Thursday 8 March 2018

एक आधुनिक प्रेम कहानी 'ये प्यार नहीं तो क्या है'

सोनी एंटरटेनमेंट ने कहानी कहने की अपनी अनोखी कला से एक दूजे के वास्ते, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे प्यार और रोमांस के विभिन्न रंग बिखेरे हैं। बिंदु और एसजे स्टूडियोज के साथ साझेदारी में अब यह चैनल ये प्यार नहीं तो क्या है  में रोमांस की एक अनछुई, प्रसन्नचित्त पर दिलचस्प दुनिया लेकर आया है। यह सिद्धांत सिन्हा (नमित खन्ना) और अनुष्का रेड्डी (पलक जैन) के प्यार का वह रंग है जो अनकहा लेकिन स्पष्ट है, अव्यक्त लेकिन महसूस करने वाला है। सिद्धांत सिन्हा अपने करियर में प्रसिद्धि और सफलता पाने के लिए अंधाधुंध गति से दौड़ रहा है, लेकिन फिर भी उसे कुछ खोया हुए लगता है. यह क्या है? देश के सबसे बड़े 'बिजनस टाइकून्स' में से एक की बेटी अनुष्का रेड्डी उस समृद्धता से दूर है, जिसमें उसकी परवरिश की गई है . संवेदनशील पर प्रतिस्पर्धी अनुष्का के पास वह सब कुछ है जिसकी इच्छा कोई भी व्यक्ति कर सकता है, फिर भी वह अपनी उन भावनाओं को नहीं छोड़ सकती है, जो उसके मन में सिद्धांत के लिए है . क्यों? अपने दर्शकों को पूरी तरह से अलग सिनेमैटिक अनुभव देने और इसके किरदारों की दुनिया को जीवंत करने के लिए इस पूरे शो की शूटिंग दिल्ली की असली लोकेशंस में की जा रही है। टेलीविजन पर अनुष्का रेड्डी की अमीर और समृद्ध दुनिया दर्शकों के लिए विस्मयकारी और अनदेखा अनुभव होगा। इस शो से नमित खन्ना और पलक जैन अपना टीवी डेब्यू कर रहे हैं. उनके साथ मनीष चौधरी, अनुराग अरोड़ा, अल्का अमीन, अंकित राज, शहाना वर्मा और अन्य की ख़ास भूमिकाये हैं। ये प्यार नहीं तो क्या है १९ मार्च से परसारित होगा. 


विवाहेतर संबंधों का बेपनाह ट्विस्ट - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment