Monday 22 July 2024

#Devara के #FearSong के बाद #Kanguva का #FireSong



एनटीआर जूनियर (NTRJr) की फिल्म देवरा (Devara) का फियर सॉंग (FearSong)  १९ मई २०२४ को अनावृत हुआ था। यह गीत संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) ने संगीतबद्ध किया था और स्वयं ही गाया भी था। इस गीत ने दर्शकों में जूनियर एनटीआर के देवरा के भय का पर्याप्त संचार किया था। जूनियर एनटीआर के साथ बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म देवरा २७ सितम्बर २०२४ को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित होनी है।





तेलुगु फिल्म देवरा के दो सप्ताह बाद, तमिल फिल्म कंगूवा (Kanguva) प्रदर्शित होगी।  तमिल सुपरस्टार  सूर्या (Suriya) की फंतासी एक्शन फिल्म कंगूवा भी देवरा की भांति अखिल भारतीय स्तर पर एकाधिक भाषाओँ में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म दशहरा पर १० अक्टूबर २०२४ को प्रदर्शित होगी।  यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओँ सहित दुनिया की ३८ भाषाओँ में प्रदर्शित की जाएगी।





 

कल अर्थात २३ जुलाई २०२४ को, कंगूवा फिल्म के फायर सॉन्ग (FireSong) का अनावरण होने जा रहा है।  देवरा के लोकप्रिय संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की तरह फायर सांग को एक अन्य लोकप्रिय संगीकार देवी श्री प्रसाद ने सगीतबद्ध किया है।





देवरा और कंगूवा में अखिल भारतीय स्तर पर दर्शको को आकर्षित कर पाने वाले सितारों की भरमार है। देवरा में जान्हवी कपूर की नायिका के अतिरिक्त  सैफ अली खान (Saif Ali Khan) मुख्य खलनायक की भूमिका कर रहे है। जबकि, कंगूवा की नायिका दिशा पाटनी (Disha Patani) हैं तथा मुख्य खलनायक की भूमिका बॉबी देओल (Bobby Deol) कर रहे है।





स्टार कास्ट की दृष्टि से देवरा और कंगूवा, हिंदी पेटी के दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता रखती है। दोनों फिल्मों को बॉलीवुड से गंभीर चुनौती मिलती भी नहीं दिखाई दे रही है। इसलिए अब केवल यह देखना है कि फियर सांग के बाद कंगूवा कर फायर सांग कितनी कम या अधिक सफलता प्राप्त कर पाता है !

No comments: