Saturday 13 June 2015

फैन ने कहा, प्रियंका का दिल धड़कने दो !

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के विदेशी प्रशंसक ढेरो हैं।  उनके प्रशंसक उनके लिए कुछ भी कर सकते है।  यहाँ तक कि किसी फिल्म के थिएटर को एक हफ्ते के लिए बुक भी करा सकते हैं।  ऐसा ही एक वाकया प्रियंका चोपड़ा के सामने पेश हुआ, जब वह 'अरब इंडियन बॉलीवुड अवार्ड्स' के लिए दुबई गई।  उन्हें देख कर उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया।  इनमे कई ऐसे फैंस थे, जो प्रियंका चोपड़ा की हर फिल्म २०-२० बार देखते हैं। दुबई में प्रियंका चोपड़ा का एक प्रशंसक ऐसा भी था, जिसने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'दिल धड़कने दो' के थिएटर को एक हफ्ते के लिए बुक करा लिया था। इस दौरान थिएटर मे उस चोपड़ा प्रशंसक का परिवार, मित्र और प्रियंका के प्रशंसक ही फिल्म देख सकते हैं।  दरअसल, दुबई में प्रियंका  चोपड़ा ने ट्वीट कर अपने प्रंशसकों से कहा था कि  वह फिल्म 'दिल धड़कने दो' को देखे और बताएं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी ! एक प्रशंसक का थिएटर को एक हफ्ते बुक कराना इसी ट्वीट का नतीजा था।  यहाँ बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा के साथ अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और शेफाली शाह की फिल्म 'दिल धड़कने दो' ने होम बॉक्स ऑफिस से ज़्यादा विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है।  दुबई के घटना से तो ऐसा लगता है जैसे प्रियंका के प्रशंसक दुनिया में दूर दूर तक फैले हैं और उनकी फिल्म को हिट बनाने के लिए तैयार रहते हैं।

No comments:

Post a Comment