Friday 14 December 2018

प्रियंका-करीना की दोस्ती ऐलान करता करण जौहर का शो


बॉलीवुड फिल्म  निर्माता और निर्देशक करण जौहर के शो, कॉफी विथ करण आखिरी दौर में है।  करण जौहर ने इस सीजन में, कई भिन्न जोड़ियों को अपने शो के काउच में आजमाया था।  यह फार्मूला काफी सफल भी रहा।

अब सीजन का आखिरी दौर है।  इस  बार, करण जौहर के काउच में दो  मर्द या मर्द औरत नहीं बैठेंगे।  इस बार, करण काउच में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीमती प्रियंका चोपड़ा जोनास और श्रीमती करीना कपूर खान  नज़र आएंगे। करण काउच में यह जोड़ी मज़ेदार लगती है। करियर के शीर्ष के दौरान इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच कुत्ता बिल्ली का रिश्ता  तो नहीं  कहा जा सकता। लेकिन, दोनों के बीच कैट फाइट की खबरें ज़रूर सुर्ख हुआ करती थी। 


करीना  कपूर और प्रियंका चोपड़ा हमउम्र हैं।  करीना ३८ की हैं, प्रियंका ३६ की।  जिस साल, फिल्म रिफ्यूजी (२०००) से करीना कपूर का फिल्म डेब्यू हुआ, उसी साल प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड २००० का खिताब जीता।  तीन साल बाद, निर्देशक अनिल शर्मा की स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म द  हीरो : लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई (२००३) में सनी देओल और प्रीटी ज़िंटा के साथ उनका फिल्म डेब्यू हुआ। 
प्रियंका चोपड़ा का फिल्म डेब्यू, अब्बास मुस्तान की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हमराज़ (२००२)  से हो जाता।  मगर, किन्ही कारणों से वह इस फिल्म को नहीं कर सकी।  प्रियंका चोपड़ा ने, अब्बास मुस्तान की फिल्म ऐतराज़ (२००४) में पहली बार नकारात्मक भूमिका की।  सोनिया मेहरा की उनकी भूमिका एक कामुक औरत की थी। इस फिल्म से पहली बार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा एक फ्रेम में थे।  ऐतराज़ की भूमिका से  प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान के अभिनय की प्रशंसा हुई।  दोनों के बीच अदालत में हुआ टकराव काफी चर्चित हुआ।  लेकिन, ऐतराज़ के बाद, यह दोनों अभिनेत्रियां फिर एक  दूसरे के साथ पूरी लम्बाई की भूमिका कराती नज़र नही आई। 



प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच फिल्मों को लेकर हमेशा कैट फाइट मची रही। लेकिन, दिलचस्प बात यह थी कि दोनों ने एक दूसरी की बतौर नायिका फिल्मों में कैमिया में आइटम करने में भी हिचक नहीं दिखाई। अब्बास मुस्तान की फिल्म फ़िल्म ३६ चाइना टाउन और रा.वन की नायिका करीना कपूर थी।  इन दोनों ही फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा ने कैमिया किया।  ३६ चाइना टाउन में वह, इंस्पेक्टर बने अक्षय खन्ना की पत्नी सीमा की छोटी भूमिका में कैमिया कर रही थी।  रा.वन में, करीना कपूरशाहरुख़ खान की नायिका थी। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में देसी गर्ल की छोटी भूमिका में कैमिया किया था।  कुछ ऐसा ही करती करीना कपूर भी नज़र आती हैं फिल्म डॉन में ।  इस फिल्म की नायिका प्रियंका चोपड़ा थी।  करीना कपूर, ये मेरा दिल गीत पर डांस करती नज़र आ रही थी।   

हॉट एन सेक्सी एशा गुप्ता - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment