Thursday 25 January 2018

आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म में रणवीर सिंह

बेफ़िक्रे 
रणवीर सिंह के सितारे बुलंद लगते हैं। उनकी एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कारोबार नहीं कर पाती तो अगली फिल्म उन्हें फिर स्थापित कर देती है। मसलन, २०१५ में दिल धड़कने दो का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बढ़िया नहीं था, लेकिन, बाजीराव मस्तानी ने उनके झंडे गाड़ दिए।  बाजीराव मस्तानी की सफलता के बाद, २०१७ में रणवीर सिंह की सोलो हीरो फिल्म बेफिक्रे बुरी तरह से पिटी। इस फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा थे। लेकिन अब फिल्म पद्मावत उनका करियर फिर ठोस कर रही है। उन्हें गली बॉय में, जोया अख्तर ने आलिया भट्ट के साथ एक रैपर की भूमिका के लिए साइन किया है। अब खबर यह है कि बेफिक्रे की असफलता के बावजूद आदित्य चोपड़ा का रणवीर सिंह की स्टार पॉवर से विश्वास ख़त्म नहीं हुआ है। एक बातचीत में उन्होंने रणवीर सिंह को ऊर्जा, प्रतिभा और बुद्धिमत्ता के लिहाज़ से शाहरुख़ खान के समकक्ष बताया था। सभी जानते हैं कि आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख़ खान के साथ दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, मोहब्बतें और रब ने बना दी जोड़ी जैसी बड़ी फ़िल्में बनाई हैं। खबर है कि आदित्य चोपड़ा का अगला प्रोजेक्ट रणवीर सिंह पर ही केन्द्रित होगा। लेकिन, रणवीर सिंह की व्यस्तताओं को देखते हुए आदित्य की यह फिल्म २०१८ में शुरू नहीं हो पायेगी। बल्कि इस फिल्म की शूटिंग २०१९ में ही किसी समय होगी। 

No comments:

Post a Comment