Sunday 24 September 2017

नवरात्री पर टीवी सितारों का स्टाइल- मंत्र

नवरात्री बोलें तो डांडिया-गरबा का त्यौहार है।  भारी जेवर और कपडे पहनना महिलाओं का शौक रहता है। आदमी भी कोई पीछे नहीं।  वह भी रंग-बिरंगे परिधान पहन कर डांडिया करने को बेताब रहता है।  इस मायने में टीवी एक्टर भी पीछे नहीं।  हर टीवी सितारा अलग अलग परिधान पहनना पसंद करता है।  रंगों की भी कोई कमी नहीं।  पसंद अपनी अपनी।  अब मृणल जैन को ही लीजिये।  उन्हें केडियू और कफनी पहनना स्टाइलिश और दूसरों से अलग लगता है।  इसमें भिन्न दमकते रंग मिल जाते हैं। मृणल से अलग पसंद है शरद मल्होत्रा की।  वह काढ़ा हुआ कुरता पहनना पसंद करते हैं।  उन्हें ख़ास तौर पर लाल और भूरे रंग के चमकदार काढ़े कुर्ते स्टाइलिश लगते हैं।  मोहम्मद नाज़िम को पठानी सूट पसंद है।  वह नेवी ब्लू कलर का पठानी सूट पहनना पसंद करते हैं।  लेकिन, इससे पहले बालों में जेल लगना नहीं भूलेंगे।  अदा खान
पारम्परिक लहंगा-चोली पहनना चाहेंगी लेकिन, यह  रंगीन मनके टंके हुए, मिरर वर्क या काढ़े हुए या शंखों वाले होने चाहिए।   शशांक व्यास के अनुसार रंगबिरंगी पोशाकें आपके व्यक्तित्व को निखारती हैं।  मैं तो नवरात्री में चमदार रंगीन पोशाकें पहनना चाहूंगा।  जहाँ तक फैशन की बात है, मैं किसी रूल बुक से चलने के बजाय अपनी पसंद के अनुसार चलना चाहूंगा। शक्ति अरोरा को नवरात्री में गरबा धोती-कुरता पहनना क्यों पसंद है ? यही एक समय है, जिसमे हम पारपरिक लुक वाले कपडे पहन सकते हैं। जैस्मिन भसीन आज की पसंद के अनुरूप रंगबिरंगे परिधान पहनना पसंद करेंगी।  लेकिन, भारी और चमकीली ऑक्सीडाइजड ज्वेलरी के नथनी ज़रूर पहनना चाहेंगी।  तो नवरात्री उत्सव में शामिल होने वाली युवा मंडली ने किस प्रकार के परिधान और ज्वेलरी पहनी है ? क्या इन टीवी सितारों की पसंद से उनकी पसंद मेल खाती है ? 



No comments:

Post a Comment