Tuesday, 18 December 2018

सोनी मैक्स पर १६ दिसम्बर से ३१ दिसम्बर के बीच रिलीज़ होने वाली फ़िल्में

SUN
16-Dec-18
08:00:00PM
KASHMORA 
कश्मोरा 
MON
17-Dec-18
09:00:00PM
HINDI MEDIUM 
हिंदी मीडियम 

TUE
18-Dec-18
09:00:00PM
KATAMARAYUDU 
कटमारायुडू 

WED
19-Dec-18
09:00:00PM
RAJ MAHAL 3
राज महल ३ 

THU
20-Dec-18
09:00:00PM
DASHING DETECTIVE 
डैशिंग डिटेक्टिव 

FRI
21-Dec-18
08:00:00PM
Sketch
स्केच 

SAT
22-Dec-18
08:00:00PM
SUI DHAAGA 
सुई धागा 

SUN
23-Dec-18
08:00:00PM
BAHUBALI: THE BEGINNING 
बाहुबली द बिगनिंग 

MON
24-Dec-18
09:00:00PM
A AA
ए ए ए 

TUE
25-Dec-18
09:00:00PM
Therii
थेरी 

WED
26-Dec-18
09:00:00PM
Janta Garage
जनता गेराज 

THU
27-Dec-18
09:00:00PM
Rambo Straight Forward
रेम्बो स्ट्रैट फॉरवर्ड 

FRI
28-Dec-18
08:00:00PM
SON OF SATYAMURTHY
सन ऑफ़ सत्यमूर्ति 

SAT
29-Dec-18
08:00:00PM
BAHUBALI 2 :THE CONCLUSION
बाहुबली २ द कन्क्लूजन 

SUN
30-Dec-18
08:00:00PM
Tiger Zinda Hai
टाइगर ज़िंदा है 

MON
31-Dec-18
09:00:00PM
Sonu Ke Titu Ki Sweety
सोनू के टीटू की स्वीटी 



केप टाउन, दक्षिण अफ़्रीका में करीना कपूर खान - क्लिक करें 

केप टाउन, दक्षिण अफ़्रीका में करीना कपूर खान

Monday, 17 December 2018

निगेटिव किरदार निभाना हमेशा से मेरे लिस्ट में था: बरखा बिष्ट


टीवी सीरियल प्यार के दो नाम एक राधा एक श्याम में श्यामा, राधा और राधिका के तीन किरदारों से टेलीविज़न डेब्यू करने वाली बरखा बिष्ट को हिंदी फिल्म राजनीती में पहली बार एक आइटम डांस इश्क बरसे करने का मौक़ा मिला । वह कुछ बांगला फिल्मों के अलावा गोलियों की रास लीला राम-लीला में केसर की भूमिका में अपनी पहचान बना पाने में कामयाब हुई । लेकिन, उन्हें किसी हिंदी फिल्म में नायिका की भूमिका करने का मौका नहीं मिला । अब लोकप्रिय टेलीविजन और बांगला फिल्मों की अभिनेत्री बरखा बिष्ट सेनगुप्ता जल्द ही स्टार भारत के शो काल भैरव रहस्य २ में भैरवी की भूमिका में दिखेंगी।
काल भैरव रहस्य 2 में अपने किरदार के बारे में कुछ बताइए?
मैं भैरवी का किरदार निभा रही हूँ जो एक रहस्यमय चरित्र है। शो में मेरी एंट्री से वीर, भैरवी और अर्चना के बीच एक प्रेम त्रिकोण बनेगा। मैं पहली बार निगेटिव किरदार निभा रही हूँ और मैं इसको लेकर बेहद उत्साहित हूँ। मैं पहली बार नकारात्मक किरदार निभाने के तरीके को लेकर उत्सुक हूँ।

आपने नकारात्मक किरदार निभाना क्यों चुना ?
मैंने पहले कभी निगेटिव रोल नहीं निभाया है, भैरवी की भूमिका में पहली बार ऐसा करने जा रही हूँ। मैं हमेशा इस तरह का किरदार निभाना चाहती थी और यह मेरे लिए पहला मौका है। काल भैरव रहस्य अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ गया है। इस शो का हिस्सा होना मेरी खुशकिस्मती है। किरदार की रोचकता की वजह से मैंने इसको करना चुना।


नाइट शिफ्ट में शूटिंग करना कितना आसान या मुश्किल रहा?
मैं लंबे समय से इंडस्ट्री में हूँ और रात की शिफ्ट अब मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है। हालाँकि हमारे नेचुरल साइकल की वजह से दिन की शिफ्ट की तुलना में रात में शूटिंग करना कई मायनों में थकाने वाला और मुश्किल काम है लेकिन अब मैं इसकी आदी हो चुकी हूँ। वास्तव में दिन की शिफ्ट की तुलना में रात की शिफ्ट ज्यादा मजेदार होती है।

आपने कई बंगाली फिल्में की हैं, बॉलीवुड को लेकर आपका क्या प्लान है?
बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनना मेरा सपना रहा है। हाल ही मुझे राम लीला में भाग लेने का अवसर मिला जो मेरे लिए एक नया और ताजगी भरा अनुभव था। आने वाले दिनों में मुझे बॉलीवुड की और फिल्मों का हिस्सा बनना अच्छा लगेगा।

आपने बीच में शो को ज्वाइन किया है , सेट पर पहला दिन कैसा रहा?
सेट पर मेरा पहला दिन बहुत मजेदार रहा। काल भैरव रहस्य 2 का हिस्सा बनकर और अपने किरदार को लेकर मैं पहले ही बहुत खुश थी। मैं अपना शूट शुरू होने का इंतजार कर रही थी। मेरे कॉ-स्टार्स और क्रू बहुत जिंदादिल हैं जिसने मेरी शुरुआती शूटिंग को खुशनुमा बना दिया।


अपने कॉ-स्टार्स के साथ आपका रैपर्ट कैसा है ?
हम सभी एक दूसरे के साथ मजेदार और दोस्ती भरा संबंध साझा करते हैं। हालाँकि शो में मेरी एंट्री नई है लेकिन मुझे लगता है जैसे मैं कितने समय से इन लोगों को जानती हूँ। मैं गौतम और अदिति को पहले से ही अच्छी तरह से जानती हूँ, इसलिए यह गर्मजोशी से भरपूर अनुभव रहा।

शो के काँसेप्ट को लेकर आप क्या सोचती हैं ?
शो का काँसेप्ट बहुत अनूठा है और टेलीविजन पर नया है। मैं हमेशा से शाप के काँसेप्ट को लेकर उत्साहित रही हूँ और इस विधा में काम करना चाहती थी।

आपका फिटनेस मंत्र क्या है?
फिटनेस एक स्टेट ऑफ माइंड है जो हर इंसान के लिए अलग-अलग होती है। मेरा मानना है कि फिट रहना, अच्छा दिखना और खुद पर काम करना बहुत जरूरी है। मैं फिटनेस फ्रिक हूँ और हर रोज जिम किए बिना नहीं रह सकती। एक्सरसाइज मेरी नियमित रूटीन का हिस्सा है।

भविष्य की आपकी क्या योजनाएँ हैं?

मैं इस समय काल भैरव रहस्य 2 पर फोसस्ड हूँ और भैरवी के चरित्र को परफेक्सन के साथ निभाना मेरा प्लान है। यही वह चीज है जो मैं हमेशा से करना चाहती थी।


फिल्म खामियाज़ा :जर्नी ऑफ़ अ कॉमन मैन का टाइटल ट्रैक - क्लिक करें 

फिल्म खामियाज़ा :जर्नी ऑफ़ अ कॉमन मैन का टाइटल ट्रैक

फिल्म बटालियन ६०९ का मोशन पोस्टर

ज़िन्दगी लेना ज़रा, फिल्म द पुष्कर लॉज

आग बुझाने का गोला बेच रहे रेमो डिसूज़ा

क्या ! हिंदी मीडियम के सीक्वल में शाहरुख़ खान और काजोल !!!


इरफ़ान खान और पाकी अभिनेत्री सबा कमर की व्यंग्य कॉमेडी फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल बनाये जाने की खबर काफी पहले से थी। बीच में यह सुनने में आया था कि इरफ़ान की बीमारी के कारण हिंदी मीडियम २ बनाने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है । लेकिन, अब खबर काफी गर्म और चटपटी है।

हिंदी मीडियम का सीक्वल बनाया जाएगा। लेकिन, इस फिल्म में इरफ़ान खान और सबा कमर नहीं होंगे।  इन दोनों की जगह शाहरुख़ खान और काजोल को लिए जाने की खबर है। इन दोनों को, जब फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई तो दोनों को काफी पसंद आई और दोनों इस फिल्म को  करने के लिए तैयार हो गए। सूत्र तो बताते हैं कि शाहरुख़ खान और काजोल ने स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन करना भी शुरू कर दिया है।

इससे ठीक पहले, यह खबर गर्म हो गई थी कि इरफ़ान खान फिल्म में होंगे और उनकी बेटी बड़ी हो कर सारा अली खान बन गई होगी। परन्तु, इरफ़ान खान की बीमारी फिर आड़े आ गई।


शाहरुख़ खान और काजोल ने पहली बार फिल्म बाज़ीगर में एक साथ काम किया था।  इसके बाद इन दोनों ने दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करण- अर्जुन, कुछ कुछ होता है, कभी ख़ुशी कभी गम, कभी अलविदा न कहना, कल हो न हो, माय नेम इज खान जैसी फ़िल्में एक साथ की। यह जोड़ी, बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में शुमार की जाती है। इन दोनों की पिछली फिल्म, रोहित  शेट्टी निर्देशित दिलवाले (२०१५) थी, जो फ्लॉप हुई थी।

हिंदी मीडियम के सीक्वल की कहानी अभी साफ़ नहीं है। इसलिए अभी नहीं कहा जा सकता कि पहली फिल्म में इरफ़ान खान और सबा कमर की बेटी का फिल्म में कोई रोल होगा या नहीं ! हिंदी मीडियम के सीक्वल का निर्माण दिनेश विजन कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर साकेत चौधरी हैं।  पहली हिंदी मीडियम के डायरेक्टर भी साकेत चौधरी ही थे।  



केसरी की शूटिंग पूरी हुई - क्लिक करें 

केसरी की शूटिंग पूरी हुई


आज, अक्षय कुमार की पीरियड वॉर फिल्म केसरी का  फर्स्ट लुक फोटो रिलीज़ हुआ। इन फर्स्ट लुक फोटोज को करण जौहर, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने अपने अपने सोशल एकाउंट्स पर रिलीज़ किया। इन चित्रों में, अक्षय कुमार ईशर सिंह के गेटअप में नज़र आ रहे हैं। एक चित्र में वह अकेले तो दूसरे चित्र में परिणीति चोपड़ा के साथ हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने, हवलदार ईशर सिंह की पत्नी की भूमिका की है।

१२ सितम्बर १८९७ को सिख रेजिमेंट के २१ सैनिकों और हजारों जनजातीय पख्तूनों की सेना के बीच, सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सारागढ़ी के किले पर कब्ज़ा बरकरार रखने के लिए लड़ा गया था।  इस युद्ध को, दुनिया के  युद्धों के इतिहास की सबसे लम्बी चली लड़ाई माना जाता है। सिख सैनिकों का मनोबल बनाये रख कर युद्ध लड़ते हुए, शहीद होने वाले शहीदों की इस दास्ताँ में हवलदार ईशर सिंह की भूमिका अक्षय कुमार ने की है। फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका परिणीति चोपड़ा ने की है।


इस फिल्म में, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा  के हिस्से की शूटिंग आज पूरी हो गई।  इसका ऐलान करण जौहर ने, परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार का चित्र अपलोड करते हुए लिखा, "अक्षय कुमार और परिणीत चोपड़ा की शूटिंग ख़त्म।  युद्धों के इतिहास में लड़ी गई, सबसे बड़ी लड़ाई  सच्चा ऐतिहासिक विवरण।  रिलीज़ हो रही है २१ मार्च २०१९।  इस कहानी को पेश करते  हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ।  निर्देशक अनुराग सिंह।"

इस चित्र को परिणीति चोपड़ा ने भी शेयर करते हुए करण जौहर, अक्षय कुमार और अनुराग सिंह का शुक्रिया  अदा किया।  अक्षय कुमार नेअपने ईशर सिंह के अवतार को पोस्ट करते हुए लिखा, "केसरी की शूटिंग पूरी।   केसरी.. का हिस्सा बन कर मेरा सीना गर्व से फूल उठा है।   तैयार रहिये २१ मार्च २०१९ को दुनिया के सबसे बहादुरी से लाडे गए युद्ध को देखने के लिए।" 


करण जौहर और सुनील खेतरपाल के साथ केसरी के  एक निर्माता  अक्षय कुमार भी हैं।  फिल्म के निर्देशक रक़ीब और दिल बोले हड़िप्पा के अनुराग सिंह है। 


मार्च में आएगा संजय दत्त का तोरबाज़-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

मार्च में आएगा संजय दत्त का तोरबाज़



अभिनेता संजय दत्त, इस समय काफी व्यस्त है। वह कई सितारा बहुल फ़िल्में कर रहे हैं।

निर्माता करण जौहर की फिल्म का कलंक का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं। इस फिल्म में, संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी  सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, आदि भी हैं।


आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में वह अर्जुन कपूर और कृति सैनन के साथ हैं। प्रस्थानम के हिंदी रीमेक के नायक संजय दत्त ही हैं। डाकू बने रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा में संजय दत्त की चुनौती है । वह सीक्वल फिल्म सड़क २ में पूजा भट्ट के साथ हैं ।

पिछले दिनों, यह खबर थी कि संजय दत्त की लगभग पूरी हो चुकी फिल्म तोरबाज़ को डब्बा बंद कर दिया गया है । इस फिल्म में, वह एक ऐसे पूर्व सैनिक बने हैं, जो अपने बच्चे को मानव बम बनने से बचाने के लिए अफगानिस्तान पहुँच जाता है । फिल्म में, संजय दत्त की जोड़ीदार नर्गिस फाखरी थी ।


इस खबर से निराश हो चुके दर्शकों और संजय दत्त के प्रशंसकों के लिए खुशखबर है । तोरबाज़ के मार्च २०१९ में रिलीज़ होने की संभावना है।

अभी इस फिल्म का पैच वर्क पूरा होना है । यह पैचवर्क मुंबई में १० दिनों में पूरा हो जाएगा ।  तोरबाज़ का निर्देशन गिरीश मलिक ने किया है ।


खामियाज़ा का टाइटल ट्रैक - क्लिक करें 

खामियाज़ा का टाइटल ट्रैक

प्रभाष की फिल्म में अनुष्का शेट्टी भी


बाहुबली सीरीज के बाहुबली अभिनेता प्रभाष की एक्शन फिल्म साहो के आने की आहट सुनाई देने लगी है। इस फिल्म का एक लम्बा और धुआंधार एक्शन वाला सीक्वेंस दुबई में शूट हुआ था।निर्देशक सुजीत रेड्डी की यह फिल्म २६ अप्रैल को, तेलुगु और हिंदी के अलावा दूसरी भाषाओं में भी रिलीज़ होगी।

इस फिल्म से, बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का तेलुगु फिल्म डेब्यू हो रहा है । वह फिल्म में प्रभाष की नायिका होंगी । इस फिल्म में नील नितिन मुकेश विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे । यह तेलुगु फिल्मों में 


नील का डेब्यू होगा।प्रभाष की सुपरडुपर हिट फिल्म बाहुबली २ भी २८ अप्रैल २०१७ को रिलीज़ हुई थी।

इसके साथ ही, बाहुबली की बाहुबली और देवसेना जोड़ी प्रभाष और अनुष्का शेट्टी की फिल्म का ऐलान भी हो गया है।  राधा कृष्ण कुमार की एक अनाम फिल्म, साहो की शूटिंग ख़त्म होने के बाद शुरू हो जाएगी। प्रभाष २०वी फिल्म होने के कारण इस फिल्म का वर्किंग टाइटल प्रभाष २० रखा गया है। 


