Thursday 11 July 2024

#KamalHaasan का #Hindustani२ और हिंदी पेटी का दर्शक !



तमिल फिल्म इंडस्ट्री के #Ulaganayagan कहलाने वाले #KamalHaasan की तमिल फिल्म #Indian२ हिंदी में #Hindustani२ और तेलुगु में #Bharatheeyudu2 अर्थात भारतीय बन कर कल १२ जुलाई को  प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन #Shankar ने किया है।





#BoxOffice पर चहलपहल की बात करें तो कमल हासन के इस सेनापति का हाल भी अक्षय कुमार के सरफिरे वाला ही है। अर्थात हिंदी पेटी के दर्शको को इंडियन या हिंदुस्तानी या भारतीय से कोई लगाव नहीं दिखाई दे रहा। सरफिरा से भी कम का पहला दिन होता दिखाई दे रहा है।






कमल हासन की पिछली फिल्मों #Vikram को पसंद किया था। छविगृहों में फिल्म  #Kalki2898AD के #Yaskin के लिए तालियां बजाई थी। किन्तु, उन्हें कमल हासन के इस इंडियन विजिलान्ते में कोई रूचि नहीं है। वास्तविकता तो यह है कि हिंदी दर्शक परदे पर विजिलान्ते को देखते देखते थक चुका है। जॉन अब्राहम और अजय देवगन विजिलान्ते बन बन कर दर्शकों को पका चुके है। हिंदी दर्शकों ें तो २०१२ में, जबकि अन्ना हजारे का आंदोलन चरम पर था, अक्षय खन्ना की फिल्म गली गली में चोर है को औंधे मुंह लुढ़का दिया था। ऐसे में शंकर के कमल हासन अभिनीत विजिलान्ते की क्या औकात ?





इंडियन२/हिंदुस्तानी२/भारतीयूडु२ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दोपहर बाद तक ६ करोड़ ८८ लाख के अग्रिम टिकट बेच लिए है। इसमें से सबसे अधिक योगदान तमिल दर्शकों का है। हिंदी दर्शकों ने केवल १७ लाख के आसपास के टिकट ही खरीदे हैं। हिंदी पेटी में हिंदुस्तानी की स्थिति में कुछ सुधार होगा। कहना अत्यंत कठिन ही नहीं नामुमकिन भी है।





तमिल फिल्म अभिनेता #Suriya की तमिल फिल्म #SuraraiPottru के अक्षय कुमार के साथ  हिंदी रीमेक #Sarfira को प्रदर्शित होने में केवल कुछ घंटे ही शेष रह गए है। किन्तु,सूर्या को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाने वाली फिल्म के रीमेक को दर्शकों का टोंटा है। अब तक फिल्म के कोई ३०-४० लाख के टिकट ही बिके है। यह अक्षय कुमार की पिछली दो फिल्मों के ओपनिंग डे एडवांस का सबसे कम आंकड़ा है।

No comments: