Thursday 12 October 2017

कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी का मोशन पोस्टर


टीवी के स्टैंडप कॉमेडियन कपिल शर्मा के फिल्म करियर की दूसरी फिल्म फिरंगी का मोशन पोस्टर आज (१२अक्टूबर को) रिलीज़ हुआ।  इस फिल्म में रूपहले परदे पर कपिल शर्मा का साथ इशिता दत्ता, मोनिका गिल, डेवर्ड सोनेनब्लिक,  कुमुद मिश्रा,  राजेश शर्मा, इनामुलहक, अंजन श्रीवास्तव,  जमील खान और विशाल ओ शर्मा दे रहे हैं।  फिल्म के निर्देशक राजीव ढींगरा हैं।  राजीव ढींगरा ने द कपिल शर्मा शो के पहले बीस एपिसोड डायरेक्ट किये थे।  वह पंजाबी फिल्म लव पंजाब का निर्देशन कर चुके हैं।  फिरंगी उनकी पहली हिंदी फिल्म है।  एक ख़ास बात और।  राजीव ने पंजाबी फिल्म अग्रेज में अभिनय भी किया है।  फिरंगी २४ नवंबर को रिलीज़ हो रही है।  यह फिल्म कपिल शर्मा के हिंदी फिल्म करियर की दूसरी फिल्म है।  कपिल शर्मा की बतौर नायक पहली फिल्म किस किस को प्यार करू २०१५ में रिलीज़ हुई थी।  किस किस को प्यार करूँ का  निर्देशन अब्बास मुस्तान ने किया था।  २० करोड़ में बनी फिल्म किस किस को प्यार करू ने बॉक्स ऑफिस पर ५४.८ करोड़ का ग्रॉस किया था।  

No comments:

Post a Comment