Tuesday 23 June 2015

इंडिपेंडेंस डे के २० साल बाद रिलीज़ होगी सीक्वल फिल्म

रोलाण्ड एमरिच ने कोई एक महीना पहले इंडिपेंडेंस डे की सीक्वल फिल्म 'इंडिपेंडेंस डे रिसर्जेंस' की शूटिंग शुरू कर दी।  २२ जून को वह अपनी पूरी स्टार कास्ट के साथ वर्ल्ड मीडिया के सामने आये।  इस फिल्म में एमरिच का साथ जेफ़ गोल्ड्ब्लूम, जूड्ड हरश्च, विविका ए फॉक्स, ब्रेंट स्पाइनर, अंगेलाबबी, माइका मोनरो, सेल वार्ड, जेसी अशर और लियम हेम्सवर्थ दे रहे हैं।  'इंडिपेंडेंस डे रिसर्जेंस' की कहानी एक सामान्य दिन में असामान्य घटने की है।  गर्मियों का दिन।  पूरी धरती के ऊपर विशाल परछाइयाँ गहराने लगती हैं।  वातावरण में अनोखी वस्तुएं फ़ैलने लगती हैं। यह अशुभ और सम्मोहित करने वाली हैं।  सभी आँखे ऊपर की ओर उठ जाती हैं। सभी के मन में यह विचार उठ रहा है कि क्या हम ब्रह्माण्ड में सचमुच अकेले हैं! कुछ ही मिनटों में पूरी दुनिया में लोगों की ज़िंदगी बदलने वाली थी।  हमारे ब्रह्माण्ड का अस्तित्व खतरे में हैं।  ऐसे समय में मानवता उठ खडी होती है।  यह दिन ४ जुलाई का है।  अमेरिका की स्वतंत्रता का दिन नहीं, पूरी दुनिया के इंडिपेंडेंस का दिन।  मनुष्य लड़ कर जीतता है।  निर्माता डीन डेवलिन की रोलाण्ड एमरिच के साथ लिखी फिल्म 'इंडिपेंडेंस डे' अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले २ जुलाई १९९६ को रिलीज़ हुई थी।  ७५ मिलियन डॉलर से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।   यह १९९६ की सबसे बढ़िया वीकेंड और बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा ग्रॉस करने वाली फिल्म बन गई थी।  यह हॉलीवुड फिल्म इतिहास की पहली फिल्म थी जिसने पूरी दुनिया ५०० मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया।  अब जबकि २० साल बाद इंडिपेंडेंस डे की सीक्वल फिल्म 'इंडिपेंडेंस डे रिसर्जेंस' २४ जुलाई २०१६ को रिलीज़ होने वाली है, रोलाण्ड एमरिच और डीन डेवलिन और जेम्स वंडरबिल्ट को पूरा भरोसा है कि वह लोग वापस आ रहे हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट के साथ रोलाण्ड एमरिच 



No comments:

Post a Comment