Sunday, 11 June 2017

मोहित मारवाह के लिए अनिल कपूर की ‘पुकार’

फगली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सोनम कपूर के कजिन मोहित मारवाह आजकल अपने मामा अनिल कपूर की फिल्म पुकार बार बार देख रहे हैं। अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और नम्रता शिरोढ़कर की फिल्म पुकार १७ साल पहले रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को आज देखने का क्या मतलब ? दरअसल, मोहित तिग्मांशु धुलिया की फिल्म राग देश में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की सेना के कर्नल प्रेम सहगल का किरदार कर रहे हैं। राग देश द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इंडियन नेशनल आर्मी यानि आज़ाद हिन्द फौज के सैनिकों के ट्रायल पर है। राग देश की कहानी तीन मुख्य किरदारों कर्नल सहगल, कर्नल गुरबक्श सिंह ढिल्लों और मेजर जनरल शाह नवाज़ खान के इर्दगिर्द घूमती है, जिन्हें ब्रितानी सेना ने युद्ध अपराध के आरोप में बंदी बना लिया था। मोहित मारवाह कहते हैं, “तमाम लोगों की तरह मैं भी अनिल कपूर का प्रशंसक हूँ। पुकार मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है। अनिल कपूर ने फिल्म में सैन्य अधिकारी का किरदार बेहतरीन ढंग से किया है, इसलिए मैं इस किरदार को देख देख कर अपने कर्नल के किरदार को ठीक तरह से करना चाहता हूँ।”

No comments: