Saturday 20 January 2018

अब दो हफ्ता बाद होगी धड़क

बॉलीवुड फिल्मो की तारीखें बदलने की श्रंखला में एक फिल्म का नाम और जुड़ गया है।  यह फिल्म धरमा प्रोडक्शंस की फिल्म धड़क है।  ईशान (खट्टर) और जाह्नवी (कपूर) की पहली बार एक साथ हिंदी फिल्म धड़क को ६ जुलाई को  रिलीज़ होना था।  इस दिन, फिल्म के सामने कोई चुनौती भी नहीं थी।  वैसे चुनौती तो  अब भी नहीं है।  लेकिन, जिस प्रकार से दो या अधिक फिल्मों में टकराव और कथित टकराव से बचने के लिए किये जाने वाले तारीखों के बदलाव  सिलसिला चल निकला है, कोई शक नहीं अगर २० जुलाई तक कोई नया बॉलीवुड शिगूफा छिड़ जाये।  धड़क मराठी ब्लॉकबस्टर सैराट का ऑफिसियल हिंदी  रीमेक हैं।  लेकिन, बताते हैं कि हिंदी  और मराठी  फिल्म के कंटेंट से काफी अलग है।  मराठी फिल्म की तरह धड़क भी दो जातियां-  एक छोटी और एक बड़ी, जाति टकराव, ऑनर किलिंग, आदि के कथानक पर है।  मगर, बाकी सब कुछ अलग है।  शशांक खेतान ने क्या अलग रखा है, उसकी जानकारी आगे चल कर होगी।  वैसे, शशांक ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्री की दुल्हनिया जैसी युवा रोमांस वाली हिंदी फिल्मों का निर्माण किया है।  धड़क एक्ट्रेस  जाह्नवी कपूर की  पहली हिंदी फिल्म है।  जहाँ तक ईशान का सवाल है, वह मजीद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड में दर्शकों के रूबरू हो चुके है।  लेकिन, धड़क इन दोनों की है, पहली बॉलीवुड फिल्म है।  यहाँ बताते चलें कि नागराज मंजुले निर्देशित मराठी फिल्म सैराट १०० करोड़ क्लब मे नाम दर्ज कराने वाली पहली मराठी थी।  मराठी फिल्म में भी रिंकू राजगुरु और आकाश थोसर के नए चहरे थे।  तो क्या निर्माता करण जोहर की फिल्म धड़क भी नए चेहरों के साथ १०० करोड़ क्लब को छू पाएगी।  वैसे आज के बॉक्स ऑफिस ट्रेंड को देखते हुए, यह आंकड़ा काफी आसान लगता है। 




शिबानी का सिंगल, ऋचा चड्डा का वान्ना बी फ्री चेहरा- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment