Wednesday 27 September 2017

प्रियंका चोपड़ा को वैरायटी पॉवर ऑफ़ वीमेन अवार्ड

वैरायटी द्वारा अपने वार्षिक पॉवर ऑफ़ वीमेन की सम्मानित महिलाओं का ऐलान कर दिया है। लाइफटाइम टेलीविज़न की साझेदारी में दिए जाने वाले इन सम्मानित नामों में हॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के साथ बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है।  यह पुरस्कार उन हस्तियों को दिए जाते हैं, जिन्होंने परोपकार के उल्लेखनीय काम किये हैं।  इस साल प्रियंका चोपड़ा (यूनिसेफ) के साथ केली क्लार्कसन (क्यूएक्स सुपर), पैटी जेंकिन्स (एंटी-रेसिडिवीज़म कोएलिशन), मिशेल फीफर (एनवायर्नमेंटल वर्किंग ग्रुप) और ऑक्टेविया स्पेंसर (सिटी ईयर) को भी दिया जा रहा है। इन पुरस्कारों को १३ अक्टूबर को दिया जाएगा।  इससे पहले वैरायटी के १० अक्टूबर के अंक में यह हस्तियां कवर पर नज़र आएंगी।  

No comments:

Post a Comment