Sunday 4 March 2018

बॉलीवुड न्यूज़ ४ मार्च

कुमार सानू का बेटी शैनॉन के साथ रोमांटिक ट्रैक  'इट्स मैजिकल'
हाल ही मेंज़ी म्यूजिक द्वारा रिलीज़ ट्रैक इट्स मैजिकल इस लिहाज़ से ख़ास है कि इस रोमांटिक ट्रैक में पिता-पुत्री की आवाज़ है। इस ट्रैक के पिता है बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी अभी पढ़ रही १६ साल की बेटी शैनन के । शैनन अभी टीनएज हैंलेकिन उनकी आवाज़ मधुर और सधी हुई है हीकाफी परिपक्व भी है।  वह हर प्रकार के गीत गा सकती हैं। इस ट्रैक की खास बात यह है कि कुमार सानू के इस ट्रैक की कल्पना शैनन के बिना की गई थी। कहते हैं कुमार सानू, "अगर शैनन से गवाना होता तो यह रोमांटिक ट्रैक न होता।" सानू को ट्रैक के लिए  सह गायिका की तलाश थी। कोई आवाज़ फाइनल नहीं हो पा रही थी। ट्रैक रिलीज़ होने में देर हो रही थी। ऐसे में आगे आई शैनन। शैनन ने कुमार सानू से गीत की कम्पोजीशन पर एक मौका देने की गुज़ारिश की। शैनन ने अपने हिस्से का ट्रैक खुद ही तैयार किया है और इसके बोल लिखे हैं। कुमार सानू के हिस्से के बोल समीर ने लिखे हैं। यह ट्रैक दो अलग अलग जगहों पर रिकॉर्ड हुआ था। कुमार सानू वाला हिस्सा मुंबई में और शैनन का हिस्सा लॉस एंजेल्स में। इस गीत के विडियो को मॉडल मानित जौरा और अलीना प्रिमतोवा पर फिल्माया गया है। 
दक्षिण की रिजायना बॉलीवुड में
दक्षिण की रानी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है।  यह रानी है दक्षिण की तमिल और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री रिजायना कैसांद्रा। लैटिन में रिजायना का अर्थ क्वीन या रानी होता है।रिजायना कैसांद्रा दक्षिण की फिल्मों की अभिनय की रानी है। कैसांद्रा को अभिनय के लिहाज़ से अलग तरह की अभिनेत्री माना जाता है। उनकी पिछली रिलीज़ तेलुगु फिल्म आव् में एक वेट्रेस मीरा की भूमिका की थीजिसे नशे की लत हैजो एक अमीर आदमी को लूटना चाहती है।  इस भूमिका में कैसांद्रा ने अज़ब भेष रखा था। उनकी नाक के बीच बुलाकी थी। शरीर में टैटू थे। बाल भी विचित्र तरीके सेट थे। उनके इस लुक को चित्र से समझा जा सकता है। ऎसी रिजायना अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। उनकी फिल्म का नाम एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा है। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर कर रही हैं। रिजायना ने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है। हालाँकिवह दक्षिण में २६ से ज़्यादा फ़िल्में कर चुकी है। ख़ास बात यह है कि रिजायना के आने से पहले ही एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अनिल कपूर और जूही चावला की जोड़ी के अलावा सोनम कपूर और राजकुमार राव को लिया जा चुका है। सितारों से भरी इस फिल्म में रिजायना कैसांद्रा को कितना फुटेज मिलेगा सोनम  कपूर और जूही चावला की मौजूदगी में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होगी इन सबका जवाब तो फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा।  लेकिनरिजायना दक्षिण की फिल्मों में अभिनय की रानी मानी जाती हैं तो बॉलीवुड का फ़र्ज़ होता है कि वह ऎसी अभिनेत्री की प्रतिभा का उपयोग करें।  वेलकम रिजायना कैसांद्रा। 
जब सेंसर बोर्ड ने चुप कराया ग्लोरी टू हनुमान को
हिन्दुस्तानी सेंसर बोर्ड के सन्दर्भ में मैन प्रोपोसेज गॉड डिस्पोसेजबदल कर प्रोडूसर प्रोपोसेज बोर्ड डिस्पोज़ेस हो जाता है। कम से कमशुक्रवार १६ फरवरी को रिलीज़ रयान कूगलर निर्देशित आल ब्लैक स्टारकास्ट फिल्म ब्लैक पैंथर को लेकर तो ऐसा कहा ही जा सकता है। इस फिल्म के एक दृश्य में जाबरी कबीले का मुखिया मबाकू (विंस्टन ड्यूक) अपने आराध्य का जिक्र करते हुएउसकी महिमा का बखान करते हुए कहता है, “ग्लोरी टू हनुमान” । इस संवाद को मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स के लोगों ने हिन्दुस्तानी लोगों को फिल्म की ओर आकृष्ट करने के लिए एक तोहफे के तौर पर रखा गया था। सब जानते हैं कि ब्लैक पैंथर मार्वल कॉमिक्स में जाबरी अफ्रीका की एक जनजाति हैजिसके लोग मैन एप यानि बन्दर आदमी की पूजा करते हैं।  कॉमिक्स में यह मैन-एप गोरिल्ला दिखाया गया है। भारत का फिल्म सेंसर बोर्ड दूर की कौड़ी लाया। उसे लगा कि अगर फिल्म के पात्र ने गोरिल्ला को हनुमान कहा तो हिन्दू जनता की धार्मिक भावनाएं चोटिल हो सकती हैं। इसलिए सेंसर ने ग्लोरी टू हनुमान शब्द को ही म्यूट कर दिया। अब हिंदी या इंग्लिशतमिल और तेलुगु दर्शक इस संवाद के दौरान अभिनेता विंस्टन ड्यूक हिलते होंठ ही दिखाई देंगेसुनाई कुछ नहीं देगा। जबकिदुनिया के बाकी सिनेमाघरों में ग्लोरी टू हनुमान गूँज रहा होगा।
१७ साल बाद सैफ के साथ माधवन   
सैफ अली खान और आर माधवन एक दूसरे के खिलाफ तलवार भांजने जा रहे हैं। उनका यह मुकाबला १७ साल बाद होगा। २००१ में रिलीज़ निर्माता वाशु भगनानी की रोमांस ड्रामा फिल्म रहना है तेरे दिल में में सैफ अली खान और आर माधवन के करैक्टर एक ही लड़की दिया मिर्ज़ा से रोमांस करते हैं। दोनों अपने कॉलेज के बॉक्सर हैं। गौतम निर्देशित इस फिल्म का संगीत हिट हुआ था। यह फिल्म तमिल फिल्म मिन्नाले का रीमेक थी। इस फिल्म सेआर माधवन का हिंदी फिल्म डेब्यू हुआ था। यह फिल्म सैफ और माधवन के चरित्रों के टकराव के कारण दिलचस्प बन गई थी। सैफ अली खान उस समय तक हिंदी फिल्मों में कदम जमा चुके थे। इसके बावजूद माधवन ने अपनी पहली फिल्म में ही सैफ को कड़ी टक्कर दी थी। इस फिल्म को रिलीज़ हुए १७ साल हो चुके है। अब खबर है कि सैफ अली खान और आर माधवन की मरदाना जोड़ी एक बार फिर बनने जा रही है। वह निर्माता आनंद एल राज की एनएच १० के निर्देशक नवदीप सिंह निर्देशित अनाम फिल्म में दो ऐतिहासिक चरित्र करते नज़र आयेंगे। इस भूमिका के लिए दोनों को राजसी पोशाकें तो पहननी ही होंगीतलवारबाजी भी खूब करनी होंगी। फिल्म में इन दोनों का लुक काफी अलग होगाइसलिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का कैमिया हो रहा है। लेकिनयह कैमिया फिल्म में बड़ा ख़ास होगा। सूत्र बताते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा के परदे पर आने के बाद कहानी में अहम् मोड़ आएगा। यह भी खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हिस्से की शूटिंग राजस्थान में शुरू भी कर दी है। 
मनमर्ज़ियाँ में काम आई सूरमा में सीखी तापसी की हॉकी
कभी कभी एक प्रोजेक्ट के लिए की गई मेहनत अगले प्रोजेक्ट में काम आ जाती है। कम से कम यह बात बॉलीवुड और ख़ास तौर पर अभिनेत्री तपसी पन्नू के बारे मे सच साबित हो जाती है। हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर बायोपिक फिल्म सूरमा में अभिनेता दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका कर रहे हैं। इस फिल्म में तपसी पन्नू ने संदीप सिंह को अपने पैरों पर खडा करने के लिए मेहनत करने वाली और हॉकी खिलाड़ी प्रीतो की भूमिका की है।  चूंकि,  सूरमा में वह हॉकी खिलाड़ी बनी थीइस लिए फिल्म में अपने किरदार के लिए तपसी पन्नू को हॉकी सीखनी पड़ी थी। दिलजीत दोसांझ के मुकाबले तपसी पन्नू की भूमिका ज्यादा बड़ी नहीं। लेकिनउन्हें इस अपेक्षाकृत छोटी भूमिका के लिए हॉकी सीखने के लिए तो मेहनत करनी ही पड़ी थी। पर मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। तपसी पन्नू के साथ भी ऐसा हुआ है। उन्होंने सूरमा के लिए हॉकी सीखीफिल्म पूरी हो गईलेकिन हॉकी का खेल अब भी उनके काम आ रहा है। वहआनंद एल राज की अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म मनमर्जियां में हॉकी खेलने वाली लड़की की भूमिका कर रही हैं। हालाँकिफिल्म में वह प्रोफेशनल हॉकी खिलाड़ी नहीं बनी है। फिल्म मे उनका करैक्टर खेल का सामान बेचने वाली लड़की का हैं। लेकिनफिल्म में वह हॉकी खेलती ज़रूर नज़र आयेंगी। इस प्रकार से उन्हें मनमर्जियां में अपने किरदार के लिए हॉकी पर मेहनत करने की ज़रुरत नहीं पड़ी। इस फिल्म में तपसी के सह अभिनेता विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन हैं। यहाँ बताते चलें कि सूरमा २९ जून को रिलीज़ हो रही है।
क्या प्रियंका चोपड़ा फिर जनम लेंगी ऐतराज़ २ के लिए ?
निर्माता सुभाष घई के बैनर मुक्ता आर्ट्स के अंतर्गतअक्षय कुमारप्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर को लेकर एक फिल्म बनाई गई थीजिसका टाइटल ऐतराज़ था।  यह सेक्सुअल हरासमेन्ट पर बोल्ड फिल्म थी।  इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने वैमपिश भूमिका की थी। इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बेस्ट परफॉरमेंस  इन निगेटिव रोल का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।  फिल्म के निर्माण में ११ करोड़ खर्च हुए थे और ने बॉक्स ऑफिस पर  २६ करोड़ का कारोबार किया था।  अब खबर है कि सुभाष घई इस चर्चित और बोल्ड फिल्म का सीक्वल बनाने जा  रहे हैं।  सीक्वल के लिए स्क्रिप्ट पर सुभाष घई पिछले दो सालों से काम करते आ रहे हैं।  अब जा कर फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो गई है।  अबसुभाष घई को फिल्म के किरदारों के लिए सितारों की तलाश है। फिल्म की कहानी क्या हैअभी साफ़ नहीं है।  लेकिनसुभाष घई अपने सीक्वल के लिए प्रियंका चौपड़ा को लेना चाहते हैं।  इस बारे में  प्रियंका चोपड़ा से सुभाष घई की बात भी हो गई है। पिछले सालप्रियंका चोपड़ा ने न्यू यॉर्क से वापस आने पर अपने घर में पार्टी दी थी।  इसमे सुभाष घई भी शामिल हुए थे।  उस समय स्क्रिप्ट पर  बात हुई थी।  प्रियंका चोपड़ा को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी।  इसलिएखबर है कि ऐतराज़ २ में प्रियंका चोपड़ा ज़रूर होंगी।  लेकिनवह फिल्म में कौन सा किरदार कर रही होंगी क्योंकिऐतराज़ के क्लाइमेक्स में प्रियंका चोपड़ा का सोनिया रॉय का किरदार अपने ऑफिस की बिल्डिंग से कूद कर जान दे देती थी।  इसका मतलब यह हुआ कि ऐतराज़ २ की कहानीबिलकुल वहां से नहीं शुरू होगीजहाँ ऐतराज़ ख़त्म हुई थी। जहाँ तक दूसरी स्टार कास्ट का सवाल हैअक्षय कुमार ने फिल्म को साफ़ मना कर दिया है।बताते हैं कि ऐसा  अक्षय कुमार का प्रियंका के साथ कोई फिल्म न करने की नीति का परिणाम है। कभी  अख़बारों की सुर्खियां बनी थी कि प्रियंका चोपड़ा को लेकर ट्विंकल खन्ना और अक्षय  कुमार के बीच सरेआम झगड़ा हुआ था।  इसी के परिणामस्वरुप वक़्त द रेस अगेंस्ट टाइम के बाद अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिर कोई फिल्म नहीं की। हालाँकिइस अलगाव पर अक्षय से बात करो तो वह कहते हैं कि लगाओ प्रियंका को फ़ोन और पूछो क्या लड़ाई है।लेकिनजो भी हो ऐतराज़ २ में अक्षय कुमार नहीं होंगे।  अब देखने की बात यह होगी कि ऐतराज़ २ का निर्देशन कौन करेगा सुभाष घई या अब्बास मुस्तान की मूल जोड़ी ?
पूजा भट्ट सड़क २ में अलिया भट्ट
आजपूजा भट्ट ने ४६वा जन्मदिन मनाया। वह महज १७ साल की पूजा भट्ट फिल्म डैडी (१९९०) में शराबी किरदार कर रहे अनुपम खेर की बिटिया बनाई गई थी। कैसा इत्तेफाक था कि डैडी में शराबी की बेटी की भूमिका करने वाली पूजा भट्ट को १६ साल की उम्र से ही शराब की लत लग गई थी। टूटे घर की यही दास्ताँ होती है। पूजा भट्ट नेडैडी के बादएक एक करदिल है कि मानता नहींसड़कजानमफिर तेरी कहानी याद आईसरचाहत और तमन्ना जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री अपनी पहचान बनाई। १९९८ मेंपूजा भट्ट संघर्ष बना कर फिल्म निर्माता बन गई। उन्होंनेजिस्म जैसी फिल्म बना कर इरोटिक थ्रिलर फिल्मों की नीव डाली। खुद भीपापहॉलिडेकजरारेधोखा और जिस्म २ से बतौर निर्देशक अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पूजा भट्ट नेअपने करियर की तीसरी फिल्म सड़क में एक युवा वेश्या पूजा का यादगार किरदार किया था। अबजबकि इस फिल्म को रिलीज़ हुए १७ साल हो चुके हैंपूजा भट्ट इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रही हैं। वह चाहती थी कि उनकी इस फिल्म में उनके सेंडल में छोटी बहन अलिया भट्ट पैर डाले। लेकिनअलिया की व्यस्तता ने उन्हें यह ऐलान करने से रोक दिया। आज, पूजा भट्ट उम्र के ४६वे जन्मदिन पर उनकी २४ साल की बहन अलिया भट्ट ने सड़क २ की नायिका बनना मंजूर कर लिया है। ज़ाहिर है कि यह आलिया भट्ट का अपनी बहन को बड़ा तोहफा है। ख़ास बात यह भी है कि सड़क २ में सड़क के नायक-नायिका यानि संजय दत्त और पूजा भट्ट भी सड़क २ में नज़र आयेंगे। यह फिल्म अगस्त २०१८ में रिलीज़ होनी है। 

शोहरत ले लेती है कम उम्र में जान ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment