Tuesday 9 January 2018

वरुण धवन बनेंगे शराबी अर्जुन रेड्डी

डिशूम और जुड़वाँ २ के बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला और वरुण धवन तीसरी बार एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला, पिछले साल रिलीज़ तेलुगु ब्लॉकबस्टर अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक बनाना चाहते थे। अर्जुन रेड्डी, आज के शहरी युवा की समस्या प्यार में धोखा खाने के बाद युवाओं के खुद को नशे में डुबो लेने वाले कथानक पर फिल्म है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने अर्जुन रेड्डी का किरदार बखूबी किया था। फिल्म में उनकी नायिका शालिनी पाण्डेय थी। अर्जुन रेड्डी के किरदार के लिए साजिद नाडियाडवाला सबसे पहले रणवीर सिंह को लेना चाहते थे। रणवीर के मना करने पर वह अपने रंगून हीरो शाहिद कपूर के पास गए। लेकिन शाहिद ने भी इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने जुड़वाँ २ के अपने हिट हीरो वरुण धवन को अर्जुन रेड्डी बना दिया। वरुण धवन की युवा इमेज है। उनकी कॉमेडी युवा दर्शक पसंद करता है। ख़ास बात यह है कि तेलुगु फिल्म को भी पहले शर्वानंद को लिया जाना था। लेकिन, उन्होंने तारीखों की समस्या के कारण फिल्म करने से मना कर दिया। बाद में विजय देवरकोंडा फिल्म के लिए माने, लेकिन कोई भी प्रोडूसर इस बोल्ड फिल्म पर पैसा लगाने के लिए तैयार नहीं हुआ।  क्योंकि,  तेलगु फिल्मों का नायक इतना  शराब में डूबा और निराश नहीं होता। तब संदीप रेड्डी वंगा के भाई और पिता आगे आये और उन्होंने फिल्म में पैसा लगाया। इस फिल्म की निर्माण लागत सिर्फ छः करोड़ रूपये थी। लेकिन, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ५१ करोड़ का कारोबार कर पाने में कामयाब हुई। इस समय इस फिल्म को तमिल में भी बनाया जा रहा है। अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ही करेंगे। वरुण धवन इस फिल्म की शूटिंग यशराज बैनर की फिल्म सुई धागा की शूटिंग पूरी करने के बाद ही शुरू कर पाएंगे। क्योंकि, अर्जुन रेड्डी के लिए उन्हें अपने को दुबला करना पड़ेगा।  इस फिल्म का टाइटल अर्जुन रेड्डी से बदल कर कोई दूसरा किया जा सकता है।  

No comments:

Post a Comment