Tuesday 30 July 2024

#VaaniKapoor को चखाएगी सफलता का स्वाद #KhelKhelMein !

 



आगामी माह, १५ अगस्त २०२४ को वाणी कपूर (VaaniKapoor) की कॉमेडी फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) प्रदर्शित होने जा रही है।  यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चौतरफा  घिरी दिखाई देती है।  क्योंकि, इसी दिन,  दो बॉलीवुड की फिल्मे और दो दक्षिण की फिल्मे भी हिंदी में प्रदर्शित हों रही है।





खेल खेल में की सफलता की जितनी आवश्यकता नायक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को है, उनसे कहीं अधिक वाणी कपूर को है। वाणी कपूर ने यशराज फिल्म में काम करते हुए रोमकॉम फिल्म शुध्द देसी रोमांस (Shuddh Desi Romance) से सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की सह भूमिका में हिंदी फिल्म दर्शकों से पहला परिचय किया था। इसके बाद, वाणी कपूर के खाते में हृथिक रोशन (HrithikRoshan) के साथ वॉर (War), अक्षय कुमार के साथ बेल बॉटम (BellBottom) तथा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ शमशेरा (Shamshera) जैसी बड़ी फिल्में भी आ जुड़ी।  किन्तु, इन तीन बड़ी फिल्मों का लाभ वाणी को नहीं मिला, कयोंकि, वॉर में वाणी की भूमिका संक्षिप्त कैमिया प्रकार की थी। जबकि बाद की दो फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः सामान्य  सफल और असफल हो गई थी।





खेल खेल में को चारों तरफ से घिरी होने के कारण दर्शकों के लिए संघर्ष करना होगा। खेल खेल में कॉमेडी फिल्म है। किन्तु, जॉन अब्राहम (JohnAbraham) की फिल्म वेदा (Veda) का एक्शन तथा श्रद्धा कपूर (ShraddhaKapoor) की फिल्म स्त्री २ (Stree2) की हॉरर कॉमेडी शैली भी दर्शकों की पसंदीदा है। अर्थात खेल खेल में के लिए दर्शकों बटोर पाना खेल नहीं होगा।





वाणी कपूर के लिए तो फिल्म के अंदर भी चुनौती है। उन्हें फिल्म की दो महिला अभिनेत्रियों तापसी पन्नू (TapseePannu) और प्रज्ञा जैसवाल (Pragya Jaiswal) के ग्लैमर से चुनौती मिलेगी।  तापसी पन्नू भी असफल फिल्मे देती रही है। किन्तु, प्रज्ञा जैसवाल तेलुगु फिल्मो का प्रसिद्ध और स्थापित नाम है।





क्या, स्वतंत्रता दिवस के कमाऊ सप्ताह में प्रदर्शित हो रही कॉमेडी फिल्म खेल खेल में, कठिन प्रतिस्पर्द्धा के मध्य भी सफल होगी? चूंकि, इस बार का स्वतंत्रता दिवस  इस मायने में लाभकारी है कि १५ अगस्त के पश्चात् निरंतर त्यौहार पड़ रहे है, जिनमे सार्वजनिक अवकाश रहता है। इसका अर्थ यह हुआ कि दर्शकों को छविगृहों की ओर जाने का अवसर मिलेगा। किन्तु, बड़ा प्रश्न यही है कि खेल खेल में वाणी कपूर को सफलता का स्वाद चखाएगी ?

No comments: