Friday 29 September 2017

निर्माता प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ


निर्माता प्रियंका चोपड़ा के बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के झंडे तले बनाई गई फिल्म काशी अमरनाथ  इस बैनर की दूसरी भोजपुरी फिल्म है।  इस फिल्म में रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और सपना की मुख्य भूमिका है।  इस फिल्म के डायरेक्टर संतोष मिश्रा हैं।  यह फिल्म १८ अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म का दूसरा गीत कुकर आज रिलीज़ हुआ।  इस गीत को मधुकर आनंद और इंदु सोनाली ने गाया है और निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है।  निर्माता प्रियंका  चोपड़ा की पहली भोजपुरी फिल्म बम बम बोल रहा है काशी के घटिया स्तर की काफी आलोचना हुई थी।  इसीलिए, तमाम निगाहें १८ अक्टूबर पर टिकी हुई हैं, जब काशी अमरनाथ रिलीज़ होगी।  

No comments:

Post a Comment