tormenting the family?
Helmed by Randeep Jha & produced by
Zeishan Quadri, Halahal with its excellent storyline is sure to keep the
audiences hooked to their screens till the last minute.
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Tuesday, 15 September 2020
गीतकार अमिताभ एस वर्मा को प्रीतम का प्रोत्साहन सूफी एल्बम अवल्ला
जानेमाने गीतकार, लेखक और फिल्मकार अमिताभ एस वर्मा के अब आवाज का जादू दर्शको के बीच छाने वाला है | अमिताभ ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मो के गाने लिखे है जैसे कि पीके , अंतरद्वंद , लाइफ इन मेट्रो , बस एक पल , माय ब्रदर निखिल इत्यादि | गीत के बाद अब वो दर्शको को अपनी रूहानी आवाज से सूफी एल्बम 'अवल्ला ' के माध्यम से दीवाना बनाने वाले है | यह एक 'कन्टेम्पररी सूफी' गाना है जो कि अमिताभ को बहुत पसंद है , जिसे पारम्परिक और आधुनिक धुनों को मिक्स करके बनाया गया जो लोगो के दिलो में उतर जाएगा |
अमिताभ को बचपन से ही गाने का शौक था मगर किस्मत उनके लिए कुछ बड़ा ही सोच रही थी और वो फिल्म मेकिंग के लिए के लिए पुणे के ऍफ़टीआयआय इंस्टिट्यूट में पहुंच गए | जहा उनकी मुलाक़ात आज के मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती से हुई | प्रीतम के द्वारा प्रोत्साहित होकर आज अमिताभ अपने गायकी के सपने को साकार करने जा रहे है |
इस पर अमिताभ का कहना है कि "मुझे गाने का शौक बचपन से ही था | मगर जब ऍफ़टीआयआय के क्लासरूम में मेरी मुलाकात प्रीतम से हुई तो हमारी दोस्ती बहुत गहरी हो गई , उनदिनों प्रीतम और मेरे अन्य दोस्त मेरी आवाज की हमेशा सराहना करते थे | प्रीतम मुझे हमेशा बोलते है कि मुझे गायकी की दुनिया आना चाहिए | प्रीतम ने ही मुझे गीतकार की दुनिया में कदम रखवाया और मैंने उनके संगीत किये हुए कई हिट गानो को लिखा | लोगों के प्रोत्साहन से ही मैं अपनी सूफियाना सिंगल म्यूजिक वीडियो 'अवल्ला ' को लोगो के समाने ले आ पाया | इस गाने को न मैंने सिर्फ अपनी आवाज़ दी है बल्कि इसका लेखन और इसे संगीतबद्ध भी मैंने ही किया है | यह गाना अनंतकाल तक रहने वाले ईश्ववर और उनके भक्त के प्रेम को दर्शाता है | इस गाने के लिए मैं थोड़ा अलग वीडियो बनाना चाहता था जो कि गाने की आत्मा से जुडी हुई दिखाई दे | इसलिए इसकी पूरी शूटिंग मथुरा में की गई है जिसकी निर्देशक और निर्माता मेरी पत्नी श्रुति अनिंदिता वर्मा है | लॉकडाउन का लाभ उठाते हुए मैंने गाने की एडिटिंग कर डाली जिसे मेरे जिगरी दोस्त और जानेमाने गीतकार प्रीतम ने प्रस्तुत किया है |"
यह वीडियो अभिनेत्री आरती खेतरपाल पर फिल्माया गया है | गाने को निर्माल्य हुमंतो डे ने सम्लित किया
है और गाने को मिक्स बिश्वदीप दीपक चटर्जी ने किया है |
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
बच्चों का अपहरण करेगी यामी गौतम !
यामी गौतम के प्रशंसकों के लिए चौंकाने की बारी है। वह, फिल्म अ थर्सडे में यामी गौतम के ग्रे अवतार को देख कर चौंक उठेंगे। अभी तक यामी को आम लड़की की भूमिका में देख चुके दर्शकों के लिए यामी का नैना जायसवाल का चरित्र चौंकाने वाला होगा।
डिजिटल के लिए अ थर्सडे -निर्माता रोनी स्क्रूवाला और प्रेमनाथ राजगोपालन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म अ थर्सडे डिजिटल के लिए बनाई जा रही फिल्म अ थर्सडे का निर्देशन बेहज़ाद खंबाटा कर रहे हैं। बेहज़ात खम्बाटा ने पिछले साल रिलीज़ फिल्म ब्लेंक में पहली बार निर्देशक की कुर्सी सम्हाली थी । इस फिल्म से डिंपल कपाडिया के भतीजे करण कपाडिया का फिल्म डेब्यू हुआ था । हालाँकि फिल्म को सफलता नहीं मिली थी। लेकिन बेहज़ात दर्शकों में थ्रिल पैदा कर पाने में कामयाब हुए थे ।
बच्चे बंधक बना लेने वाली टीचर - अ थर्सडे में, यमी गौतम ने एक प्लेस्कूल की टीचर नैना जायसवाल की भूमिका कर रही हैं. यह टीचर किन्ही कारणों से अपने स्कूल के १६ नन्हे बच्चों को बंधक बना लेती है । साइकोलॉजिकल थ्रिलर अ थर्सडे में बच्चों को बच्चों को बंधक बनाए जाने के पीछे आतंकवाद का कोण नहीं है । इस फिल्म से हमारे समाज में आई गिरावट का चित्रण होता है । ज़ाहिर है कि इस भूमिका से यमी गौतम के लिए बड़े अच्छे मौके हैं ।
भूत पुलिस के बाद- जॉन अब्राहम की फिल्म विक्की डोनर से हिंदी फिल्म डेब्यू करने वाली यामी गौतम ने अब तक डेढ़ दर्जन फ़िल्में की है । इनमे से सिर्फ दो काबिल और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मे ही यमी की भूमिका कुछ भिन्न थी । अ थर्सडे उनकी अभिनय प्रतिभा का दर्शकों से परिचय करा सकती है। यमी गौतन ने पिछले दिनों ही, सैफ अली खान और जैक्वेलिन फर्नांडेज़ के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस साइन की है ।
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
अब ओटीटी पर टकराएंगे अक्षय कुमार- वरुण धवन !
दीवाली वीकेंड पर अक्षय कुमार की फिल्म
यह सभी लोग जान गए हैं कि अक्षय कुमार और किअरा अडवाणी की हॉरर कॉमेडी
फिल्म लक्ष्मी बम का अगर पैच वर्क न बचा होता तो यह फ़िल्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार
पर ९ सितम्बर से प्रसारित हो रही होती. लेकिन, अब यह फिल्म दिवाली २०२० वीकेंड के
लिए टाल दी गई है. अब लक्ष्मी बम के दिवाली से एक दिन पहले १३ नवम्बर को डिज्नी
प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होना तय हो गया है.
कुली नहीं करगी और इंतज़ार
वरुण धवन और सारा अली खान की, १९९१ में रिलीज़ गोविंदा और करिश्मा कपूर
अभिनीत फिल्म कुली नंबर १ की रीमेक फिल्म कुली नंबर १, अगर कोरोना महामारी न फैलती
तो १ मई २०२० को प्रदर्शित हो जाती. कुछ इंतज़ार के बाद, यह फैसला लिया गया कि
फिल्म को १ जनवरी २०२१ को प्रदर्शित किया जाएगा. परन्तु, अब निर्माताओं को जब यह
लगा कि फिल्म को रिलीज़ करने के लिए सिनेमाघरों के खुलने और स्थिति सामान्य होने का
इंतज़ार किया गया तो बहुत देर हो जायेगी.
प्रदर्शकों ने नहीं मानी एमजी की शर्त
कुली नंबर १ के निर्माता वासु भगनानी फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज़ करना
चाहते थे. परन्तु, प्रदर्शकों से बात नहीं बन पाई. वासु भगनानी अपनी फिल्म के लिए
मिनिमम गारंटी चाहते थे. लेकिन, वर्तमान स्थिति को देखते हुए, प्रदर्शक इसके लिए
तैयार नहीं थे. वासु को सब कुछ दर्शकों पर छोड़ देना बहुत ठीक नहीं लगा.
अब अक्षय कुमार और वरुण धवन का टकराव
अब यह तय हो गया है कि कुली नंबर १, ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम विडियो पर
स्ट्रीम होगी. वासु भगनानी को, शायद प्राइम विडियो से अपनी फिल्म के लिए मिनिमम
गारंटी प्राप्त हो गई है. उम्मीद पूरी है कि कुली नंबर १, दीवाली वीकेंड पर
प्रसारित हो. ऐसी दशा मे अमेज़न प्राइम से कुली नंबर १ का, डिज्नी प्लस हॉट स्टार
से प्रसारित होने वाली लक्ष्मी बम से हो. यह ओटीटी प्लेटफार्म पर दो बड़ी फिल्मों
और दो बड़े सितारों अक्षय कुमार और वरुण धवन का टकराव होगा. देखें ज्यादा दर्शको की
बाज़ी कौन फिल्म मारती है ?
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
जमेगी लव रंजन, कार्तिक, नुसरत और सनी की चौकड़ी !
क्या फिल्मकार लव रंजन का इरादा रोमकॉम फ़िल्में प्यार का पंचनामा ३ और सोनू के टीटू की स्वीटी २ बनाने का है ? अभिनेता सनी निज्जर से बात करे तो ऐसा लगता है कि लव रंजन के दिमाग में अपनी उपरोक्त दो हिट फिल्मों के सीक्वल बनाने का है। परन्तु, अभी सब कुछ कल्पना और विचारों में ही है। कागज़ पर कुछ नहीं उतरा है।
नई उम्र के रोमांस की तिकड़ी
निर्माता- निर्देशक लव रंजन ने, मंझोले बजट
की हिट फिल्मों का फार्मूला पेश करते हुए प्यार का पंचनामा,
आकाश-वाणी और प्यार का पंचनामा २ जैसी नई उम्र के रोमांस वाली फ़िल्में पेश
की थी। इन फिल्मों से कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा
और सनी निज्जर की तिकड़ी से हिंदी फिल्म दर्शकों का परिचय हुआ। फिल्म सोनू के टीटू
की स्वीटी ने इस तिकड़ी क्या निर्देशक के साथ चौकड़ी को १०० करोडिया बना दिया।
बड़ी हुई चौकड़ी !
ज़ाहिर है कि प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी का लव रंजन,
कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सनी निज्जर के करियर में ख़ास
महत्व हैं। इन दो फिल्मों ने इन चारों को बड़े निर्देशकों और एक्टरों के बीच ला कर
खडा कर दिया था। करियर ग्राफ ध्यान से देखें तो ऐसा लगेगा कि यह चारों एक दूसरे के
बिना कभी पूरे नहीं हो पाते।
कार्तिक की पहली फिल्म पंचनामा
कार्तिक आर्यन ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत ही प्यार का पंचनामा से की
थी। इस फिल्म में उनकी नायिका नुसरत भरुचा थी। सनी निज्जर फिल्म में नहीं थे।
कार्तिक ने जब लव रंजन के साथ आकाश वाणी, प्यार का
पंचनामा २ और सोनू के टीटू की स्वीटी की सफल रहे। जैसे ही वह कैंप से बाहर निकल कर
सुभाष घई जैसे दिग्गज निर्देशक की फिल्म कांची में गए,
असफल हो गए। गेस्ट इन लन्दन और लव आजकल फ्लॉप हुई। लुका छुपी और पति पत्नी
और वह में उतना मजा नहीं आया।
जय संतोषी माँ से नुसरत का डेब्यू
प्यार का पंचनामा से पहले नुसरत भरुचा जय संतोषी माँ,
कल किसने देखा, ताजमहल और
लव सेक्स और धोखा कर चुकी थी। लेकिन, प्यार का
पंचनामा ने उन्हें फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया।
उन्होंने, लव रंजन की फिल्मों के अलावा डर एट द मॉल और
मेरठिया गैंगस्टर जैसी असफल फ़िल्में भी की। सिर्फ ड्रीम गर्ल ही सफल हुई।
जब तिकड़ी बनी चौकड़ी
सनी निज्जर ने दिल तो बच्चा है जी फिल्म में कैमिया से फिल्म डेब्यू किया
था। आकाश वाणी फिल्म में वह कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा
और लव रंजन की तिकड़ी के साथ शामिल हुए। उन्होंने लव रंजन की फिल्मों के अलावा झूठा
कहीं का और उजड़ा चमन में नायक की भूमिका की। पर फ़िल्में असफल हुई।
ज़रूरी है एक- दूजे के लिए चौकड़ी
साफ़ है कि कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा
और सनी निज्जर के लिए लव रंजन ज़रूरी हैं। खुद लव रंजन के लिए भी यह तिकड़ी ज़रूरी
है। वह ऊंची छलांग मारते हुए, रणबीर कपूर
और अजय देवगन के साथ एक फिल्म निर्देशित करना चाहते थे। लेकिन,
अभी तक फिल्म का आधिकारिक ऐलान तक नहीं हो है। शायद इसीलिए लव रंजन एक बार फिर,
सीक्वल बना कर, प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी
की तिकड़ी का जादू जगाने की जुगत में है।
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
शर्लाक होम्स ३ में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और टॉम हॉलैंड
एवेंजरस: एन्डगेम के बाद रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने, मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स को अलविदा कह दी है। अब वह स्टूडियो से बाहर, अन्य भूमिकाये कर रहे हैं। इसमे, मार्वल के स्पाइडर-मैन टॉम हॉलैंड उनके साथ हैं। हालाँकि, टॉम अभी भी मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स के लिए स्पाइडर-मैन अवतार में नज़र आयेंगे। लेकिन, वह अपने मेंटर का साथ भी नहीं छोड़ना चाहते।
टॉम के मेंटर रॉबर्ट
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने आयरन मैन फिल्मों और एवेंजरस तथा कैप्टेन अमेरिका में टोनी स्टार्क उर्फ़ आयरन मैन की भूमिका की थी। टॉम हॉलैंड ने, रॉबर्ट के साथ कैप्टेन अमेरिका सिविल वॉर से लेकर एवेंजरस एन्डगेम तक काम किया था। इन दोनों की केमिस्ट्री खूब जमती है। टॉम, रॉबर्ट डाउनी जूनियर को अपना गुरु मानते हैं ।
तीसरी शर्लाक होम्स
खबर है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर, नौ साल बाद फिर शर्लाक होम्स से जुड़ने जा रहे हैं। रॉबर्ट ने, २००९ में प्रदर्शित फिल्म शर्लाक होम्स में डिटेक्टिव की भूमिका की थी। अब इसकी तीसरी सीक्वल फिल्म बनने जा रही है। इसी फिल्म में टॉम हॉलैंड बहुत महत्वपूर्ण भूमिका करेंगे।
डूलिटिल में फीकी जोड़ी
शर्लाक होम्स ३ में जूड लॉ अपनी शर्लाक होम्स की मददगार और दोस्त जॉन वाटसन की भूमिका कर रही हैं। जूड ने सीक्वल फिल्म शर्लाक होम्स अ गेम ऑफ़ शैडोज भी की थी। इसमे कोई शक नहीं कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर और जूड लॉ की जोडी दोनों शर्लाक होम्स फिल्मों में खूब जमी थी। लेकिन, दर्शकों की निगाहें रॉबर्ट डाउनी जूनियर और टॉम हॉलैंड की केमिस्ट्री पर ही होगी। क्योंकि डूलिटिल में यह जोड़ी कुछ ख़ास नहीं जमी थी।
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
आईपीएल से भयभीत बॉलीवुड के सुपरस्टार !
खबर थी कि अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी बोम्ब, अक्षय कुमार के जन्मदिन ९ सितम्बर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार से स्ट्रीम होगी. फिर खबर आई कि यह फिल्म ९ सितम्बर से स्ट्रीम नहीं होगी. कारण यह दिया गया कि फिल्म का पैच वर्क बाकी है. कुछ ऎसी ही दलील अजय देवगन की वॉर फिल्म भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया तथा अभिषेक बच्चन की बायोपिक फिल्म द बुल के लिए भी दी गई कि इन फिल्मों का पैच वर्क बाकी है. इसलिए यह फ़िल्में ज़ल्द ही रिलीज़ नहीं हो पाएंगी. लेकिन, अब वास्तविकता सामने आ गई है.
भारत का आईपीएल, यूनाइटेड अरब अमीरात में १९ सितम्बर से शुरू
हो रहा है. इस टूर्नामेंट के मैच ८ नवम्बर तक खेले जायेंगे. बॉलीवुड,
हमेशा से आईपीएल से खौफ खाता रहा है. वास्तव में भी आईपीएल के दौरान बड़े
बड़े सुपर स्टारों वाली फिल्मों के सिनेमाघरों में दर्शकों का भारी टोटा रहा है.
डिज्नी हॉट स्टार के अधिकारीयों को भी ऐसा लगता है कि अगर,
इन तीन बड़े सितारों वाली फिल्मों को आईपीएल के दौरान रिलीज़ किया जाएगा तो
इन्हें दर्शकों का भारी टोटा हो जाएगा. इसलिए इन फिल्मों की रिलीज़ आईपीएल का सीजन
ख़त्म हो जाने के बाद किये जाने का फैसला कर लिया गया है. इसके अनुसार दीवाली
वीकेंड पर अक्षय कुमार और किअरा अडवाणी की फिल्म लक्ष्मी बोम्ब स्ट्रीम होगी. इसके
बाद दिसम्बर में अजय देवगन की फिल्म भुज स्ट्रीम होने लगेगी. द बिग बुल का नंबर
इसके बाद ही आ पायेगा.
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
ब्लैक विडोज अब हिंदी में भी
तीन हत्यारी महिला मित्र -ब्लैक विडोज का कथानक तीन अच्छी दोस्तों का है. तीनों अपने अपने पतियों से परेशान है. वह अपने पतियों को मार डालना चाहती हैं. तीनों के पति एक ही ऑफिस में काम करते हैं. एक दिन एक बोट ट्रिप के दौरान बोट में धमाका होता है. लेकिन, इस हादसे एक मित्र बाख जाता है. इसके बाद, इन तीनों औरतों की जिंदगी में उलटफेर जैसा हो जाता है. अब इनकी दोस्ती भी शक के घेरे में हैं.
मोना सिंह, स्वस्तिक मुख़र्जी, शमिता शेट्टी - ब्लैक विडोज का हिंदी रूपंतारांत बिग सिनर्जी मीडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. इस सीरीज को भारतीय दर्शकों की समझ और पसंद के अनुसार विकसित किया गया है. इस सीरीज में तीन विधवा सहेलियों की भूमिका मोना सिंह, स्वस्तिक मुख़र्जी और शमिता शेट्टी कर रही हैं. बिरसा दासगुप्ता निर्देशित इस सीरीज में, शरद केलकर, राइमा सेन, परम्ब्रता चट्टोपाध्याय, आमिर अली और सब्यसाची चक्रवर्ती की भूमिकाये भी काफी गुथी हुई हैं.
दो सीजन में ब्लैक विडोज -भारतीय दर्शकों के लिए भारतीय ब्लैक विडोज के दो सीजन होंगे. हर सीजन कुल १२-१२ घंटो का होगा. इसके कुल २४ एपिसोड होंगे. इस शो की शूटिंग कलकत्ता में की जा रही है. अगर, सब कुछ ठीक रहा तो हिंदी दर्शक ओटीटी प्लेटफार्म जी५ पर, डार्क कॉमेडी ड्रामा सीरीज ब्लैक विडोज की दिसम्बर में देख सकेंगे.
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Monday, 14 September 2020
BTS’ DYNAMITE: THE SPARKS SPREAD TO INDIA
SEOUL – September 14, 2020 – Following the release of their mega-hit single “Dynamite”, global
superstars BTS has been on a historic record shattering spree.
BTS topped the Billboard Hot 100 chart for two weeks in a row, making them the first Korean pop act
ever to achieve this feat. The “Dynamite” music video broke the Youtube record for most views in the
first 24 hours, garnering 101.1 million views. The single also topped the iTunes charts in 104
countries/regions, and Spotify’s “Global Top 50” chart, first ever for a Korean artist.
They recently performed “Dynamite” for the first time at the MTV Video Music Awards, where they
won all four categories they were nominated for: BEST POP, BEST GROUP, BEST K-POP and BEST
CHOREOGRAPHY. They have also revealed more “Dynamite” performances as well as interviews for
a number of prominent TV shows.
BTS and “Dynamite” sparks have reached India as well. In addition to topping the Spotify India Top 50
chart, “Dynamite” has become a favourite amongst India’s celebrities, influencers, and dance crews
alike. Tiger Shroff recently posted a video of himself dancing to “Dynamite” on his social media
channels grabbing the attention of his fans as well as ARMY, BTS’ fans.
In addition, Lauren Gottlieb, Urvashi Rautela, Kings United India, Aashna Shroff have all uploaded
“Dynamite” videos of their own, which continue to garner millions of views spreading the “Dynamite”
fever.
About BTS
BTS, an acronym of Bangtan Sonyeondan or “Beyond the Scene,” is a South Korean boyband that
has been capturing the hearts of millions of fans globally since their debut in June 2013. The
members of BTS are RM, Jin, SUGA, j-hope, Jimin, V, and Jung Kook. Gaining recognition for their
authentic and self-produced music, top-notch performances, and the way they interact with their fans,
the band has established themselves as global superstars breaking countless world records. While
imparting a positive influence through activities such as the LOVE MYSELF campaign and the UN
‘Speak Yourself’ speech, BTS has mobilized millions of fans across the world (named ARMY), topped
prominent music charts, performed multiple sold-out stadium shows across the world and has been
named as one of TIME 100: The Most Influential People of 2019. The band has also been recognized
with numerous prestigious awards like the Billboard Music Awards and American Music Awards.
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Sunday, 13 September 2020
नेटफ्लिक्स से हैले बेरी की बरुइज़्ड (Bruised)
ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स अपनी लाइब्रेरी को हॉलीवुड के बड़े बड़े नामों से भरता चला जा रहा है। ऐसा ही एक नाम अभिनेत्री हैले बेरी का भी है। हैले ने, २००१ में प्रदर्शित रोमांटिक ड्रामा फिल्म मॉन्स्टर्स बॉल में एक अपराधी की विधवा लेतीसा मुसग्रोव की भूमिका के लिए ऑस्कर पुरस्कारों में श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था। वह यह पुरस्कार जीतने वाली इकलौती अश्वेत अभिनेत्री हैं । जेम्स बांड फिल्म डाय अनादर डे में बांड गर्ल की भूमिका करने वाली हैले बेरी अब फिल्म निर्देशक बन गई है। उनकी पहली निर्देशित फिल्म बरुइज़्ड है। इसमे वह खुद एमएमए फाइटर जैकी जस्टिस की भूमिका कर रही है । नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को २० मिलियन डॉलर की भारी भरकम रकम देकर खरीदा है। इस फिल्म में बेरी माँ और एक बॉक्सर की भूमिका कर रही है, जिसे अपनी रिंग में वापसी के लिए एमएमए की युवा बॉक्सर से टक्कर लेनी है। नेट फ्लिक्स ने अभी बरुइज़्ड की रिलीज़ की तारीख़ का ऐलान नहीं किया है।
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Top five ventures that make Akshay Oberoi one of the most desirable baddies in Bollywood
With dashing looks and a charming personality, Akshay Oberoi has everything you would hope for in a movie star. The actor who has earned recognition across various platforms of entertainment, threw viewers a curveball as he wore his experimental streak on his sleeves in the recent years of his career. He took the road less travelled and it has rewarded him. Known for his acting chops and versatility, the Kaalakaandi actor has essayed the villain very often. By the play of his choices, the audiences identify him as the unconventional bad boy of Bollywood. Here are the top five films that had him play the baddie much to the delight of the viewers.
Flesh - Fresh from the success of Flesh, Akshay continues to garner appreciation for it. The actor arrested the attention of the viewers in the trailer of the OTT series, which captured him as a diabolical sociopath involved in human trafficking and flesh trade. Once Flesh streamed, Akshay's character, Taj was revealed to be frightening and eerily malicious. The actor's performance was a hit with the critics, who coined him as the star attraction of the series. Set in the murky world of flesh trade and human trafficking, Flesh is the complex story of two girls who get entangled in it.
Pizza - Hailed as an underrated movie, Pizza tells the story of a delivery boy Kunal, whose mundane life takes a horrifying turn when he is off to deliver a pizza to the home of a family with a dark secret. The plot of the film hangs on the suspense of whether or not Kunal overcomes the apparent evil that lurks in the shadows. Akshay's horror-thriller is laced with enough mystery to keep viewers on the hook and it has a delicious twist and some terrifying jump scares. Without giving away any spoilers, it can be said that Akshay's role has shades you could never predict. It is an out-of-the-box thriller and those who braved through its horror quotient have been requesting the makers to create its sequel!
Laal Rang - As Akshay comes across as the proper debonair in real life, it occurred to no one to cast him as a regular small-town guy until Laal Rang came along. The film is a crime thriller that revolves around an impressionable Rajesh (essayed by Oberoi), who colludes with Shankar, a crook involved in trading blood illegally. The movie proves Akshay's versatility as he enacted the role of Rajesh, a small-town guy. The actor impeccably portrayed the gullible dreamer, who is enchanted by Shankar's flashy lifestyle and wants to impress his girlfriend.
Junglee -The word about Akshay's superb bad boy act spread outside of India with Junglee, a family-adventure film. The story circles around a vet, who on his homecoming to his father’s elephant reserve, reunites with his childhood friend - Bhola, an elephant, and fights international poachers. In this film, Akshay is seen in the role of a forest officer, who is hand-and-glove with the poachers. Appearing unsuspecting on the surface at the outset, the actor turns out to be the antagonist later on.
Gurgaon - Akshay in Gurgaon is not a caricaturish villain, but a baddie who thinks he deserves better. In the Shanker Raman directorial, the actor plays Nikki Singh - a boxer and the wayward son of real estate tycoon. Oberoi is not afraid to experiment and the neo-noir thriller testifies to the fact. The film captures a power struggle in a real-estate clan headed by a crusty tycoon struggling to live down his violent past. Our very own desirable bad boy is seen spiking the intensity of the film every time he appears on the screen.
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कहानी मुग़लसराय जंक्शन
एम प्रसाद प्रोडक्शन और अनूप जलोटा प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित मुग़लसराय जंक्शन फ़िल्म मुग़लसराय जंक्शन भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बायोग्राफ़ी हैं यह कहानी है मथुरा , उत्तर प्रदेश के एक छोटें से गाव में गरीब परिवार में जन्मे एक ऐसे व्यक्ति की जिसने देश के लिए अपनी पूरी जीवन समर्पित कर दिया । जिन्होंने भारत माँ को अपना सबकुछ माना।
फ़िल्म मुग़लसराय जंक्शन का निर्देशन
आशीष कुमार कश्यप ने किया है फ़िल्म के निर्माता महावीर प्रसाद और गीता प्रसाद हैं फ़िल्म का सबसे आकर्षक फ़िल्म का संगीत है जिसे
चंद्रा सूर्या ने कम्पोज़ किया है फ़िल्म में एक प्रेरणादायक गीत अनूप जलोटा ने
गाया भी हैं गीत हरीओम् शर्मा और
देवकीननंदन शांत ने लिखे हैं फ़िल्म की सिनेमेटोग्राफ़ी निरंजन सिंह ने किया हैं
शिप्रा प्रकाश और अरुणा प्रकाश फ़िल्म की एक्जयुक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं ।
फ़िल्म में मोहित कनौजिया ने दीनदयाल
उपाध्याय का किरदार निभाया हैं हालिया प्रदर्शित वेब सीरिज़ पाताल लोक में अभिनय
करनेवाले अनूप जलोटा फ़िल्म मुग़लसराय जंक्शन में दीनदयाल जी के अध्यापक की भूमिका
में नज़र आयेंगे । फ़िल्म में एक प्रेरणात्मक गीत भी फ़िल्माया गया हैं फ़िल्म में
अन्य महत्वपूर्ण किरदार में सीमा मोदी , योगेश
वर्मा , ज्ञानेश शुक्ला , मृदुलय
सिंह मेडी , डाक्टर सुजाता चौधरी , पार्थ वर्मा समृधी सिंह, आर्यमन
कश्यप, अपराजिता कश्यप और आराध्या कश्यप महत्वपूर्ण
किरदार में नज़र आएँगे ।
फ़िल्म की शूटिंग लख़नऊ और आस पास के
लोकेशंस की गयी हैं । मीडिया को सम्बोधित करते हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहाकि
यह फ़िल्म पंडित दीनदयाल जी के जीवन यात्रा पर आधारित है माँ भारती से उनके प्रेम
और कर्मठता आपको देखने को मिलेगी । फ़िल्म की पूरी टीम ने एक अच्छी और प्रेरणादायक
फ़िल्म बनाया हैं ।
इस अवसर पर निर्माता महावीर प्रसाद ने
बताया " यह फ़िल्म पंडित दीनदयाल जी
को मेरी श्रद्धांजलि हैं इस फ़िल्म के निर्माण में शुरू से अब तक अनूप जलोटा जी का बहुत
सहयोग रहा हैं फ़िल्म एक ऐसे महानायक की
कहानी है जिन्होंने देश के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
राष्ट्रीय सहारा १३ सितम्बर २०२०
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
कुछ बॉलीवुड की १३ सितम्बर २०२०
द लास्ट शो में अनुपम खेर और सतीश कौशिक -बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा, फिल्मों की शूटिंग में ६५ साल से ऊपर के कलाकारों के हिस्सा न ले सकने के महाराष्ट्र सरकार के आदेश को खारिज कर दिया था। इसका पहला फायदा दो अभिनेताओं अनुपम खेर और सतीश कौशिक को मिलता नज़र आ रहा है। अब यह दोनों, निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द लास्ट शो की शूटिंग में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग में कोरोना से सुरक्षा हेतु जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा। सेट पर इस कार्य में महारत हासिल कोविद मार्शलों की तैनाती की जायेगी। द लास्ट शो इस लिहाज़ से ख़ास है कि फिल्म में, ४५ सालों के दोस्त अनुपम खेर और सतीश कौशिक स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। हालांकि, इन दोनों ने दर्जनों फ़िल्में एक साथ की है। इस लिहाज़ से, द लास्ट शो इन दोनों की ४५ साल की दोस्ती का जश्न भी है। फिल्म का निर्माण अनुपम खेर और सतीश कौशिक के साथ रूमी जाफरी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है ।
क्यों रोई थी सामंता अक्किनेनी ? -राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की निर्देशक जोडी की वेब सीरीज द फैमिली मैन से दक्षिण की फिल्म अभिनेत्री प्रियमणि का हिंदी वेब सीरीज डेब्यू हुआ था। इस सीरीज में प्रियामणि ने मनोज बाजपाई के किरदार की पत्नी की भूमिका की थी। द फॅमिली मैन की सफतला के बाद, इस सीरीज का दूसरा सीजन ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम विडियो से प्रसारित होने जा रहा है। इस सीजन में मनोज बाजपाई के अलावा प्रियमणि के भी पहले सीजन वाली भूमिका करने की खबर है। लेकिन, इस शो से एक अन्य दक्षिण की अभिनेत्री सामंता अक्किनेनी का हिंदी वेब डेब्यू हो रहा है। शो में सामंता की भूमिका की जानकारी नहीं है। मगर, उनकी भूमिका काफी सशक्त बताई जा रही है। तभी तो सामंता सीरीज के रशेज देख कर ख़ुशी के मारे रोने लगी थी। सामंता ने अभी तक किसी हिंदी प्रोजेक्ट में काम नहीं किया है।
पांच भाषाओं में छः फिल्मों के प्रभास - दक्षिण की फिल्म इंडस्ट्री में प्रभास को रेबेल स्टार कहा जाता है। वह केवल तमिल या तेलुगु सिनेमा तक सीमित अभिनेता नहीं। उनकी फिल्मों की यूनिवर्सल अपील से कोई इनकार नहीं कर सकता। उनकी आगामी दो तीन फ़िल्में भी इसी दृष्टि से बनाई जा रही है। वह भारत के इकलौते ऐसे अभिनेता है, जिनकी आधा दर्जन फ़िल्में पांच भारतीय भाषाओँ हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुई है या होंगी। प्रभास को अखिल भारतीय अपील दिलाई एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली और उसके बाद बाहुबली २ ने इसे पुख्ता किया। यही कारण था कि उनकी बाहुबली के बाद अगली फिल्म साहो भी पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ की गई। उनकी आगामी तीन फ़िल्में राधे श्याम, प्रभास २१ और आदिपुरुष भी पांच भाषाओं में प्रदर्शित की जायेंगी। आदिपुरुष को तो कई दूसरी देशी विदेशी भाषाओं में भी रिलीज़ किया जाएगा। हो सकता है कि आदिपुरुष के बाद, प्रभास की अंतर्राष्ट्रीय छवि बन जाए।
नेटफ्लिक्स पर डॉली किटी और वह चमकते सितारे फिल्म निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव ने, अपहरण, दिल दोस्ती एटसेट्रा, खोया खोया चाँद और राजनीति में सह निर्देशक-एसोसिएट निर्देशक के तौर पर काम कर चुकी अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्मों में औरत की कामुकता और इच्छाए ही ख़ास होती है। पहली निर्देशित फिल्म टर्निंग ३० में तीस साल के बाद एक स्त्री की इच्छाए और भावनाए गुल पनाग के माध्यम से दिखाई गई थी। लिपस्टिक अंडर माय बुरखा में भी कुछ नया नहीं था। अब वह डॉली किट्टी और वह चमकते सितारे में दो बहनों की कहानी ले कर आई हैं। यह फिल्म पिछले दो सालों से डिब्बे में पड़ी हुई थी। अब इसे नेटफ्लिक्स पर १८ सितम्बर से देखा जा सकेगा। इस फिल्म में कोंकना सेन शर्मा और भूमि पेडणेकर दो बहनों की भूमिकाओं में हैं। फिल्म कुबरा सैत, विक्रांत मैसी, मुश्ताक खान और अमोल पराशर की भूमिकाये भी हैं।
खुदा हाफ़िज़ का दूसरा चैप्टर - विद्युत् जामवाल की एक्शन फिल्म खुदा हाफ़िज़ सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो पाई थी। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम हुई। इस फिल्म को ओटीटी के दर्शकों ने काफी पसंद किया। यहीं कारण था कि पहली बार ओटीटी पर सफल किसी फिल्म का सीक्वल बनाने का ऐलान हुआ है। पैनोरमा स्टूडियोज और निर्देशक फारूख कबीर ने अपनी फिल्म खुदा गवाह के दूसरे चैप्टर का पिछले दिनों ऐलान किया। खुदा हाफ़िज़ सेकंड चेप्टर में समीर (विद्युत् जामवाल) और नर्गिस (शिवालिका ओबेरॉय) की प्रेम कहानी आगे बढती नज़र आयेगी। ज़ाहिर है कि दूसरे चैप्टर में विद्युत् जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय तो होंगे ही। बाकी की स्टार कास्ट और फिल्म की कहानी के बारे में कुछ बताया नहीं गया है। लेकिन, यह प्रेम कहानी ही होगी। क्या फिल्म में एक्शन होगा ? बताया जा रहा है कि अब समीर और नर्गिस को समाज से सामंजस्य पैदा करना है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की पहली तिमाही में शुरू हो जायेगी। निर्माता-निर्देशक का फिलहाल इरादा तो फिल्म को सिनेमाघरों के लिए बनाने का है।
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Friday, 11 September 2020
डायना रिग: इकलौती बांड गर्ल जिसकी जेम्स बांड से शादी हुई !
टीवी सीरीज द एवेंजरस में एमा पील और गेम ऑफ़ थ्रोंस में ओलेंना टायरेल की भूमिका करने वाली अभिनेत्री डेम डायना रिग का ८२ साल की उम्र में देहांत हो गया. २० जुलाई १९३८ को आज के साउथ यॉर्कशायर में जन्मी रिग ने छठी जेम्स बांड फिल्म ऑन हर मेजेस्टीज सीक्रेट सर्विस में जेम्स बांड गर्ल काउंटेस ट्रेसी डी विसेन्जो की भूमिका की थी. रिग इकलौती ऎसी बांड गर्ल थी, जिसके स्क्रीन के जेम्स बांड से शादी हुई थी. फिल्म ऑन हर मेजेस्टीज सीक्रेट सर्विस में ब्रितानी जासूस जेम्स बांड की भूमिका जॉर्ज लाज़ेबी ने की थी. स्टेज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली डायना ने अ मिडसमर नाईटस ड्रीम, द ग्रेट मपेट केपर, ईविल अंडर द सन, आदि जैसी कई मशहूर सीरीज और फिल्मों में अभिनय किया. वह अपनी मृत्यु से पहले लास्ट नाईट इन सोहो में मिसेज कॉलिंस की भूमिका कर रही थी.
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Reclaiming the legacy of martial arts: X-Rayed By Vidyut, Episode 3 with Michael Jai White out now
Action star, Vidyut Jammwal kicked off his very own chat show X-Rayed By Vidyut to shed light on the lives of martial artists and fighters. In the latest episode, Jammwal takes viewers through why he thinks a true fighter is somebody who has fought in real-life. In Episode 3 of the segment, he virtually sits from across the legend of the fighting world, Michael Jai White.
Renowned for his movies Spawn, Undisputed II: Last Man Standing, Never Back Down and Tyson, White is the only action actor to have fought some of the mightiest fighters of the world and our country boy Vidyut is the only Indian to be on TheRichest's 10 People You Don't Want To Mess With. What made the conversation between them interesting is the revelation of what it takes to be training authentically in martial arts.
Episode 3 of X-Rayed By Vidyut
touches upon the history of martial arts and how it travelled to China.
Michael Jai White shares, "Bodhidharma went to the Shaolin Temple. It was the education I had when I used to go to China. And I was like who is this man depicted who's teaching the Shaolin monks. This brown man. I'm like wow this is absolute history. He's the father of Buddhism and he brought it there. That's tremendous."
The conversation swerved to the history of
fighting and how its story was told in ancient times. Says Vidyut, "Our
ancestors had no city boy training, they fought monstrosities in the
wilderness. After they did that, they would describe to their family how they
tussled with the tiger and this storytelling has evolved into cinema that
action actors are part of now."
Adds Vidyut, “I call Michael the spiritual
gangster. For someone who is so big, he is quite fast. He is a real fighter and
I'm so happy to have chatted with someone who studies and reveres Bodhidharma.”
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
ग्लैमरस अवतार में महीना की निर्माता और निर्देशक अंजलि पाण्डेय
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
मॉडल पौला ने लगाया साजिद खान पर आरोप
पौला के नाम से मशहूर एक भारतीय मॉडल डिंपल पॉल ने, निर्देशक और अभिनेता साजिद खान पर गंभीर आरोप लगा कर, एक बार फिर बॉलीवुड मे मीटू का जिन्न खडा कर दिया है। पौला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि साजिद खान ने, उसे हाउसफुल में काम देने का लालच दे कर कपडे उतार कर नंगा होने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा, "उस समय मैं १७ साल की थी। मैं बच्ची थी। मुझमें कुछ कहने की हिम्मत नहीं थी।" पौला ने पिछले साल मीटू मूवमेंट के दौरान एक शब्द भी क्यों नहीं कहा ? इसका खुलासा करते हुए पौला ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि मुझे उस समय अपने परिवार के लिए कमाना था। मैं बोल नहीं सकती थी। अब मेरे पेरेंट्स नहीं है। अब मुझे खुद के लिए कमाना है। इसलिए मैं बोल रही हूँ। पौला ने मांग की कि इन सुअरों को, जो न केवल दुसरे का शोषण करते हैं, बल्कि उनके सपने भी छीन लेते हैं, उन्हें एक्स्पोज किया जाना चाहिए। कंगना रानौत के बॉलीवुड दिग्गजों पर नेपोटिज्म के वार के बाद, पौला का यह बयान बॉलीवुड के लिए बदनामी का कारण बन सकता है।
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.

















