हिमालय पुत्र, १९९७ में प्रदर्शित रोमांस फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन पंकज पराशर ने किया था। पंकज, उस समय तक, नसीरुद्दीन शाह और अर्चना पूरण सिंह के साथ एक्शन फिल्म जलवा को सफल बना कर बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रहे थे। यही कारण था कि श्रीदेवी, सनी देओल और रजनीकांत ने, श्रीदेवी की दोहरी भूमिका वाली कॉमेडी फिल्म चालबाज़ को स्वीकार किया था। पराशर ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म राजकुमार भी बना रहे थे ।
स्पष्ट हैं कि पंकज पराशर काफी मशहूर हो चुके थे। इसलिए, जब अभिनेता विनोद खन्ना ने अपने बेटे अक्षय कुमार को नायक बनाने के लिए फिल्म बनाने का निर्णय लिया, तब उनके दिमाग में निर्देशक के रूप में पंकज पराशर ही पहला नाम थे। इस प्रकार से, विनोद खन्ना ने क्रिसमस १९९४ के दिन एक तड़क भड़क वाले समारोह में अपने बेटे को पंकज पराशर के निर्देशन में नायक बनाने की घोषणा कर दी।
विनोद खन्ना ने, हिमालय पुत्र के लिए पंकज पराशर को अनुबंधित करने से पहले शर्त रखी थी कि फिल्म रोमांस होगी तथा इस की स्क्रिप्ट हनी ईरानी लिखेंगी। फिल्म का संगीत अनु मलिक देंगे। विनोद खन्ना ने, पंकज पराशर से अक्षय खन्ना को मिलवाया भी। किन्तु, जब फिल्म शुरू हुई तो विनोद खन्ना ने सुझाव देने के अतिरिक्त फिल्म निर्माण में पंकज पराशर को खुली छूट दे दी।
विनोद खन्ना अपनी फिल्म के शीर्षक में हिमालय शब्द अवश्य रखना चाहते थे। क्योंकि, उनकी फिल्म का कथानक पर्वतारोहण पर था। इसके लिए उन्होंने हिमालय की गोद में और शिखर जैसे शीर्षक सोच रखे थे। उसी दौरान, सिल्वेस्टर स्टैलोन की पर्वतारोहण पर हॉलीवुड क्लिफहैंगर प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म को भारत में हिंदी में शिखर पुत्र शीर्षक के साथ प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद, अक्षय खन्ना की पहली फिल्म का नाम हिमालय पुत्र रख दिया गया।
हिमालय पुत्र इकलौती ऎसी फिल्म थी, जिसमे पिता विनोद खन्ना ने बेटे अक्षय खन्ना के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म के बाद, यह दोनों अभिनेता फिर एक साथ नहीं दिखाई दिए।
हिमालय पुत्र से, केवल अक्षय खन्ना ही नहीं दो अभिनेत्रियों अंजला ज़वेरी और शज़िआ मालिक का भी डेब्यू हुआ था। किन्तु, यह दोनों फिल्म के लिए पहला चुनाव नहीं थी। विनोद खन्ना फिल्म के लिए बिपाशा बासु और रिंकी खन्ना को लेना चाहते थे। विनोद खन्ना ने, बिपाशा बॉस कोई एक सौंदर्य प्रतियोगिता में फ्लोरिडा में देखा था। उन्होंने हिमालय पुत्र के लिए बिपाशा बासु को प्रस्तावित किया। किन्तु, बिपाशा बासु को लगा कि वह अभी बहुत छोटी है. इसलिए मना कर दिया ।
विनोद खन्ना अपने मित्र राजेश खन्ना और डिंपल की बेटी रिंकी खन्ना को फिल्म में लेना चाहते थे। किन्तु, वह पढ़ाई में व्यस्त थी। इसके बाद फिल्म में अंजला ज़वेरी को ले लिया गया। श्वेता मेनन के इंकार करने के बाद फिल्म में शज़िआ मालिक आ गई ।
यद्यपि, विनोद खन्ना ने, अपनी फिल्मों में जया प्रदा और हेमा मालिनी के साथ काम किया था। किन्तु, वह अक्षय खन्ना की माँ की भूमिका के लिए जयाप्रदा को लेना चाहते थे। जयाप्रदा के मना करने के बाद फिल्म में हेमा मालिनी आ गई।
१९८० में प्रदर्शित रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म क़ुरबानी दो दोस्तों की कहानी थी। यह दोस्त निर्माता निर्देशक फ़िरोज़ खान और विनोद खन्ना थे। इसी फिल्म में एक खुशदिल पुलिस वाले की भूमिका अमजद खान ने की थी। क़ुरबानी की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना और अमजद खान में अच्छी दोस्ती हो गई। १९९२ में अमजद खान की असामयिक मृत्यु हो गई। किन्तु, जब विनोद खन्ना ने हिमालय पुत्र लांच की तब अपने मित्र के बेटे शादाब को फिल्म के विलेन की भूमिका के लिए ले लिया। यद्यपि, शादाब से पहले मामिक उपयुक्त समझे गए थे।
फिल्म की शूटिंग के दौरान, शादाब खान को लगा कि विनोद खन्ना अपने बेटे पर अधिक ध्यान दे रहे है। इसके अतिरिक्त फिल्म पूरी तरह से अक्षय खन्ना पर ही केंद्रित है। यह सोच कर शादाब खान फिल्म से बाहर निकल गए। उनकी जगह विनोद खन्ना ने रॉकी ग्रोवर को ले लिया।
फिल्म हिमालय पुत्र में भगवान् शिव की एक प्रतिमा दिखाई देती है। इस ४० फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कला निर्देशक नितिन देसाई ने फाइबर का उपयोग कर किया था। इस काम में ७२ तकनीशियन उनके साथ थे। इसे बनाने में १२ दिन लगे। इस प्रतिमा को बॉम्बे से ढो कर कश्मीर में डलहौज़ी में ले जाया गया, जहाँ हिमालय पुत्र की शूटिंग चल रही थी।
अक्षय खन्ना ने, जब हिमालय पुत्र की, तब वह मात्र १९ साल के थे। वह स्वभाविक अभिनेता थे। किन्तु, उनकी हिंदी अच्छी नही थी। इसलिए उन्हें हिंदी बोलने में कठिनाई होती थी। वह अपने संवाद अंग्रेजी में याद कर सोचते थे। उसके बाद कैमरा के सामने संवाद बोलते थे। पंकज पराशर भी उन्हें स्वभाविक अभिनेता मानते थे। उनमें अभिनय क्षमता ही थी कि फ्लॉप हिमालय पुत्र के बाद भी अक्षय खन्ना आज तक फिल्म इंडस्ट्री में टिके हुए हैं। जबकि, अंजला ज़वेरी, शादाब खान, रॉकी ग्रोवर और शज़िआ मलिक का कोई अतापता नहीं है।

No comments:
Post a Comment