Monday 5 March 2018

क्या ऋषि कपूर ने समझा इस राज कपूर को राजकपूर !

ऋषि कपूर भी झल्ली हैं ? ऑस्कर  इन मेमोरियम सेक्शन में शशि कपूर और श्रीदेवी के   नामों का उल्लेख होने  में चिंटू बाबा  का खुश होना तो बनता था, लेकिन, वह शो के एग्जीक्यूटिव  प्रोडूसर के   रूप में राजकपूर का नाम देख कर ऐसे खुश हो गए, जैसे वह उनके पापा जी का नाम हो ! दरअसल, ऑस्कर के एंड क्रेडिट में एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर के तौर पर जिस राजकपूर का नाम आया है, वह बॉलीवुड के स्वर्गीय राजकपूर नहीं, यह लॉस एंजेल्स की प्रोडक्शन कंपनी राज कपूर प्रोडक्शंस के राजकपूर हैं, जो उनके नाम को भारत के फिल्मकार राजकपूर से जोड़े जाने पर खुश हो जाते हैं।  लेकिन, आज उनका नाम राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर के खुश होने का कारण बन गया, जो एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर के रूप में राजकपूर का नाम देख कर  ऑस्कर अकादमी को धन्यवाद देने लगे। राज कपूर की क्रिएटिव एजेंसी और प्रोडक्शन कंपनी ने कुछ बड़े शो यथा कैर्री अंडरवुड शो, बैकस्ट्रीट बॉयज, मारिया कैरी, कोल्डप्ले, शानिया ट्वेन और द  चैनस्मोकर जैसे शो की डिजाइनिंग आकर चुके हैं।  ऑस्कर के आज के शो की डिजाइनिंग भी इसी कंपनी ने की थी।  राजकपूर ने माइकल जैक्सन, एमिनेम, अशर, रिहाना, निक्की मीनाज, डेविड गुएट्टा, मैरी जे ब्लिज, मैरून ५, केटी पैरी, पॉल मैककर्टनी, और सेलेना गोमेज़ के प्रोजेक्ट पर भी काम  किया है।


सनी लियॉन को हुए दो बच्चे !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment