Friday 29 September 2017

मध्यम वर्गीय शहरी परिवार की दास्ताँ है रिबन

राखी शांडिल्य की फॅमिली ड्रामा फिल्म रिबन कहानी है एक कामकाजी शहरी युवा जोड़े सहाना मेहरा और करण मेहरा की। अपने घर के बच्ची के पैदा होने के बाद, दोनों बहुत खुश हैं।  लेकिन, बाहर जा कर कामकाज करना और बच्चा पालना एक साथ आसान नहीं।  शहरी मध्यम वर्गीय परिवार की इस कहानी  को राखी शांडिल्य ने राजीव उपाध्याय के साथ लिखा है।  इस फिल्म में सहाना का किरदार कल्कि कोएचलिन और करण मेहरा का किरदार सुमीत व्यास कर रहे हैं। बतौर स्वतंत्र फिल्म निर्देशक  राखी शांडिल्य की यह पहली फिल्म है।  कल्कि कोएच्लिन की एक दूसरी फिल्म जिया और जिया आजकल चर्चा में हैं।  सुमीत व्यास टीवी के मशहूर चहरे हैं।  उनके खाते में आरक्षण, इंग्लिश विंग्लिश, औरंगज़ेब, पार्च्ड और गुड्डू की गन जैसी फ़िल्में दर्ज़ है।  अभी इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है।  फिल्म ३ नवंबर को रिलीज़ हो रही है।  

No comments:

Post a Comment