प्रभाष की अखिल भारतीय लोकप्रियता को देखते हुए, यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनाई जाएगी। फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं।

लेकिन, अनुष्का शेट्टी को फिल्म की एक अहम् भूमिका में लिया जाएगा। उनकी भूमिका, फिल्म के फ्लैशबैक में होगी। इस फिल्म में, पुरानी तेलुगु फिल्मों के अभिनेता कृष्णम राजू की भूमिका भी केंद्रीय है।

शाहरुख़ की जीरो के साथ फवाद की मौला जट्ट - क्लिक करें 

शाहरुख़ की जीरो के साथ फवाद की मौला जट्ट


पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म द लीजेंड ऑफ़ मौला जट्ट का ट्रेलर, हिंदुस्तान के खान शाहरुख़ की फिल्म जीरो के साथ दिखाया जाएगा। फवाद की फिल्म, ईदुलफित्र २०१९ को रिलीज़ होने जा रही है।  इस प्रकार से यह फिल्म, कम से कम पाकिस्तान में सलमान खान की फिल्म भारत को चुनौती दे सकती है।  लेकिन, जिस प्रकार का कथानक भारत का है, उससे लगता नहीं कि यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज़ हो पाएगी।

फिल्म द लीजेंड ऑफ़ मौला जट्ट  के निर्देशक बिलाल लशारी हैं। बिलाल ने, पाकिस्तान की हिट फिल्म वॉर का निर्माण किया था।


द लीजेंड ऑफ़ मौला जट्ट एक प्राचीन एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में फवाद खान ने मौला जट्ट की भूमिका की है। मौला जट्ट, मध्य पाकिस्तान का एक प्राचीन चरित्र है, जो ग्रामीण पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करता है।

लेकिन, बिलाल की यह फिल्म,१९७९ में रिलीज़, निर्माता सरवर भट्टी की फिल्म मौला जट्ट की रीमेक है।  मौला जट्ट (१९७९) का निर्देशन यूनुस मलिक ने किया था। इस फिल्म को ज़बरदस्त सफलता मिली थी। मौला जट्ट के बाद पाकिस्तानी फिल्मों में एक्शन चल निकला।


द लीजेंड ऑफ़ मौला जट्ट का निर्देशन बिलाल लशारी ने  किया है। फिल्म में फवाद खान की  मौला जट्ट की भूमिका के अलावा हमजा अली अब्बासी की नूरी नट की भूमिका केंद्रीय है।  फिल्म में माहिरा खान, मौला जट्ट की प्रेमिका मुक्खो जट्टी की भूमिका में हैं।

फवाद खान और माहिरा खान के टीवी सीरियलों को बढ़िया सफलता मिली थी।  लेकिन, यह जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रही है। नूरी नट की बहन डारो नटनी की भूमिका में हुमैमा मालिक हैं। 

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ और ट्रैफिक इंडिया का चेहरा यामी गौतम - क्लिक करें 

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ और ट्रैफिक इंडिया का चेहरा यामी गौतम


आदित्य धर की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में, इंटेलिजेंस अफसर की भूमिका करने वाली यामी गौतम रियल लाइफ में भी भिन्न भूमिकाये कर रही हैं।

हाल ही में, वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड और ट्रैफिक इंडिया ने यामी गौतम को सुपर स्निफर कैंपेन का हिस्सा बनाया है।  सुपर स्निफर कैंपेन, वन्य जीवों के अवैध  शिकार की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत शुरू किया गया है। सुपर स्निफर, वन्य जीवों के अवैध व्यापार की ओर जागरूकता के लिए चलाया गया है।


वन्य जीवों का अवैध व्यापारविश्व के तमाम देशो की समस्या बन चुका है।  यह दुनिया  का चौथा सबसे बड़ा संगठित अपराध है।  इसके फलस्वरूप कई वन्य प्रजातियों के लुप्त होने का खतरा पैदा हो गया है। इस लिहाज़ से, हिंदुस्तान, वन्य जीवन और जीव-जंतुओं की प्रचुरता के कारण कारण अवैध व्यापार करने वालों की निगाहों में है।

शिकारी और स्मगलर वन्य जीवों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस खतरे को दृष्टिगत ही स्निफर डॉग्स की भूमिका अहम् हो जाती है।  दुनिया के देशो में इसके फायदे भी सामने आने लगे हैं।

भारतीय दर्शकों में, यामी गौतम काफी लोकप्रिय हैं।  वह युवा अभिनेत्री भी हैं और उनकी युवाओं के बीच पकड़ है।  वर्ल्ड वाइल्डलाइफ का चेहरा बन कर वह बड़ी संख्या में लोगों को शिक्षित और जागरूक कर सकेंगी।



इस कैंपेन के लिए, ग्वालियर में बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड इंडिया के कैंपेन का सहयोग करने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यहाँ वाइल्डलाइफ स्निफर डॉग स्क्वाड को मज़बूती देने के लिए कुत्तों को प्रशिक्षित किये जाने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इस मौके पर, यामी गौतम भी मौजूद थी।  उन्होंने कहा, "मैं हरे वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड और ट्रैफिक इंडिया के समझबूझ भरे कार्यक्रम का हिस्सा बन कर  खुश हूँ। वन्य जीवों का शिकार गंभीर खतरा बन चुका है। इसलिए, सुपर स्निफर प्रोग्राम जैसे कार्यक्रमों की  बड़ी ज़रुरत है।" 

आयुष्मान खुराना की पत्नी बनी डायरेक्टर, बनाएगी माधुरी दीक्षित को माँ - क्लिक करें 

Sunday, 16 December 2018

आयुष्मान खुराना की पत्नी बनी डायरेक्टर, बनाएगी माधुरी दीक्षित को माँ



बधाई हो ! और अंधाधुन की सफलता के बाद, एक्टर आयुष्मान खुराना के चेहरे पर ख़ुशी देखते ही बनती है। वह अब ऐसे एक्टर बन गए हैं, जो माध्यम बजट वाली फिल्मों को भी बड़ी सफलता दिला सकते हैं। उनके करैक्टर हर पिछली फिल्म से अलग होते हैं।

कुछ ऐसे ही वह रियल लाइफ में हैं।  फिल्मों की सफलता के दौर में उनके चेहरे पर बिखरी हंसी, उस दर्द को उभरने से रोक देती है, जो वह चाह कर भी व्यक्त नहीं कर सकते। यहाँ आयुष्मान खुराना एक हलकी फुलकी कॉमेडी करने वाले एक्टर से ज़्यादा एक दुखी किरदार नज़र आते हैं।


इसका कारण हैं उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप।  ताहिरा कश्यप छाती के कैंसर की मरीज़ हैं।  हालाँकि, उनकी बीमारी इस स्टेज तक नहीं पहुंची है कि ईलाज न हो सके।  लेकिन, पत्नी के साथ पति के लिए भी तकलीफदेह तो है ही।

परन्तु, ताहिरा अपनी तकलीफ को परे धकेल कर कुछ रचनात्मक करने को तैयार हैं। शॉर्ट फिल्म टॉफ़ी बना चुकी ताहिरा कश्यप, अब पूरी लम्बाई की फिल्म बनाने जा रही हैं। यह उनका फिल्म डेब्यू होगा।


इस फिल्म की कहानी एक माँ और उसकी बेटी पर केंद्रित है।  माँ की भूमिका के लिए माधुरी दीक्षित को साइन किया जा चुका है। तलाश है बेटी कि जो माधुरी के जोड़ में भावाभिनय कर सके।  जैसे ही यह तलाश ख़त्म होगी, फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

फिल्म की कहानी का अभी पता नहीं है। लेकिन , इस फिल्म के पारिवारिक होने की तो १०० प्रतिशत गारंटी है। फिलहालइस  फिल्म में, माधुरी के अपोजिट साक्षी तंवर की ले लिया गया है। फिल्म में साक्षी तंवर भी माँ की भूमिका में होंगी।  इन दोनों का सम्बन्ध अभी अज्ञात है। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही, साक्षी तंवर रियल लाइफ में माँ बनी हैं।

डिजिटल सीरीज में अभिषेक बच्चन - पढ़ने के लिए क्लिक करें