भारतीय भाषाओँ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, आदि की फिल्मो के बारे में जानकारी आवश्यक क्यों है ? हॉलीवुड की फिल्मों का भी बड़ा प्रभाव है. उस पर डिजिटल माध्यम ने मनोरंजन की दुनिया में क्रांति ला दी है. इसलिए इन सब के बारे में जानना आवश्यक है. फिल्म ही फिल्म इन सब की जानकारी देने का ऐसा ही एक प्रयास है.
Tuesday, 14 May 2019
गर्मी भगाने के लिए मंदना करीमी का पूल विडियो
Labels:
Mandana Karimi,
फोटो फीचर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
म्यूजिक विडियो Firefighters Bula Lo- ओलिविया और ज्योतिका
Labels:
Music Video,
Zee Music Company
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Hrithik Roshan और Katrina Kaif की जोड़ी बैंग बैंग !
अटकलें हैं कि हृथिक रोशन (Hrithik Roshan) की बायोपिक फिल्म सुपर ३० (Super 30) अब २६ जुलाई को रिलीज़
नहीं होगी। इस तारीख़ को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की
फिल्म मेन्टल है क्या (Mental Hai Kya) के रिलीज़ किये जाने के ऐलान के बाद किसी तूफ़ान की आशंका थी।
लेकिन, यह तूफ़ान सुपर ३० की रिलीज़ टलने के बाद थम
गया लगता है।
दूसरी होगी बैंग बैंग !
इसके साथ ही, हृथिक रोशन (Hrithik Roshan) के करियर फ्रंट पर अच्छी खबरें
भी आने लगी हैं। दर्शकों के लिए बढ़िया खबर यह है कि हृथिक रोशन ने,
बैंग बैंग (Bang Bang) के सीक्वल को हाँ बोल दी है। अब बैंग बैंग २ (Bang Bang 2) बनाई जाएगी। बैंग
बैंग में हृथिक रोशन की नायिका कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ही, बैंग बैंग २
में उनकी नायिका होगी। हृथिक रोशन और कैटरीना कैफ जोड़ी की यह तीसरी फिल्म होगी।
इससे पहले, यह दोनों ज़िन्दगी न मिलेगी दुबारा और बैंग
बैंग में साथ आये थे।
बैंग बैंग करती है कैटरीना-हृथिक जोड़ी
प्रीटी ज़िंटा (Pretty Zinta), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की
तरह, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ भी हृथिक रोशन (Hrithik Roshan) की जोड़ी
काफी जमती है। लेकिन, हृथिक रोशन का कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ बैंग बैंग
२ करना उतना ख़ास नहीं है। ख़ास बात यह है कि बैंग बैंग की तरह बैंग बैंग २ भी एक्शन फिल्म है। हालाँकि, हृथिक रोशन
रोमांटिक हीरो है। लेकिन, उन पर एक्शन खूब फबता है। कृष सीरीज और धूम २ से यह साबित भी हुआ
था। बैंग बैंग में देसी टॉम क्रूज़ (Tom Cruize) बने
हृथिक को देखना ख़ास मज़ेदार था। कैटरीना कैफ तो उनका बखूबी साथ दे रही थी।
टाइगर के साथ खालिस एक्शन फिल्म
हृथिक रोशन (Hrithik Roshan), एक दूसरी खालिस एक्शन फिल्म भी कर रहे
हैं। इस फिल्म का अभी टाइटल नहीं रखा गया
है। लेकिन, सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) निर्देशित यह फिल्म टाइगर
श्रॉफ (Tiger Shroff) की मौजूदगी तथा हृथिक रोशन के साथ टाइगर के एक्शन और डांस मुक़ाबले की अभी से
चर्चा है। दर्शक उनके इस टकराव को देखना
चाहता है।
घबरा कर छोड़ा मैदान !
लेकिन, सुपर ३० (Super 30) की रिलीज़ का टाला जाना,
हृथिक की प्रतिष्ठा के अनुकूल नहीं लगता।
इससे उनके प्रशंसकों में यह सन्देश जा रहा है कि हृथिक रोशन (Hrithik Roshan) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म से घबरा कर मैदान छोड़ दिया।
क्योंकि, इसी साल गणतंत्र दिवस पर भी कंगना की फिल्म
मणिकर्णिका (Manikarnika The Queen of Jhansi) के आ धमकने के बाद, सुपर ३० की
रिलीज़ की तारीख़ बदल का २६ जुलाई कर दी गई थी।
ट्रामा नहीं झेलना चाहते थे
सुपर ३० की रिलीज़ की नई तारीख़ अभी तय नहीं है। कृष ४ (Krish 4) की रिलीज़ भी टल गई है।
सुपर ३० की रिलीज़ टालने को लेकर हृथिक रोशन (Hrithik Roshan) कहते हैं,
"मैं मेन्टल ट्रामा नहीं झेलना चाहता था।" परन्तु,
इसमें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को मज़ा आ रहा है। अब मेन्टल है क्या सोलो रिलीज़
होगी। वह हृथिक के बयान पर कहती हैं,
"वही रोने-धोने वाली कहानी।"
गर्मागर्म जोड़ियों की डिजिटल रागिनी !- क्लिक करें
Labels:
Hrithik Roshan,
Katrina Kaif,
खबर है,
गर्मागर्म,
नई फिल्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
गर्मागर्म जोड़ियों की डिजिटल रागिनी !
ऑल्टबालाजी की डिजिटल सीरीज रागिनी एमएमएस रिटर्न्स के दूसरे सीजन की
शुरुआत होने जा रही है। २०१७ में स्ट्रीम रागिनी एमएमएस रिटर्न्स के पहले सीजन में, करिश्मा
शर्मा (Karishma Sharma) और सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) की जोड़ी ने आग लगा दी थी। यह जोड़ा बेहद बोल्ड कामुकता
भरे दृश्य कर रहा था। अब जबकि इस हॉररेक्स सीरीज (Horrex Series) के दूसरे सीजन की शुरुआत हो रही
है, तो दर्शक
पहले सीजन जितनी कामुकता का इंतज़ार कर रहा है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) भी दर्शकों को निराश भी नहीं
करने जा रही।
Horrex यानि Horro और Sex
हॉररेक्स (Horrex) शब्द एकता कपूर (Ekta Kapoor) की ईज़ाद है।
इसका अर्थ वह फिल्म या डिजिटल सामग्री, जिसमे हॉरर यानि भय के साथ सेक्स भी हो।
यानि अभिनेत्री का स्किन शो और कामुक हावभाव और दृश्य। जिस्म २ (Jism 2) और रागिनी एमएमएस
सीरीज (Ragini MMS Series), एकता कपूर के इस हॉररेक्स जॉनर की शुरुआत थी। इसके लिए, एकता कपूर
अपनी अभिनेत्री से ख़ास क्लॉज़ भी साइन करवा लेती हैं।
स्प्लिट्सविला और रोडीज की दिव्या और वरुण
Ragini MMS Returns Season 2 में, दिव्या अगरवाल (Divya Agarwal) और वरुण सूद की रियल लाइफ
जोडी दर्शकों में उत्तेजना फैलाने आ रही है। दिव्या अगरवाल को इन्टनेट सनसनी कहा
जाता है। वह स्प्लिट्स विला में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने इस सीजन को प्रियंक
शर्मा के साथ जीता था। वही वरुण सूद रोडीज के सदस्य थे। वह, दिव्या से
पहले स्प्लिट्सविला (Splitsvilla) के ९वे सीजन के सदस्य थे। वरुण और दिव्या ने एस ऑफ़ स्पेस में
सनसनीखेज जोड़ी बनाई थी।
एस ऑफ़ स्पेस से रियल रोमांस
एस ऑफ़ स्पेस (Ace of Space)के दौरान, दिव्या अगरवाल (Divya Agarwal) और वरुण सूद (Varun Sood) के बीच रोमांस पैदा हुआ।
अपनी दिल की बात को समझते हुए, इन दोनों ने इस रोमांस को शो के दौरान ही व्यक्त भी
किया। इसके बाद से यह जोड़ा अपने पहले के रोमांस को भूल कर एक साथ नज़र आता है।
रील पर रियल जोड़ी के फायदे
रियल लाइफ (जोड़ी के रील लाइफ में होने के अपने फायदे हैं। एकता कपूर (Ekta Kapoor), वरुण सूद (Varun Sood) और दिव्या अगरवाल (Divya Agarwal) की रियल लाइफ
जोड़ी का भरपूर इस्तेमाल करने जा रही हैं।
इस शो के टीज़र में इसकी झलक भी मिलती है। यह दोनों एक दूसरे से लिपटे-चिपटे
और चूमते अपने प्यार का गर्मागर्म प्रदर्शन कर रहे है। ज़ाहिर है कि रागिनी एमएम
रिटर्न्स (Ragini MMS Returns) की दूसरी वापसी भी बेहद गर्मागर्म और उत्तेजक होने जा रहे है।
Kabir Singh का होगा अपना थिएटर !- क्लिक करें
Labels:
Ekta Kapoor,
खबर चटपटी,
डिजिटल डिजिटल
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Kabir Singh का होगा अपना थिएटर !
तेलुगु हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy) की हिंदी रीमेक फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) को हिट
बनाने के लिए कमर कस ली गई है। फिल्म के निर्माताओं ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और किअरा अडवाणी (Kiara Advani) अभिनीत फिल्म कबीर सिंह के प्रमोशन के लिए बिलकुल नई योजना बनाई है।
दर्शकों को सुखद अनुभव
इसके अंतर्गत, लेखक-निर्देशक संदीप वंगा (Sandeep Vanga) की फिल्म कबीर
सिंह (Kabir Singh) को इसके थिएटरों में रिलीज़ किया जाएगा। इसके लिए एक प्रमुख सिनेमा चेन पीवीआर (PVR) से समझौता कर, दर्शकों को विचित्र मगर सुखद अनुभव दिया
जाएगा। दर्शकों को ऐसा अनुभव देने के लिए देश के १५ शहरों के १५ सिनेमा को इस हेतु
चुना गया है।
होगा कबीर सिंह का थिएटर
कबीर सिंह (Kabir Singh) की रिलीज़ के समय इन सिनेमाघरों का नाम बदल दिया जाएगा। इन
सिनेमाघरों को उस समय तक कबीर सिंह का थिएटर (Kabir Singh ka Theatre) के नाम से जाना जाएगा। इन १५
सिनेमाघरों का सिर्फ नाम ही नहीं बदला जाएगा, दर्शक जब
ऐसे थिएटर में पहुंचेंगे तो उन्हें पहुंचते ही कबीर सिंह का एहसास होगा।
कबीर सिंह से परिचय
सिनेमाघर के बाहर से ही 'कबीर सिंह (Kabir Singh) का सिनेमाघर में होने का अनुभव होगा। सिनेमाघर के अन्दर की सजावट पूरी तरह से कबीर
सिंह का एहसास कराने वाली होगी। यानि कि पूरे सिनेमाघर में कबीर सिंह के
व्यक्तित्व से जुड़े दृश्य नज़र आयेंगे। इससे दर्शकों को,
फिल्म देखने से पहले ही, फिल्म के
मुख्य किरदार से परिचय हो जाएगा।
पीवीआर (PVR) और फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) के निर्माताओं का मार्केटिंग का यह तरीका आज के
लिहाज़ से अनूठा लग सकता है, लेकिन, गुजरे जमाने
का दर्शक भी इस प्रकार के अनुभवों से दो-चार होता रहा है। इस मामले में
निर्माता-निर्देशक किशोर साहू (Kishore Sahu) काफी आगे थे । उन्होंने अपनी बेटी नैना साहू (Naina Sahu) की
लॉन्चिंग फिल्म हरे काच की चूड़ियां (Hare Kaanch ki Churiyan) के प्रमोशन में, इसकी रिलीज़
वाले सिनेमाघरों को हरे कांच की चूड़ियों से सजाया था।
महिला दर्शकों के लिए हरे कांच की चूड़ियां
सिनेमाघर के दरवाजे पर ही हरे कांच की चूड़ियों से वन्दनवार बनाई गई थी। पूरे
सिनेमाघर में नैना साहू के पोस्टर और कटआउट फैले हुए थे। इतना ही नहीं फिल्म की
महिला दर्शकों को हरे कांच की चुरिया भी बांटी गई थी।
मगर फिल्म फ्लॉप
अब यह बात दीगर है कि इस धुंधार प्रचार के बावजूद हरे कांच की चुरिया और
इसकी नायिका नैना साहू (Naina Sahu) फ्लॉप हो गई। क्योंकि, हरे कांच की
चूड़ियां की एक अविवाहित माँ की कहानी वक़्त से काफी पहले की थी।
Shahid Kapoor की फिल्म Kabir Singh का ट्रेलर - क्लिक करें
Labels:
Kiara |Advani,
Sandeep Vanga,
Shahid Kapoor,
खबर है,
गर्मागर्म,
नई फिल्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Shahid Kapoor की फिल्म Kabir Singh का ट्रेलर
Labels:
Shahid Kapoor,
ट्रेलर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Disney की फिल्म Maleficent Mistress of Evil का ट्रेलर
Labels:
ट्रेलर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) मांगे ब्रेक !
फिल्म इंदु सरकार (२०१७) और ब्लैकमेल (२०१८) में दर्शकों को प्रभावित करने
के बाद, इस साल अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने फिर फिल्म उरी: द
सर्जिकल स्ट्राइक और अमेज़ॉन (Amazon) की सीरीज फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज में अपनी मौजूदगी दर्ज
कराई। इसी का नतीज़ा है कि कीर्ति कुल्हारी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए लगातार
शूटिंग कर रही हैं।
माया का प्रचार और फिल्मफेयर पुरस्कार
फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक और फोर मोर शॉट्स के प्रचार के तुरंत बाद Kirti Kulhari अपनी पहली शॉर्ट फिल्म माया के प्रचार में जुट गईं। इस फिल्म के लिए उन्हें
फिल्मफेयर पुरस्कारों (Filmfare Awards) की शार्ट फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का
पुरस्कार मिला।
राजस्थान और मुंबई मे शूटिंग
इसके तुरंत बाद,
वह राजस्थान चली गई और नेटफ्लिक्स (Nexflix) की सीरीज बार्ड ऑफ़ द ब्लड की शूटिंग
पूरी की। उन्होंने वहीँ अपनी अगली अनटाइटल्ड फिल्म भी शूट की। इस फिल्म में वह
राजस्थान की एक गायिका की भूमिका निभा रही हैं। और अब वह मुंबई में एक और
अनटाइटल्ड सीरीज की शूटिंग कर रही हैं।
जुलाई में मिशन मंगल !
कीर्ति (Kirti Kulhari) जुलाई में भी कुछ इसी तरह व्यस्त हैं वह अपनी आने वाली फिल्म मिशन
मंगल (Mission Mangal) के प्रोमोशन्स में व्यस्त हो जाएँगी। फिल्म के १५ अगस्त २०१९ को रिलीज होने
की उम्मीद है। यह निश्चित रूप से कीर्ति के लिए एक व्यस्त साल साबित होने वाला है।
व्यस्तता का मज़ा !
अपनी व्यस्तता पर बात करते हुए Kirti Kulhari ने कहा, "२०१९ की
शुरुआत उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के साथ बहुत अच्छे नोट पर हुई थी। तब से मैं
अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग और प्रमोशन कर रही हूं। एक एक्टर की खुशी निश्चित
रूप से सेट पर होती है। मुझे भी काम करने में बहुत मज़ा आ रहा है।“
पर्यावरण के लिए भामला फाउंडेशन का #HawaAaneDe !- क्लिक करें
Labels:
Kirti Kulhari,
खबर है,
हस्तियां
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Sunday, 12 May 2019
पर्यावरण के लिए भामला फाउंडेशन का #HawaAaneDe !
भारत सरकार के तहत आने वाले पर्यावरण मंत्रालय भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र की गुडविल
ऐम्बैसेडर दीया मिर्ज़ा और भामला फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष आसिफ़ भामला ने एक विशेष
गाने का निर्माण किया है. इस गाने की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि इसे पर्यावरण के
स्वस्थ तरीके से देखभाल के लिए बनाया गया है, जो
संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे के तहत भी आता है. इसे बांद्रा स्थित सेस्ट ला वीए में
शूट किया गया.
हवा से पैदा होनेवाले प्रदूषण को 'साइलेंट किलर' माना
जाता है जो रोज़ाना हज़ारों लोगों की जान ले लेता है. ये अब दुनिया भर में एक
चिंता का विषय बन गया है. इसका प्रमुख कारण है प्राकृतिक ईंधन का इस्तेमाल जो हवा
को प्रदूषित करने में बेहद अहम भूमिका निभाता है. प्रदूषण का फ़ैलना कोई नई बात
नहीं है और ये बेहद जानलेवा भी साबित होता रहा है. इस पर काबू पाने में हम अब तक
नाकाम रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) के
मुताबिक, जहरीले
प्रदूषण के चलते 4.2 मिलियन लोगों की मौत असामायिक तौर पर हो जाती है.
#HawaAaneDe वीडियो
को दीया मिर्जा ने टीज़ किया जिसे उन्होंने स्वानंद किरकिरे के साथ शूट किया है. कई कलाकारों से सुसज्जित
इस वीडियो गाने को स्वानंद किरकिरे ने
लिखा है. स्वानंद किरकिरे एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार हैं. इस गाने में
शान, शंकर
महादेवन, विशाल
ददलानी, सुनिधि
चौहान और आयुष्मान खुराना की आवाज़ें सुनाई देंगी. इस गाने को बनाने की पहल भामला
फ़ाउंडेशन की तरफ़ से की गयी है.
भामला फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष आसिफ़ भामला ने इस खास मौके पर
कहा, "मनोरंजन
जगत के कई लोगों ने इस मसले पर भामला फ़ाउंडेशन को अपना सहयोग दिया है ताक़ि माहौल
में तब्दील लाई जा सके और हमारे बच्चे ऐसी हवा में सांस ले सकें जिससे उन्हें
भविष्य में कोई हानि न हो. इससे पहले कि ये दूषित हवा हमें मार दे, ज़रूरी है कि हम फौरन कुछ करें."
भामला फ़ाउंडेशन ने पिछले साल #BeatPlasticPollution नामक
एक गाना जारी किया था जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गयी पहल बीट प्लास्टिक
पोल्यूशन के तहत जारी किया गया था. नाम के अनुरूप प्लास्टिक के इस्तेमाल को काबू
करने के लिए क्रिएट किया गया. ये गाना काफ़ी वायरल हुआ था और इस गाने ने लोगों का
खासा ध्यान आकर्षित भी किया था.
ग़ौरतलब है कि भामला फ़ाउंडेशन पहले भी पर्यावरण के लिए कई
तरह की पहल करता रहा है जिसमें पौधारोपण जैसे अभियान भी शामिल हैं. इस तरह की
अनोखी पहल को हमारा सलाम !
रूमी जाफ़री की फिल्म चेहरे में अमिताभ बच्चन का चेहरा !- क्लिक करें
Labels:
खबर है
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
रूमी जाफ़री की फिल्म चेहरे में अमिताभ बच्चन का चेहरा !
Labels:
Amitabh Bachchan,
फोटो फीचर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
प्रभुदेवा और तमन्ना की ख़ामोशी का टीज़र
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
हॉलीवुड फिल्म IT चैप्टर 2 का ट्रेलर
Labels:
ट्रेलर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
हॉलीवुड फिल्म Fast and Furious :Hobbs and Shaw का भोजपुरी ट्रेलर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
October की Banita Sandhu पैंडोरा में
पिछले साल रिलीज़, वरुण धवन (Varun Dhawan) के
साथ रोमांस फिल्म अक्टूबर (October) में शिउली की भूमिका से, ब्रिटिश मूल की बनिता संधू (Banita Sandhu) ने हिंदी दर्शकों
का ध्यान आकर्षित किया था। लेकिन, अक्टूबर के बाद, बॉलीवुड से बनिता की दूसरी फिल्म का ऐलान
नहीं हुआ। हालाँकि,
बनिता संधू को अक्टूबर के बाद, नवम्बर में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के म्यूजिक विडियो
जींद माहि (Jind Mahi) में देखा गया। इस बीच वह एक इंग्लिश फिल्म इटरनल ब्यूटी (Eternal Beauty) की शूटिंग भी कर रही थी ।
२१९९ की कहानी !
अब सीडब्ल्यू (CW) की सीरीज पैंडोरा (Pandora) में बनिता संधू (Banita Sandhu) को लिए जाने का ऐलान हुआ
है। इस साइंस फिक्शन सीरीज पैंडोरा की कहानी २१९९ के साल के कालखंड की एक बेहद
अमीर महिला जैक्स उर्फ़ पैंडोरा की है, जो अपने माँ-पिता की मौत के बाद सब कुछ खो
चुकी है। उसे नया जीवन मिलता है अर्थ स्पेस ट्रेनिंग अकैडमी में, जहाँ जैक्स
और उसके दोस्तों को ब्रह्माण्ड को, मनुष्यों और एलियन से संभावित खतरे से बचाने के
लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इस कहानी में पेंच तब आता है, जब खुद
जैक्स उर्फ़ पैंडोरा की पहचान सतह पर आने लगती है।
साइबरनेटिक इम्प्लांट Banita Sandhu
इसी सीरीज में बनिता संधू (Banita Sandhu), जैक्स यानि पैंडोरा की रूम-मेट डेलने पिलर
की भूमिका कर रही है। यह एक प्रतिभाशाली, साइबरनेटिक इम्प्लांट वाली नानीट-एन्हैंस्ड
लड़की है, जो सूचनाओं
को अधिक तेज़ी से प्रोसेस कर सकती है, क्योंकि वह डेटास्रीम से सदा जुड़ी रहती है।
पैंडोरा के साथ साथ
इससे स्पष्ट है कि टीवी सीरीज में बनिता संधू (Banita Sandhu) की भूमिका बेहद ख़ास और
केंद्रीय किरदार पैंडोरा के साथ साथ है। इस सीरीज से बनिता को पैंडोरा की भूमिका
में प्रीससिला क्विंटाना (Priscilla Quantana) के साथ अभिनय
करने का मौक़ा मिल रहा है।
कबीर सिंह के तमिल संस्करण में !
भारत में बनिता संधू (Banita Sandhu) एक तमिल एक्शन ड्रामा फ़िल्म आदित्य वर्मा (Adithya Varma) भी कर रही
हैं। यह फिल्म तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy) की तमिल रीमेक है। अर्जुन रेड्डी को हिंदी
में कबीर सिंह (Kabir Singh) के टाइटल के साथ बनाया जा रहा है।
Netfkux की Sacred Games 2 के साथ One Plus से साझेदारी - क्लिक करें
Labels:
Banita Sandhu,
खबर है,
गर्मागर्म,
नई फिल्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Netfkux की Sacred Games 2 के साथ One Plus से साझेदारी
दुनिया की प्रमुख इंटरनेट एंटरनेटमेंट सर्विस नेटफ्लिक्स ने
प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रैंड वन प्लस के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी समुदाय के
सामान्य दर्शन पर आधारित है। इसमें बहुप्रतीक्षित वन प्लस 7 प्रो मोबाइल पर नेटफ्लिक्स
को देखने का शानदार अनुभव मुहैया कराने के लिए उपभोक्ताओं को पहले सदस्य बनाने का
नजरिया अपनाया गया है। वनप्लस प्रो पर एचडीआर के सपोर्ट से साफ, चमकदार और पैनी तस्वीरें दिखाई देती है, जिससे मोबाइल पर किसी कंटेंट को देखने के मामले में नए मानक
तय होंगे। इस तकनीक से नेटफ्लिक्स के फैंस को मोबाइल पर वीडियो देखने का नया और
बेहतरीन अनुभव मिलेगा।
इस साझेदारी का जश्न मनाते हुए नेटफ्लिक्स ने बहुप्रतीक्षित
ओरिजिनल सीरीज सेक्रेड गेम्स सीजन-2 के दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं। इन पोस्टरों
को वन प्लस 7 प्रो पर शूट किया गया है। इससे वन प्लस 7 प्रो के कैमरा की असाधारण
क्षमता का प्रदर्शन होता है। इन आकर्षक पोस्टरों में सेक्रेड गेम्स के 2 सबसे
प्रिय चरित्रों- सरताज सिंह (सैफ अली खान) और गणेश गायतोंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी)
की चारित्रिक विशेषताओं को काफी गहराई से उभारा गया है। नेटफ्लिक्स ने अपने फैंस
को इस सीरीज के निर्माण के दौरान हुई दिलचस्प घटनाओं से परिचित कराने के लिए
बिहाइड द सीन्स वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो को भी वनप्लस 7 प्रो पर शूट किया
गया है। Link
नेटफ्लिक्स में एपीएसी के डायरेक्टर-पार्टनर मार्केटिंग
जिरोम बिजियो ने कहा, “वन
प्लस 7प्रो जैसे अविश्वसनीय डिवाइसेज के माध्यम से उपभोक्ता नेटफ्लिक्स पर वीडियो
देखने का शानदार और अद्भुत अनुभव हासिल करने में सक्षम हुए हैं। हम पोस्टर्स और
वनप्लस 7प्रो पर शूट किए गए बिहाइंड द स्क्रीन वीडियो के साथ सेक्रेड गेम्स जैसे
जबर्दस्त शो की फैंस में बढ़ती लोकप्रियता का जश्न मनाने के लिए काफी उत्साहित
हैं।"
वनप्लस इंडिया के महाप्रबंधक विकास अग्रवाल ने कहा, “वन प्लस लगातार उपभोक्ताओं से जुड़ने और अपने इस समुदाय
को शानदार अनुभव दिलाने के लिए नए-नए तरीकों को अमल में ला रहा है। हम नेटफ्लिक्स
और सेक्रेड गेम्स सीजन-2 के साथ साझेदारी कर काफी उत्साहित हैं, जिससे हमें वन प्लस 7प्रो की आकर्षक क्षमताओं को रचनात्मक
ढंग से प्रदर्शन में मदद मिलेगी। हम लॉन्च इवेंट में साझेदारी और अपने प्रॉडक्ट
के बारे में और खुलासा करने का इंतजार नहीं कर सकते।”
वनप्लस तीन कैमरों के शक्तिशाली सेटअप से लैस और शानदार
कारीगरी की मिसाल अपना नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन 14 मई 2019 को बेंगलुरु
इंटरनेशनल एगिजबिशन सेंटर में लॉन्च करेगा।
वन प्लस इंडिया के विषय में
वन प्लस एक वैश्विक मोबाइल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो तकनीक की परंपरागत अवधारणा को चुनौती दे रही है। कभी भी
अपनी परफॉर्मेंस से संतुष्ट न होने के मंत्र के साथ वन प्लस के शानदार ढंग से बनाए
गए स्मार्टफोन के निर्माण में प्रीमियम क्वॉलिटी और हाई परफॉर्मेंस सॉफ्टवेयर का
प्रयोग किया रहा है। वन प्लस उपभोक्ताओं के साथ मजबूत संबंध बनाने और अपने यूजर्स
और फैन की कम्युनिटी के विकास की बुनियाद पर फल-फूल रहा है।अधिक जानकारी के लिए
कृपया oneplus.in. पर
जाएं।
नेटफ्लिक्स के विषय में
नेटफ्लिक्स विश्व की प्रमुख इंटनरेट एंटरटेनमेंट सर्विस हैं, जिसके 190 से ज्यादा देशों में 148 मिलियन से ज्यादा सदस्य
हैं, जो
इस सर्विस का भुगतान करते हैं। नेटफ्लिक्स पर कई जोनर्स और भाषाओं में टीवी सीरीज, वृत्तचित्र और फीचर फिल्में देखी जा सकती है। इंटरनेट से
जुड़ी स्क्रीन पर सदस्य इन्हें जितनी देर तक देखना चाहें, देख सकते हैं। सदस्य बिना किसी विज्ञापन के जब चाहे, तब तक इन्हें देख सकते हैं। चाहें तो देखना बंद कर सकते हैं
और मन होने पर फिर देख सकते हैं।
वन प्लस एक वैश्विक मोबाइल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो तकनीक की परंपरागत अवधारणा को चुनौती दे रही है। कभी भी
अपनी परफॉर्मेंस से संतुष्ट न होने के मंत्र के साथ वन प्लस के शानदार ढंग से बनाए
गए स्मार्टफोन के निर्माण में प्रीमियम क्वॉलिटी और हाई परफॉर्मेंस सॉफ्टवेयर का
प्रयोग किया रहा है। वन प्लस उपभोक्ताओं के साथ मजबूत संबंध बनाने और अपने यूजर्स
और फैन की कम्युनिटी के विकास की बुनियाद पर फल-फूल रहा है।अधिक जानकारी के लिए
कृपया oneplus.in. पर
जाएं।
नेटफ्लिक्स के विषय में
नेटफ्लिक्स विश्व की प्रमुख इंटनरेट एंटरटेनमेंट सर्विस हैं, जिसके 190 से ज्यादा देशों में 148 मिलियन से ज्यादा सदस्य हैं, जो इस सर्विस का भुगतान करते हैं। नेटफ्लिक्स पर कई जोनर्स और भाषाओं में टीवी सीरीज, वृत्तचित्र और फीचर फिल्में देखी जा सकती है। इंटरनेट से जुड़ी स्क्रीन पर सदस्य इन्हें जितनी देर तक देखना चाहें, देख सकते हैं। सदस्य बिना किसी विज्ञापन के जब चाहे, तब तक इन्हें देख सकते हैं। चाहें तो देखना बंद कर सकते हैं और मन होने पर फिर देख सकते हैं।
नेटफ्लिक्स विश्व की प्रमुख इंटनरेट एंटरटेनमेंट सर्विस हैं, जिसके 190 से ज्यादा देशों में 148 मिलियन से ज्यादा सदस्य हैं, जो इस सर्विस का भुगतान करते हैं। नेटफ्लिक्स पर कई जोनर्स और भाषाओं में टीवी सीरीज, वृत्तचित्र और फीचर फिल्में देखी जा सकती है। इंटरनेट से जुड़ी स्क्रीन पर सदस्य इन्हें जितनी देर तक देखना चाहें, देख सकते हैं। सदस्य बिना किसी विज्ञापन के जब चाहे, तब तक इन्हें देख सकते हैं। चाहें तो देखना बंद कर सकते हैं और मन होने पर फिर देख सकते हैं।
मर्दाना पुलिस वर्दी में बॉलीवुड की जनानियां - क्लिक करें
Labels:
Nawazuddin Siddiqui,
Saif Ali Khan,
खबर है,
डिजिटल डिजिटल
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
मर्दाना पुलिस वर्दी में बॉलीवुड की जनानियां
आजकल की बॉलीवुड फिल्मों में एक ट्रेंड सा नज़र आता
है। कभी बायोपिक फिल्मों का
ट्रेंड शुरू होता है तो कभी ऐतिहासिक या पीरियड फिल्मों का। यह ट्रेंड एक के बाद एक नहीं आता । ऐसा ज़रूरी भी नहीं । साथ
साथ चलते रहते हैं, एक से ज्यादा ट्रेंड और बनती रहती हैं फ़िल्में । इन ट्रेंड्स
के साथ, आजकल बॉलीवुड के अभिनेत्रियों को ग्लैमरस पोशाकों के अलावा, खाकी वर्दी
पहनाने का ट्रेंड भी चल निकला है । इस समय, हिंदी फिल्मों की तमाम छोटी- बड़ी अभिनेत्रियां सेलुलॉइड पर वर्दी
पहनने की होड़ में हैं। इससे दक्षिण भी अछूता नहीं है। बेशक इन फिल्मों में ज्यादा समय या
कुछ समय उसके शरीर पर वर्दी न नज़र आये । नायिका अभिनेत्री के ग्लैमर का तकाजा जो है ।
पुलिस वर्दी की ट्रेंड ‘सेटर्स’
निर्देशक अश्विनी चौधरी की, ३ मई को रिलीज़ क्राइम
थ्रिलर फिल्म सेंटर्स, भारतीय शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर केंद्रित फिल्म है। इस फिल्म की दो नायिकाएं
ईशा और प्रेरणा, समाज के दो अलग अलग वर्गों
से हैं। प्रेरणा के पिता शिक्षा
माफिया है।
जबकि, ईशा इस शिक्षा माफिया का
पर्दाफाश करने में जुटी पुलिस अधिकारी है। वह पुलिस के साइबर क्राइम शेल में काम
करती है। इस पुलिस भूमिका को सोनाली सेगल कर रही है। सोनाली सेगल को दर्शक, लव रंजन की फिल्म प्यार का
पंचनामा की एक नायिका के तौर पर पहचानते हैं। वह पहली बार पुलिस भूमिका में नज़र आ रही हैं ।
मर्दानी २ में फिर कॉप रानी !
जहाँ, बॉलीवुड की कई फिल्म अभिनेत्रियां पहली बार पुलिस वर्दी पहने हुए नज़र
आएंगी, वहीँ रानी मुख़र्जी जैसी
वरिष्ठ अभिनेत्री दूसरी बार बावर्दी होगी । वह, २०१४ में रिलीज़ प्रदीप सरकार निर्देशित फिल्म
मर्दानी में कॉप भूमिका में थी। बालिका तस्करी के खिलाफ इस फिल्म में
रानी मुख़र्जी की शिवानी ऐसे तस्करों का खात्मा करने के लिए वर्दी-बिना वर्दी दो दो
हाथ करने से नहीं चूकती । इसी सफल फिल्म के सीक्वल मर्दानी २ का निर्देशन गोपी पूथरन कर रहे
हैं । इस सीक्वल में भी रानी मुख़र्जी रफ़टफ शिवानी शिवजी रॉय बनी नज़र आएंगी।
करीना कपूर का बावर्दी अंग्रेजी मीडियम !
मर्दानी २ में, रानी मुख़र्जी का बावर्दी फर्स्ट लुक रिलीज़ होने से
पहले, इरफ़ान खान की २०१७ की हिट
फिल्म हिंदी मीडियम में करीना कपूर खान की भूमिका का भी ऐलान हुआ था। यह भी ऐलान किया गया था कि
होमी अडजानिया निर्देशित फिल्म अंग्रेजी मीडियम में करीना कपुर खान पहली बार कॉप
की भूमिका में होंगी। फिल्म में इरफ़ान के अपोजिट करीना की भूमिका अभी साफ़ नहीं है। लेकिन, मर्दानी २ में रानी के
फर्स्ट लुक के बाद, दर्शकों में उत्सुकता है कि
करीना कपूर के साइज जीरो में यह मर्दाना पहचान रखने वाली वर्दी कितनी फबेगी !
सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ ?
रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है। इस फिल्म में, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के
फर्स्ट लुक जारी हुए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर वर्दी में होंगे। लेकिन, दर्शकों में उत्सुकता है कि
क्या अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी वर्दी में होगी? इस प्रकार के कयास इस लिए लगाए जा रहे हैं कि रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले, फीमेल कॉप
यूनिवर्स बनाने का इरादा व्यक्त किया था। उन्होंने, अक्षय कुमार को कॉप बनाने का संकेत फिल्म सिम्बा में दे दिया था। फिल्म सूर्यवंशी में
कैटरीना कैफ का किरदार भ्रष्टाचार ख़त्म करने की मुहीम में अक्षय खन्ना का साथ देता
है। इसलिए, कयास है कि कैटरीना कैफ भी
सूर्यवंशी में
कॉप के
किरदार में होंगी
।
क्योंकि, रोहित शेट्टी के फीमेल कॉप यूनिवर्स के लिए ऐसा संकेत सूर्यवंशी से ज़रूरी
है ।
मेन्टल है क्या में कंगना रनौत
कंगना रानौत और राजकुमार राव की साइकोलॉजिकल
थ्रिलर फिल्म मेंटल है क्या, मानसिक रोगियों की कथा है । फिल्म के पोस्टरों में कंगना रानौत भी
मेंटल यानि मनोरोगी की भूमिका में लगती है । लेकिन, फिल्म की शूटिंग के दौरान लिए गए एक लुक में कंगना
रानौत को बावर्दी मोटरसाइकिल चलाते दिखाया गया है । इससे ऐसा लगता है कि कंगना
रानौत भी फिल्म में वर्दीधारी पुलिस की भूमिका में होंगी । वैसे हो सकता है कि वह
किसी मनोरोग के कारण खुद को पुलिस समझती हों । इसलिए कंगना की वर्दी की हकीकत फिल्म मेंटल है क्या रिलीज़ होने के
बाद ही पता चलेगी ।
साहो में श्रद्धा कपूर
निर्देशक सुजीत की एक्शन फिल्म साहो, १५ अगस्त को रिलीज़ हो रही
है । इस फिल्म में, बाहुबली के बाहुबली
अमरेन्द्र सिंह की भूमिका करने वाले एक्टर प्रभाष एक नकली पुलिस (शायद अंडरकवर
एजेंट जैसा कुछ) की भूमिका में होंगे । कुछ समय पहले जारी, फिल्म के फर्स्ट लुक में
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी बन्दूक थामे नज़र आती है । इससे ऐसा लगता
है कि वह फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगी । श्रद्धा कपूर के प्रशंसक अभी
सिर्फ अंदाज़ लगा रहे हैं कि श्रद्धा कपूर पहली बार वर्दी में कैसी लगती है !
क्योंकि, अभी तक वह छुई मुई रोमांस जैसी ही नज़र आती रही है ।
सुष्मिता सेन भी बनेगी पुलिस !
पिछले साल, यह खबर थी कि सुष्मिता सेन की हिंदी फिल्मों में वापसी होने जा रही है। उनकी वापसी कराने वाली कथित
फिल्म मध्य प्रदेश के एक छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर फिल्म होगी। इस फिल्म में सुष्मिता सेन
एक सख्त किस्म की पुलिस अधिकारी की भूमिका में नज़र आएंगी। इस फिल्म की ज़्यादा जानकारी
नहीं दी गई है। लेकिन, बताते है कि फिल्मों के स्क्रिप्ट पर बहुत ध्यान देने वाली सुष्मिता
सेन को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है। अभी सुष्मिता की इस वापसी फिल्म की स्क्रिप्ट पर
काम किया जा
रहा है। जैसे ही फाइनल ड्राफ्ट
तैयार होगा, फिल्म का ऐलान कर दिया
जायेगा । सुष्मिता सेन ने, १६ साल पहले रिलीज़ रॉबी
ग्रेवाल निर्देशित फिल्म समय : व्हेन टाइम स्ट्राइक्स में भी एक जांबाज़ पुलिस
अधिकारी की भूमिका की थी ।
चक्रव्यूह के बाद एषा गुप्ता
अनुपम खेर अभिनीत फिल्म फिल्म वन डे: जस्टिस
डिलीवरड की कहानी दिल्ली क्राइम ब्रांच की विशेष पुलिस अधिकारी के इर्द गिर्द
घूमती है, जो राष्ट्रीय राजधानी के
संपन्न वर्ग के लोगों के गायब होने की पीछे छुपे रहस्य की जांच कर रही है। अशोक
नंदा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की अधिकारी
की भूमिका एषा गुप्ता कर रही है। एषा गुप्ता ने, प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह में भी पुलिस
अधिकारी की भूमिका की थी।
पुलिस वर्दी और ग्लैमर
हिंदी फिल्मों में, नायिका के बदन पर पुलिस
यूनिफार्म का मतलब यह नहीं कि वह खास अभिनेत्री अब ग्लैमरहीन लगेगी । पुलिस
यूनिफार्म और ग्लैमर का भी चोली दामन का साथ है । पुलिस यूनिफार्म पहन कर, जहाँ
अभिनेत्री बिना किसी खास मेहनत के रफ़टफ दिखाई देती है, वही उसके ग्लैमर में कोई
कमी भी नहीं होती । हेमा मालिनी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इसकी तस्दीक करेंगी ।
हेमा मालिनी ने, फिल्म अंधा कानून में जब वर्दी पहनी तो तहलका मचा दिया । बॉलीवुड
की इस ड्रीम गर्ल के ग्लैमर में कोई कमी नहीं आई । दरअसल, बॉलीवुड के ड्रेस
डिज़ाइनर, पुलिस वर्दी को भी नायिका की तरह कुछ इतनी चुस्त बनाते हैं कि अभिनेत्री
के बदन के कटाव साफ नज़र आते हैं । फिल्म दृश्य में तब्बू के शरीर की वर्दी इसकी
चुगली करती थी । कुछ इन्ही कारणों से, माधुरी दीक्षित ने फिल्म खलनायक में, रेखा
ने फिल्म फूल बने अंगारे में, श्रीदेवी ने फिल्म जवाब हम देंगे में, डिंपल कपाडिया
ने फिल्म ज़ख़्मी औरत में, सुष्मिता सेन ने फिल्म समय प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म जय गंगाजल में और सोहा
अली खान ने फिल्म मिस्टर जोए बी कार्वाल्हो में पुलिस वर्दी पहनने में कोई हिचक
नहीं दिखाई ।
बॉलीवुड न्यूज़ १२ मई २०१९ - क्लिक करें
बॉलीवुड न्यूज़ १२ मई २०१९ - क्लिक करें
Labels:
फिल्म पुराण
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Subscribe to:
Posts (Atom)


















