Tuesday 6 March 2018

मानुषी छिल्लर का स्विम सूट अंदाज़

यों समझ लीजिये कि मानुषी छिल्लर नपे तुले कदमों से चल रही हैं। वह एक- एक कर अपने मोहरे बॉलीवुड की बिसात पर सामने ला रही हैं।  एक मैगज़ीन के कवर के लिए फोटो-शूट कराने के बाद मानुषी ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपना टू-पीस बिकिनी शूट पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वह बिकिनी में सजी ब्रिटिश वर्जिन बीच पर एक चट्टान में अधलेटी मुद्रा में, काफी कामुक नज़र आ रही हैं। मानुषी ने टिप्पणी लिखी है, “आशा और सपनों से सजी है दुनिया। ” यह फोटो मानुषी में बेइंतहा सेक्स अपील का प्रदर्शन कर रहा है। जैसी की अपेक्षा की जाती थी, इस पोज़ पर कमेंट्स की बौछार होने लगी है। एक महिला अकाउंट होल्डर ने मानुषी को बॉलीवुड की बड़ी वेश्या करार दिया। इस पर मानुषी के पक्ष में बड़ी संख्या में उनके समर्थक सामने आने लगे। मानुषी का समर्थन करते हुए लोगों ने इसे मानुषी की निजी ज़िन्दगी बताया। उनके मिस वर्ल्ड जीतने को देश का गौरव बताते हुए, ऐसे ट्रोलर को सलाह दी गई कि वह अपनी संकीर्ण मानसिकता बदलें। मानुषी छिल्लर जिस प्रकार के पोज़ पोस्ट कर रही हैं, उनसे हर प्रकार के कमेंट्स मिलने ही हैं। लेकिन इसमे दो राय नहीं कि मानुषी छिल्लर जो कर रही हैं वह लोगों को उत्तेजित कर रहा है। टिप्पणियां अच्छी हों या बुरी, समर्थन में हो यह विरोध में, कमेंट्स हो रहे हैं। इससे साफ़ है कि मानुषी छिल्लर में बॉलीवुड मैटेरियल है। वह अगर फिल्मों में आती हैं तो तमाम खान, कुमार और देवगन उनका खुली बाहों से इस्तकबाल करेंगे। तो चली आओ छिल्लर !

कंगना रानौत ने राकुमार राव से पूछा - मेंटल है क्या - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment