Friday 19 January 2018

२०१७ की हॉलीवुड टॉप ग्रॉसर्स 5 फिल्मों में सोनी की २ फ़िल्में

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की, भारत में रिलीज़ होने वाली २०१७ की आखिरी हॉलीवुड फिल्म जुमान्जी : वेलकम टू द जंगल २९ दिसंबर को रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म ने, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ६२.६ करोड़ का ग्रॉस कर सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनने का गौरव हासिल किया ही, यह कारोबार के लिहाज़ से टॉप ५ का कारोबार करने वाली सोनी पिक्चर्स की दूसरी फिल्म भी बन गई। सोनी की एक दूसरी फिल्म स्पाइडर-मैन :होमकमिंग ७३ करोड़ का कारोबार कर पहले ही टॉप ५ में शामिल हैं। इस प्रकार से, सोनी पिक्चर्स, भारत में हॉलीवुड फिल्मों का निर्माता-वितरक स्टूडियोज बन गया है। २०१८ में भी सोनी पिक्चर्स की हिट फिल्मों का सिलसिला जारी रहेगा। क्योंकि, इस स्टूडियोज की पहली रिलीज़ फिल्म इंसिडियस ५ जनवरी को रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म अब तक १४.५ करोड़ का कार्बोआर कर चुकी है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की पहली हिंदी फिल्म पैडमैन २५ जनवरी को रिलीज़ हो रही है।  पैडमैन के पद्मावत से बड़े टकराव के बावजूद बढ़िया कारोबार करने की उम्मीद लगाईं जा रही है।  सोनी की २०१८ में रिलीज़ होने वाली हॉलीवुड फिल्मों में एनीमेशन फिल्म पीटर रैबिट, होटल ट्रान्सिलवानिया ३. स्पाइडर- मैन : इनटू द स्पाइडर-वर्स, टॉम हार्डी की वेनम, क्राइम थ्रिलर द गर्ल इन द स्पाइडर्स वेब, गूसबम्प्स २,  आदि टाइटल उल्लेखनीय हैं।  सोनी पिक्चर्स के एमडी विवेक कृष्णानी कहते है, "हमारा इरादा दर्शकों का मनोरंजन करने वाली कंटेंट ड्रिवेन फ़िल्में लाने का रहता है।" 
भारत में टॉप ग्रॉसर्स  हॉलीवुड फ़िल्में 
भारत में रिलीज़ हॉलीवुड की फिल्मों को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया सफलता मिली है।  एक्शन कॉमेडी फिल्मों के अलावा सुपरहीरो फ़िल्में भी भारतीय दर्शकों को पसंद आई हैं। हॉलीवुड टॉप ग्रॉसर्स फिल्मों की लिस्ट -  
द फेट ऑफ़ द फ्यूरियस - १२७ करोड़ 
थॉर: रग्नारॉक - ७४.६४ करोड़ 
स्पाइडर-मैन : होमकमिंग - ७३ करोड़ 
जुमान्जी : वेलकम टू द जंगल - ६२.६ करोड़ (अभी दिखाई जा रही है) 
एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज _ ५१.६ करोड़ 
द मम्मी - ४५ करोड़ 
एनाबेली २- ४४.५ करोड़ 
पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन : डेड मेन टेल नो टेल्स- ३६ करोड़ 
जस्टिस लीग -  ३५ करोड़ 
लोगन - ३३ करोड़ 
ट्रांसफार्मर्स : द लास्ट नाइट- ३० करोड़ 
वंडर वुमन - २९ करोड़ 
ब्यूटी एंड द बीस्ट - २६.७८ करोड़ 
कॉंग : स्कल आइलैंड - २२.५ करोड़ 
गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम २- २१.८ करोड़ 
डंकिर्क - २१.३३ करोड़ 
डेसपिकबल मी ३- १८.६९ करोड़ 
वॉर फॉर द प्लेनेट ऑफ़ द एप्स- १६.३ करोड़ 
द बॉस बेबी- १४.९ करोड़ 
बेवॉच - १४ करोड़ 
कार्स ३- १०.८ करोड़  
किंग्समैन : द गोल्डन सर्किल - १०.८ करोड़ 

No comments:

Post a Comment