Wednesday 26 December 2018

लव जिहाद पर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा !


२०१९ की, बड़े बजट की बड़े सितारों वाली  फिल्मों के रिलीज़ होने का सिलसिला, १ फरवरी को फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के साथ शुरू हो जाएगा।  इस फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर पहली बार एक साथ आ रहे हैं।  फिल्म में भी वह बाप- बेटी की भूमिका में होंगे।  फिल्म का पोस्टर रिलीज़ करते समय भी  इशारा किया  गया था कि यह बाप-बेटी के संबंधों पर फिल्म है। 


एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में बाप-बेटी सम्बन्धो का नाजुकपन दिखाया जाएगा या उसकी जटिलता ? धीरे धीरे सब साफ़ होता जा रहा है।  खबर छन कर आई है कि एक लड़की को देखा तो  ऐसा लगा लव जिहाद पर फिल्म है।  सोनम कपूर हिन्दू लड़की बनी हैं और राजकुमार राव एक मुस्लिम। दावा किया जा रहा है कि फिल्म में लव जिहाद को एक नई दृष्टि से देखा जाएगा।  बताया तो यहाँ तक गया था कि फिल्म में मुस्लिम युवकों द्वारा जानबूझ कर हिन्दू लड़कियों से प्रेम कर, उन्हें मुस्लिम बनाने का काम किया जा रहा है।

लेकिन, बॉलीवुड  का ट्रेंड देख कर ऐसा लगता नहीं।  क्योंकिलव जिहाद को सेक्युलर चश्मे से देख कर आसानी से सही ठहराया जा सकता है। फिल्म का एक पोस्टर जारी करते समय विधु विनोद चोपड़ा फिल्म (वीवीसीएफ) ने लिखा था, "हमें प्रेम को एक ही लेंस से देखने की क्या ज़रुरत हो पड़ी है ! साल के सबसे ज़्यादा अप्रत्याशित रोमांस वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा।"
हालाँकियह खबरें भी हैं कि राजकुमार राव ने फिल्म में एक समलैंगिक किरदार किया है।  तो क्या यह मान लिया जाए कि यह फिल्म समलैंगिक प्रेम कथा है।  वास्तविकता क्या है, इसका कुछ इशारा फिल्म के २७ दिसंबर को रिलीज़ होने जा रहे ट्रेलर से हो जाएगा। 


अनिल कपूर और मनीषा कोइराला अभिनीत और विधु विनोद चोपड़ा द्वारा ही निर्मित और निर्देशित फिल्म १९४२- अ लव स्टोरी के एक गीत एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा पर आधारित इस फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ही है।  इस फिल्म की निर्देशक शैली चोपड़ा धर कर रही हैं।  इस फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, जूही चावला, राजकुमार राव, दक्षिण की अभिनेत्री रिजायना कैसांद्रा और मधुमिता कपूर की भूमिका है। 


क्या रोमांस कर रही है एशा गुप्ता ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment