Thursday 11 June 2015

अब नहीं खिलेंगे 'पानी' में रोमांस के फूल !

खबर है कि शेखर कपूर की फिल्म 'पानी' को अनिश्चित काल के लिए ठन्डे बस्ते में डाल दिया गया है।  इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत हीरो की भूमिका में थी।  शेखर कपूर की फिल्म भविष्य की दुनिया की थी, जिसमे पानी को लेकर झगड़ा होता है।  इन झगड़ों के बीच भी प्रेम का फूल कैसे खिलता है, शेखर कपूर यही दिखाना चाहते थे।  लेकिन, अब फिल्म के डिब्बा बंद हो जाने के बाद अब न पानी का झगड़ा होगा, न प्रेम के फूल खिलेंगे।  यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के लिए महत्वपूर्ण थी।  वह ह्रितिक रोशन  के बदल जो थे । शेखर कपूर के लिए फिल्म पानी के हीरो के रूप में ह्रितिक रोशन का क्या महत्व था, इसे आगे बताया जायेगा। यही सुशांत सिंह की खासियत थी।  तभी तो वह 'पानी' के हीरो बने। 
शेखर कपूर की फिल्म 'पानी' के डब्बा बंद होने का किस्सा कोई १५ साल पहले शुरू होता है।  ह्रितिक रोशन ने बॉलीवुड में चमकना शुरू किया था।  शेखर कपूर ने उनकी फिल्म देख कर भविष्यणवाणी की थी कि यह लड़का हॉलीवुड का हीरो बनेगा।  चूंकि, शेखर कपूर हॉलीवुड फ़िल्में प्रोडूस किया करते थे, इसलिए उन्होंने ह्रितिक रोशन को ध्यान में रख कर एक फिल्म लिखनी शुरू की।  यह भविष्य की दुनिया की थी।  ऎसी दुनिया, जिसमे पानी के लिए युद्ध लड़ा जायेगा।  लेकिन, इस युद्ध के बीच भी प्यार के फूल खिलेंगे।  इस फिल्म का नाम था पानी।  शेखर कपूर ने हर फ्रेम ह्रितिक रोशन को ध्यान में रख का लिखा था ।  ए आर रहमान के साथ म्यूजिक कंपोज़ कराने बैठे तो उनसे ह्रितिक को ध्यान में रख कर म्यूजिक बनाने के लिए कहा। साफ़ तौर पर, शेखर कपूर के विज़न में ह्रितिक रोशन ही थे।
इस बीच शेखर कपूर हॉलीवुड फिल्मों में व्यस्त हो गए। इस दौरान ह्रितिक रोशन भी नए अनिश्चित भविष्य से परेशान लडके से ताक़तवर सुपर हीरो कृष बन गए।  एक जगह शेखर कपूर ने कहा था, "मैंने शेखर कपूर को अनिश्चित भविष्य से जूझ रहे, अपनी पहचान बनाने के लिए बेकरार, पावर क्या होती है, से अनजान युवा के रूप में देखा था। पर अब वह खुद को लेकर सशंकित युवा नहीं प्रोटेक्टर बन गए थे।  जो जानता है कि वह अकेले ही दुनिया को समझ सकता है।" शेखर कपूर ने सुशांत को इन्ही खासियतों के कारण ह्रितिक रोशन की जगह लिया था।  यह सुशांत के लिए बड़ा सम्मान था।  शेखर कपूर ने 'पानी' क्यों बंद की, इसका कारण अभी पता नहीं है।  लेकिन, यह तय है कि लम्बे समय से एक शूट के लिए तरसती पानी अब बंद हो गई है।

No comments:

Post a Comment