Thursday 25 January 2018

अब अनिल कपूर के साथ जूही चावला

१९९४ में, फिल्म निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म १९४२ अ लव स्टोरी रिलीज़ हुई थी।  अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला की भूमिका वाली इस रोमांटिक फिल्म को बॉक्स उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी इस फिल्म के राहुल देव बर्मन की धुनों से सजे गीतों को। अब २५ साल बाद, विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी इस फिल्म के हिट गीत एक लड़की को देखा के मुखड़े पर टाइटल बना कर फिल्म का निर्माण शुरू कर दिया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सहयोग से राजकुमार हिरानी फिल्म्स के साथ निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ उनकी बेटी सोनम कपूर और भतीजे अर्जुन कपूर को भी लिया गया है। फिल्म में ११ साल बाद, अनिल कपूर और जूही चावला की जोड़ी बन रही हैं। इन दोनों ने एक साथ कोई ९ फ़िल्में की हैं। इस बारे में, अनिल कपूर ने ट्वीट कर कहा, “विश्वास नहीं हो रहा....११ साल हो गए हैं। आप अविश्वसनीय एक्टर हो। मुझे आपके साथ शूटिंग का बेसब्री से इंतज़ार है।एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में सोनम कपूर की जोड़ी राजकुमार राव के साथ बन रही है। इस फ़िल्म का निर्देशन शेली चोपड़ा धर कर रही हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। आजकल इस फिल्म की शूटिंग पटियाला में हो रही है। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा १२ अक्टूबर को रिलीज़ होगी। जहाँ तक इस फिल्म के कलाकारों के व्यस्त होने का सवाल है, सोनम कपूर और अनिल कपूर आजकल काफी व्यस्त हैं। सोनम कपूर की अक्षय कुमार के साथ फिल्म पैडमैन ९ फरवरी को रिलीज़ होगी। इसके बाद उनकी फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज़ होनी है। अनिल कपूर की भी दो फ़िल्में फन्ने खान इस साल ईद वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में वह ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिर नज़र आयेंगे। इसी दिन उनकी एक अन्य फिल्म सलमान खान की रेस ३ भी रिलीज़ हो रही है। 



No comments:

Post a Comment