Tuesday 9 July 2024

#KamalHaasan का १०२ साल का #Indian२ /#Hindustani २ मिटा पायेगा भ्रष्टाचार ?



अब तमिल फिल्म अभिनेता 

#KamalHaasan, तमिलियन से #Indian२/ 

#Hindustani2 बन कर भारत से भ्रष्टाचार 

मिटाने निकल पड़े है. अड़तीस साल पहले भी वह 

इसी प्रकार #Indian /#Hindustani बन कर 

निकल पड़े थे। उस समय भी उनके साथ निर्देशक 

@shankarshanmugh थे। फिल्म तमिलनाडु 

और हिंदी पेटी में भी हिट हुई थी।





 

#Indian २ या #Hindustani२ में #Siddharth है, #RakulPreetSingh है और #BobbySimha #SJSurya #PriyaBhawaniShankar #Brahmanandan #Samuthirakani आदि भी है।  उनको इंडियन या हिंदुस्तानी बनाने में @LycaProductions ने पैसा लगाया है। इन सबका उद्देश्य भारत से भ्रष्टाचार मिटाना ही लगता है।

 




किन्तु, क्या इंडियन २ से भ्रष्टाचार मिट जायेगा ! बड़ा सवाल तो यह है कि १९९६ में प्रदर्शित फिल्म इंडियन से कमल हासन भ्रष्टाचार मिटा पाए? जाने दीजिये पूरे भारत की, क्या तमिलनाडु से भ्रष्टाचार समाप्त हो गया। उत्तर बड़ा सा शून्य होगा। जिन राजनेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है, वह अब फ़िल्में भी बनाने लगे है। उनके लगाए पैसों से भ्रष्टाचार मिटाने की नौटंकी तो की जा सकती है, किन्तु भ्रष्टाचार नहीं मिटाया जा सकता है।

 




इसीलिए १९९६ के बाद से भ्रष्टाचार बढ़ता ही गया है। सरकारें बदली। उन्हें चलाने वाले दल बदले।  किन्तु, भ्रष्टाचार कहीं नहीं गया। तमिलनाडु के कई नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। कुछ मर खप गए। पर भ्रष्टाचार फलता फूलता ही रहा।

 




तो कमल हासन, इंडियन २ या हिंदुस्तानी २ लेकर भ्रष्टाचार मिटाने नहीं आये है। बल्कि, वह भ्रष्टाचार के कीचड़ में बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म का कमल खिलाने (हासन) आ रहे है। ७० साल के कमल हासन, वास्तव में परदे पर भ्रष्टाचार मिटा पाएंगे? ऐसा भरोसा दिलाने के लिए कमल हासन की फिल्म में राकुल प्रीत सिंह का ग्लैमर है। कैलेंडर गीत ने दर्शकों को छविगृह आने का निमंत्रण दे दिया है। क्या सत्तर के कमल हासन, अपने १०२ साल के सेनापति के माध्यम से दर्शकों को उन्हें भ्रष्टाचार मिटाते हुए देखने का भरोसा दिला पाएंगे? प्रतीक्षा कीजिये १२ जुलाई २०२४ तक।

No comments: