Thursday 28 September 2017

ऑस्कर अवार्ड्स में पाकिस्तान की दो फ़िल्में

दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार ९०वे ऑस्कर अवार्ड्स में विदेशी फिल्मों की श्रेणी में इस साल पाकिस्तान की दो फ़िल्में शामिल की गई है।  एक फिल्म पाकिस्तान से भेजी गई है।  दूसरी फिल्म यूनाइटेड किंगडम ने भेजी है।  यूके द्वारा अकैडमी अवार्ड्स के लिए भेजी गई, फिल्म माय प्योर लैंड का निर्माण लन्दन में जन्मे फिल्मकार सरमद मसूद द्वारा बनाई गई है।  यह फिल्म पाकिस्तान के सिंध प्रान्त की महिला नाज़ो धरेजो के जीवन पर केन्द्रित है।  नाज़ो ने अपने पिता के खेत बचाने के लिए  २०० डाकुओं से लोहा लिया था ।  इस फिल्म की शूटिंग लाहौर में की गई है।  फिल्म में सोहाई अली अबरो, सलमान अहमद खान, रज़िया मलिक, तय्यब
अफज़ल और इमान फातिमा की मुख्य भूमिका में हैं।  दूसरी पाकिस्तान से भेजी गई फिल्म का टाइटल सावन है।  यह फिल्म भी सच्ची घटना पर आधारित है।  एक नौ साल के अपाहिज बच्चे को उसके पिता द्वारा मरने के लिए जंगल में छोड़ दिया जाता है।   लेकिन,वह अपाहिज बच्चा अपनी जिजीविषा के सहारे बड़ी कठिनाइयां झेलने के बावजूद घर वापस पहुँच  जाता है।  इस फिल्म में अपाहिज बच्चे का किरदार करम हुसैन ने की है।  उसकी माँ का किरदार नजीबा फैज़ ने की है।  इस फिल्म का निर्देशन सिनेमेटोग्राफर फरहान आलम ने किया है।  इस फिल्म के साथ ख़ास बात यह है कि फिल्म की एडिटिंग भारत के फिल्म एडिटर असीम  सिन्हा ने की है।  उन्होंने बॉलीवुड की ज़ुबैदा जैसी फिल्म की एडिटिंग की थी।  ऑस्कर अवार्ड्स ४ मार्च २०१८ को  दिए जायेंगे।  

No comments:

Post a Comment