Saturday 8 December 2018

कैप्टेन मार्वेल का हिंदी ट्रेलर


मार्वल स्टूडियोज की फिल्म कप्तान मार्वल, १९९० के दशक पर आधारित है। यह ब्रह्माण्ड की ऎसी ऐतिहासिक और अनदेखी गाथा है, जिसे मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया।

फिल्म में एक नया रोमांच है, जो कैरल डेनवर की यात्रा का प्रदर्शन करता है। इसके बाद, वह ब्रह्मांड के सबसे शक्तिशाली नायकों में से एक बन जाती है।

दो एलियन प्रजातियों के बीच शुरू हुआ, गैलेक्टिक युद्ध पृथ्वी तक पहुंच जाता है। डैनवर्स अपने सहयोगियों के साथ इन दुष्ट ताकतों का मुक़ाबला करती है। 

फिल्म में ब्री लार्सन, सैमुअल एल जैक्सन, बेन मेंडेलसोहन, डीजिमन हौन्सौ, ली पेस, लशाना लिंच, जेममा चैन, रूने टेम्प, अल्जेनिस पेरेज़ सोटो, मैकेना ग्रेस, एनेट बेनींग के साथ क्लार्क ग्रेग और जुड लॉ मुख्य किरदार कर रहे है।


मार्वल स्टूडियोज की कप्तान मार्वल के निर्माता केविन फीज हैं। इस फिल्म को अन्ना बोडेन और रयान फ्लेक द्वारा निर्देशित किया गया है। कार्यकारी निर्माता लुई डी'एस्पोजिटो, विक्टोरिया एलोनसो, जोनाथन श्वार्टज़, पेट्रीसिया व्हिचर और स्टेन ली हैं।

कप्तान मार्वल ८ मार्च, २०१९ को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

ऊपर देखिये फिल्म का ट्रेलर 


FHM के कवर पर यामी गौतम - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment