Sunday 4 March 2018

पिता की मैनेरिज्म चुराएगी हाउसफुल ४ में सोनाक्षी सिन्हा

साजिद और साजिद यानि निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक साजिद खान की २०१० में रिलीज़ हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म हॉउसफुल की चौथी कड़ी का निर्देशन करने के लिए साजिद खान को फिर से तैनात कर दिया गया है।  पिछली फिल्म, हाउसफुल ३ का निर्देशन साजिद-फरहाद की लेखक जोड़ी ने किया था।  साजिद खान को, अभिनेत्री जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ को लेकर विवाद के कारण फिल्म से हटा दिया गया था। इसीलिये, जब हाउसफुल ४ निर्देशित करने  के लिए साजिद खान को लिया गया, साजिद खान ने जैक्विलिन को हटाए जाने की शर्त रख दी।  बेशक, हाउसफुल ४ में जैक्विलिन नहीं होंगी, लेकिन ग्लैमर भरपूर होगा।  ख़ास तौर पर, अभिनेत्री सोनाक्षी  सिन्हा का किरदार काफी दिलचस्प है।  सूत्र बताते हैं कि साजिद की यह फिल्म  वर्तमान और  अतीत में आती और जाती रहेंगी।  इस फिल्म में काफी वीएफएक्स का उपयोग किया गया है।  साजिद ने ७० और ८० का माहौल प्रदर्शित किया है।  साजिद ने सोनाक्षी से कहा है कि वह अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की मैनेरिज्म को चुराए।  संभव है कि दर्शकों को सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता की पुरानी फिल्मों के हावभाव में ज़ोरदार तालियां बटोरने वाले संवाद दोहराती नज़र आएं।  सोनाक्षी सिन्हा की, २३ फरवरी को रिलीज़ फिल्म वेलकम टू न्यू यॉर्क कॉमेडी जॉनर की फिल्म होने के बावजूद दर्शकों को हंसा पाने में नाकाम रही थी।  इस फिल्म में, सोनाक्षी सिन्हा ने एक गुजराती डिज़ाइनर जीनल पटेल की भूमिका की थी।  सोनाक्षी सिन्हा ने अपने किरदार से दर्शकों को हंसाने की  भरपूर कोशिश की थी।   इसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली थी।  शायद इसी लिए सोनाक्षी सिन्हा, साजिद खान की फिल्म हाउसफुल ४ को नायिका अभिनेत्रियों से फुल होने के बावजूद भरना चाहती हैं।   सूत्र बताते हैं कि साजिद भी सोनाक्षी सिन्हा को अपने बढ़िया हास्य अभिनय प्रतिभा के लिए ही  लेना चाहते हैं।  अगरबात बन गई।  सोनाक्षी ने हाउसफुल ४ साइन कर ली  तो हो सकता है कि सोनाक्षी अपने पिता की नक़ल में शटअप बोलती नज़र आएं।  

प्रकाश झा और संजय दत्त साथ - पढ़ने के लिए  क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment