Thursday, 28 March 2019

सुपरहिट जट मुकाबला : पल पल दिल के पास बनाम अर्जुन पटियाला



शुक्रवार १९ जुलाई २०१९ को, हिंदी फिल्म दर्शकों में उत्सुकता पैदा हो सकती है। यह उत्सुकता दो कारणों से पैदा होगी।

पिछले दिनों, दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की कॉमेडी फिल्म अर्जुन पटियाला १९ जुलाई को रिलीज़ करने का ऐलान किया गया।  यह फिल्म पिछले साल, १३ सितम्बर को रिलीज़ होनी थी।  अब जबकि, इस फिल्म की नई तारिख का ऐलान किया गया है, तो टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
क्योंकि, १९ जुलाई को, निर्माता धर्मेंद्र (Dharmendra) और निर्देशक सनी देओल (Sunny Deol)  ने अपनी फिल्म पल पल दिल के पास की रिलीज़ तय कर रखी थी। पल पल दिल के पास से धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल (Karan Deol) का हिंदी फिल्म डेब्यू हो रहा है। फिल्म की नायिका सहर बाम्बा (Sahher Bambba) भी नवोदित है।
इस लिहाज़ से, दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) तो स्थापित अभिनेता है।  वह पंजाबी सुपरस्टार तो हैं ही, हिंदी में भी उन्होंने उडता पंजाब और सूरमा जैसी चार फ़िल्में कर रखी हैं। वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर (Kareena Kapoor) और कियरा अडवाणी (Kiara Advani) के साथ फिल्म गुड न्यूज़ में भी जोड़ी बना रहे हैं।

हालाँकि, करण देओल (Karan Deol) का हिंदी फिल्म डेब्यू हो रहा हैं।  लेकिन, करण के साथ उनकी ताजगी और बॉलीवुड के ओरिजिनल ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) और ढाई किलो का हाथ रखने वाले सनी देओल (Sunny Deol) की लिगेसी है। 


दिलजीत दोसांझ और करण देओल का मुक़ाबला दो जाट अभिनेताओं का भी मुक़ाबला है। जाट किसी मुक़ाबले से घबराता नहीं  हैं।  इसलिएदिलजीत और करण घबराएंगे क्यों ?

करण को अपने दर्शकों का दिल जीतना है।  जबकि दिलजीत पहले ही दिल जीत चुके हैं।


शमशेरा की नौटंकी वाली वाणी कपूर - क्लिक करें 

शमशेरा की नौटंकी वाली वाणी कपूर


पांच साल लम्बे फिल्म करियर में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की सिर्फ दो फ़िल्में ही प्रदर्शित हुई है। यह दोनों फ़िल्में यशराज फिल्म्स की फ़िल्में है।  आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) निर्देशित फिल्म बेफिक्रे के बादवाणी कपूर के फिल्म करियर में दो साल लम्बी खामोशी छा गई।  अब बेफिक्रे को रिलीज़ हुए १५ महीने बीत चलें हैं ।



छोटी भूमिका से शुरुआत
वाणी कपूर ने अपने पांच साल के फिल्म करियर की पहली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस मेंशादी के दिन ठुकरा दी गई जयपुर की लड़की तारा की बहुत छोटी भूमिका वाली थी। फिल्म हिट हुई।  लेकिनफायदा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को मिला।



जयपुर से पेरिस
दूसरी फिल्म बेफिक्रे में वह पेरिस की अल्ट्रा मॉडर्न भारतीय लड़की शायरा गिल की भूमिका में थी । शायरा न केवल खुले विचारों की थीबल्कि क्लब में ब्रा और पेंटी में डांस करने वाली दबंग भी थी। उसे लिव-इन रिलेशनशिप से भी परहेज नहीं था। यह करैक्टरशुद्ध देसी रोमांस की विशुद्ध देसी तारा के चरित्र से बिलकुल भिन्न था। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी ।



पर दो सालों में दो फ़िल्में साइन
ऐसा नहीं कि पिछले दो सालों में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) बिलकुल खाली थी।  उन्होंनेइस बीच दो फ़िल्में साइन की थी। पहली फिल्म सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand)  की एक्शन फिल्म थी।  इस फिल्म का टाइटल अभी तक नहीं रखा गया है।  इस फिल्म मेंहृथिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन भूमिका है।  कहा जा सकता है कि पूरी फिल्म इन्ही दोनों पुरुष किरदारों के एक्शन और डांस के इर्दगिर्द घूमेगी। वाणी कपूर को हृथिक रोशन के साथ रोमांस करना है । यह फिल्म २ अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है ।



शमशेरा की नौटंकी वाली
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बादवाणी कपूर फिल्म शमशेरा की शूटिंग की तैयारी कर रही है।  ख़ास बात यह है कि यह फिल्म भी यशराज बैनर की फिल्म है।  यानि वाणी कपूर की अब तक की सभी हिंदी फ़िल्में यशराज फिल्म्स (Yashraj Films) की ही हैं।  शमशेरा डाकू फिल्म है।  इस फिल्म का काल खंड पुराने समय का हिंदुस्तान हैजब उत्तर भारत में डाकुओं का दबदबा रहा करता था। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) डाकू शमशेरा की भूमिका में हैं। पता चला है कि वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की भूमिका एक नौटंकी डांसर की है।  नौटंकी के डांस और बेफिक्रे के डांस में ज़मीन आसमान का फर्क है।  इसलिएवाणी कपूर को न केवल क्लासिकल डांस फॉर्म सीखनी हैबल्कि अपने हावभाव में भी आधुनिकता को छोड़ना होगा।  उन्हें खुद को काफी बदलना होगा।

सलमान खान कराएँगे नुसरत भरुचा की 'शादी' ! - क्लिक करें 

Wednesday, 27 March 2019

सलमान खान कराएँगे नुसरत भरुचा की 'शादी' !


सोनू के टीटू की स्वीटी अब शादी लायक हो गई है!  उन्हें अब रोमांस के बजाय शादी कर ही लेनी चाहिए।  कम से कमसलमान खान (Salman Khan) का तो यही मानना है। वह सोनू के टीटू की स्वीटी नुसरत भरुचा (Nusrat Bharucha) की रील लाइफ शादी करा देना चाहते हैं।

जी हाँमुम्बइया अखबारों की माने तो सलमान खान प्रोडक्शंस की अगली फिल्म वेडिंग फिल्म यानि विवाह के इर्दगिर्द घूमने वाली फिल्म होगी।  बेशक यह फिल्म भी रोमांस फिल्म होगी।

अब हिंदी फिल्मों मेंख़ास तौर पर मंझोले बजट की फिल्मों का कैनवास छोटे शहर बन गये हैं। सलमान खान प्रोडक्शंस की फिल्म भी छोटे शहर के रोमांस की है।  मगरइस छोटे शहर पर फिल्म की शूटिंग मेट्रो शहर दिल्ली में होगी।

इस फिल्म मेंनुसरत भरुचा रोमांटिक भूमिका में होंगी। लेकिनअभी यह तय नहीं है कि नुसरत किसके साथ रोमांस करेंगी।

क्योंकि अभी फिल्म की कास्टिंग को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। फिलहाल तो नुसरत फिल्म तुर्रम खान में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) के साथ और ड्रीमगर्ल में आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) के साथ रोमांस  करती नज़र आएंगी।

अगले कुछ महीनों में इस फिल्म की शूटिंगदिल्ली के बाहरी इलाकों में शुरू हो जाएगी।  तब तक फिल्म की दूसरी कास्ट भी फाइनल हो जाएगी। 



दुष्ट परी रानी की भूमिका में एंजेलिना जोली की वापसी ! - क्लिक करें

दुष्ट परी रानी की भूमिका में एंजेलिना जोली की वापसी !


हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) की डिज्नी के किरदारमूर्स की दुष्ट परी रानी मलेफिसेंट की भूमिका में वापसी हो रही है ।

वाल्ट डिज्नी पिक्चर्स की,  लेखक चार्ल्स पेरॉल्ट  की परिकथा ला बेलेउ बॉइस डॉर्मेंट तथा डिज्नी की १९५९ की एनीमेशन फिल्म स्लीपिंग ब्यूटी केराजकुमारी लिएला से खराब सम्बन्ध रखने वाली रानी पर आधारित फिल्म मलेफिसेंट २०१४ में रिलीज़ हुई थी।

इस फिल्म मेंएंजेलिना जोली (Angelina Jolie) ने दुष्ट रानी की भूमिका की थी।  फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी। फिल्म को ७५८.५ मिलियन का लाइफटाइम ग्रॉस मिला था।

अब मलेफिसेंट का सीक्वल मलेफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल रिलीज़ होने जा रहा है।

इस सीक्वल फिल्म की कहानी मलेफिसेंट और राजकुमारी ऑरोरा के तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद मूर्स को बचाने के लिए गठजोड़ की कहानी है।

इस फिल्म में एंजेलिना जोली की शीर्षक भूमिका के अलावा एले फैनिंगसैम राईलेइमेल्डा स्टैंटनजूनो टेम्पल और लेस्ली मनविलेअपनी मूल फिल्म मलेफिसेंट की अपनी भूमिकाये कर रहे हैं।

फिल्म मलेफिसेंट में प्रिंस फिलिप की भूमिका करने वाले ब्रेंटन थ्वैट्स की जगह हैरिस डिकिंसन ने ले ली है। फिल्म मेंमिशेल फीफरएड स्क्रीन और चीवेटेल इजिओफोर को फिल्म के नए किरदारों के लिए लिया गया है।

मलेफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल १८ अक्टूबर २०१९ को रिलीज़ होगी।

बाहुबली प्रभास ने घटाया साहो के लिए वजन- क्लिक करें 

बाहुबली प्रभास ने घटाया साहो के लिए वजन


शेड्स ऑफ़ साहो (Shades of Saaho) की पहली क़िस्त के साथ हीफिल्म साहो के नायक प्रभास (Prabhash) ने तहलका मचा दिया है ।

यह बाहुबली अभिनेता इस वीडियो में बड़े स्टाइलिश लुक में नज़र आता है । उनके इस लुक कोउनके प्रशंसक दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं ।

अपने इस लुक के लिए प्रभाष  ने कड़ी मेहनत की है । उन्होंने इस लुक के लिए अपना वजन ७ से ८ किलोग्राम तक घटाया है। इसके लिए प्रभास ने एक विशेष डाइट प्लान अपनाया था । वह जिम में भी जमकर पसीना बहाया करते नज़र आते थे ।

फिल्म में प्रभाष की नायिका श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) है । यह श्रद्धा कपूर का दक्षिण की फिल्मों में प्रवेश है ।

इन के अलावा नील नितिन मुकेश Neel Nitin Mukesh)जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff)मंदिरा बेदी (Mandira Bedi)महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) और चंकी पांडे (Chunky Panday) भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।

नील नितिन मुकेश का यह तेलुगु फिल्म डेब्यू है । उनका २०१४ में रिलीज़ फिल्म कट्ठी से तमिल फिल्म डेब्यू हुआ था ।

पिछले साल साहो का ९० दिनों का शिड्यूल अबू धाबी (Abu Dhabi) में पूरा हुआ था । लेकिनइस शूटिंग का हैरतंगेज़ पक्ष भारतीय दर्शकों को भी देखने को मिला था ।

साहो भारत की पहली ऎसी बहुभाषी फिल्म हैजिसे तीन भाषाओं हिंदीतेलुगु और तमिल में एक साथ शूट किया गया है।

यह फिल्म १५ अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है ।

क्या शाइनी आहूजा पर बनेगी फिल्म ?- क्लिक करें 


क्या शाइनी आहूजा पर बनेगी फिल्म ?


बायोपिक फिल्मों के दौर में, बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा (Shyney Ahuja) की ज़िन्दगी किसी भी फिल्म निर्माता को आकर्षित कर सकती है।

शाइनी आहूजा का करियर उतार चढ़ाव वाला रहा है । निर्देशक सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म हज़ारों ख्वाहिशें ऎसी से बॉलीवुड डेब्यू किया। शाइनी को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की फिल्म गैंगस्टर के बाद, स्टारडस्ट (Stardust) पत्रिका ने उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बताया इसी समय एक हादसा हो गया।

उनके घर में काम  करने  वाले महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया।  वह गिरफ्तार कर लिए गए। निचली अदालत में आया ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच सहमति से सेक्स हुआ। 

लेकिन, अदालत ने इसे न मानते हुए सबूतों के आधार पर, शाइनी को सज़ा सुना दी। अब यह बात दूसरी है कि उच्च न्यायालय में यह मामला अब लगभग बंद माना जा चुका है।

लेकिन, तब तक शाइनी आहूजा का करियर बर्बाद हो गया।  उन्हें पिछली बार फिल्म वेलकम बैक (२०१५) में देखा गया।

ऎसी उतार चढ़ाव वाली ज़िन्दगी जीने वाले शाइनी आहूजा के जीवन पर कुमार मंगत (Kumar Mangat) फिल्म बनाना चाहा बनाना चाहते हैं।

खबर है कि कुमार ने तैयारियां पूरी कर रखी है। लेकिन  इंतज़ार है शाइनी आहूजा की सहमति का।  जैसे ही शाइनी अपनी  अनुमति  देंगे, फिल्म का बाकी विवरण सामने आ जाएगा। 

अक्षय और परेश का वेलकम नाना को न न !- क्लिक करें 

अक्षय और परेश का वेलकम नाना को न न !



अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की रोमांटिक जोडी के साथ दो हास्यास्पद डॉन मजनू और उदय शेट्टी की फिल्म वेलकम (२००७) को बड़ी सफलता मिली थी।

वेलकम की बड़ी सफलता के बावजूदआठ साल बाद, जब निर्देशक अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की फिल्म वेलकम बेक (२०१५) आई, तब उसमे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की रोमांटिक जोड़ी नदारद थी।

लेकिन, अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) के रूप में मजनू और उदय शेट्टी मौजूद थे। फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham) और श्रुति हासन (Shruti Haasan) की रोमांटिक जोड़ी बनाई गई थी। इस फिल्म को भी बड़ी सफलता मिली थी।

अब निर्माता फ़िरोज़ नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) ने, वेलकम की फ्रैंचाइज़ी के तौर पर तीसरी फिल्म बनाने का ऐलान किया है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ही करेंगे।

लेकिन, स्टारकास्ट में बड़ा बदलाव किये जाने की खबर है। फिल्म में अनिल कपूर की मौजूदगी तो तय है। लेकिन, वेलकम और वेलकम बेक में उनके जोड़ीदार नाना पाटेकर को न न बोल दी गई है। 

उनकी जगह किसी दूसरे अभिनेता (शायद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawauddi Siddiqui) या इरफ़ान खान (Irrfan Khan) को तलाशा जा रहा है।

अभी दूसरी स्टारकास्ट का भी ऐलान होना है। अनीस बज्मी पागलपंथी की शूटिंग में व्यस्त है, इसलिए उम्मीद है कि पागलपंथी की शूटिंग पूरी होने के बाद ही वेलकम की तीसरी फिल्म की स्टारकास्ट का ऐलान होगा।


विक्टिम बन कर टक्कर देगी अजय देवगन को दीपिका !-  क्लिक करें 

विक्टिम बन कर टक्कर देगी अजय देवगन को दीपिका !


दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक काबॉक्स ऑफिस अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर से सामना होने जा  रहा है।  कहा जा सकता है कि छपाक को तानाजी पर एसिड अटैक की तरह फेंक दिया गया है। क्योंकि, १० जनवरी २०२० को पहले से तय रिलीज़ की तारीख़ वाली तानाजी के सामने छपाक को रिलीज़ किया जा रहा  है।

अजय देवगन से दीपिका को नुकसान !
अजय देवगन की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ को देखते हुए ऐसा माना जा सकता है कि दीपिका पादुकोण को नुकसान होगा। आम तौर परकिसी अभिनेत्री का किसी अभिनेता की फिल्म से टकराना कोई ख़ास खबर नहीं बनता।  इसे टकराव नहीं माना जाता। तबछपाक को नुकसान पहुंचाने के ख्याल से क्यों १० जनवरी को अजय की फिल्म के सामने रिलीज़ किया जा रहा है।


सॉलिड अजय देवगन
इसमें कोई शक नहीं कि अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर काफी सॉलिड साबित होते जा रहे हैं। गोलमाल अगेन और रेड के बादअजय देवगन की इस साल रिलीज़ फिल्म टोटल धमाल भी हिट हो चुकी है।  लगातार सौ करोड़ कमाने वाली फिल्मों का नायक बनना बड़ी बात ही है। इसलिए तानाजी द अनसंग वारियर  को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत मिलना तो तय है। यानि दीपिका पादुकोण की फिल्म को शुरूआती नुकसान!



दोनों ही रियल लाइफ फ़िल्में
एक दूसरी ख़ास बात यह है कि अजय देवगन की फिल्म तानाजी  और दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रियल किरदारों पर फिल्मे हैं।  अजय देवगन की फिल्म तानाजी के तानाजी मलुशरे १७वी शताब्दी मेंछत्रपति शिवाजी के गहरे दोस्त और सेनापति थे।  उन्होंने शिवाजी को सिंहगढ़ का किला जीत कर दिया। अजय देवगन इसी भूमिका को कर रहे हैं।

एसिड अटैक का शिकार लक्ष्मी बनी मालती
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एसिड अटैक की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की वास्तविक ज़िन्दगी की कहानी  है। इस लड़की के चहरे पर तेज़ाब फेंक कर जला दिया गया था। लेकिनइस लड़की ने हार नहीं मानी।  ज़िंदगी की जंग जीती हीअपने अपराधी को भी सज़ा दिलवाई। मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में लक्ष्मी मालती बन चुकी है।  दीपिका पादुकोण  इसी किरदार को कर रही है।

लम्बी दौड़ की छपाक !
इस में कोई शक नहीं कि अजय देवगन की फिल्म तानाजी शुरूआती दौर में छपाक पर भारी पड़ेगी।लेकिनछपाक का हमला खतरनाक हो सकता है।  मेघना गुलजार की प्रतिष्ठा दिल को छू लेने वाली शैली में फिल्म बनाने वाली निर्देशक की है।  राज़ी  इस का प्रमाण है।  इसलिएछपाक को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल  सकता है।  इसलिए कोई संदेह नहींअगर छपाक लम्बी रेस का घोड़ा साबित हो।     

नवोदय टाइम्स २७ मार्च २०१९

Monday, 25 March 2019

कौन कहता है कि मरे हुए पीएम से किसी का फायदा नहीं होता - द ताशकंद फाइल्स

म्यूजिक विडियो चासनी सी- मरुधर एक्सप्रेस

भूषण कुमार की चार फ़िल्में, चार तारीखें !


टी-सीरीज के भूषण कुमार ने एक ही दिन में, अपनी चार फिल्मों की रिलीज़ की तारीखों का ऐलान कर दिया। यह चारों फ़िल्में बड़े बजट की भिन्न जॉनर की फ़िल्में हैं।  तीन फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े सितारों पर दांव लगाया गया है। यह फ़िल्में इस साल नवंबर मे रिलीज़ होने लगेंगी और यह सिलसिला अगले साथ स्वतंत्र दिवस वीकेंड तक जारी रहेगा। 


पागलपंथी-  फिल्म वेलकम बैक (२०१५) के बादअनिल कपूर, जॉन अब्राहम और अनीस बज़्मी की तिकड़ी एक बार फिर फिल्म पागलपंथी में दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट करने आ रही है।  अरशद वारसी के साथ इलीना डिक्रूज़ और कृति खरबंदा की पागलपंथी को ६ दिसंबर को रिलीज़ होना था।  लेकिन, अब इसे दो हफ्ते पहले यानि २२ नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा।  आजकल इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है।


आज के पति पत्नी और वह - भूषण कुमार का प्रोडक्शन हाउस १९७८ में रिलीज़, निर्माता- निर्देशक  बीआर चोपड़ा की फिल्म पति पत्नी और वह का आधुनिक रीमेक बना रहा है।  इस फिल्म में मूल फिल्म में संजीव कुमार, विद्या बालन और रंजीता की भूमिकाएं रीमेक में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और नवोदित अनन्या पांडेय कर रही हैं। इस फिल्म को पागलपंथी की जगह ६ दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा।


तानाजी : द अनसंग वारियर- अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के बाद, अजय देवगन की फिल्म तानाजी : द अनसंग वारियर इतिहास के कुछ बिलकुल अनजाने पृष्ठों से भारतीय जनमानस का परिचय कराएगी। यह फिल्म मराठा सरदार क्षत्रपति शिवाजी के  सेनापति और निकट  मित्र तानाजी मलूश्रे के द्वारा सिंहगढ़ किले की रक्षा हेतु लड़े गए साहसिक युद्ध की कहानी है।  फिल्म में तानाजी की भूमिका अजय देवगन कर रहे हैं।  फिल्म में उनके और सैफ अली खान के चरित्र उदय भान के बीच युद्ध के हैरतअंगेज़ दृश्य है।  उदय भान ही मुगलों के लिए सिंहगढ़ किले की रक्षा कर रहा था। ओम राउत निर्देशित यह फिल्म १० जनवरी २०२० को रिलीज़ होगी।



भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया- तानाजी द अनसंग वारियर के सात महीने बादअजय देवगन एक बार फिर फिल्म भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया में दुश्मन के खिलाफ शौर्य का प्रदर्शन करते नज़र आएंगे।  १९७१ के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारतीय सेना के भुज हवाई अड्डे को हवाई बमबारी के द्वारा नष्ट कर दिया था। इस हवाई अड्डे को उसके प्रभारी स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से मरम्मत कर उपयोग के लायक बनाया गया था। तभी भारत  पाकिस्तान की सेना को परास्त करने में  समर्थ हुआ था। अभिषेक दुधैया निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन ने विजय कार्णिक की भूमिका की है। संजय दत्त, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, राणा डग्गुबाती और एमी विर्क दूसरी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म १४ अगस्त २०२० को रिलीज़ होगी।    

मर्दानी २ की शूटिंग शुरू- क्लिक करें 

मर्दानी २ की शूटिंग शुरू



हिंदी फिल्म अभिनेत्री रानी मुख़र्जी (Rani Mukherjee), एक बार फिर सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय की वर्दी पहनने जा रही हैं। २३ मार्च को, उनकी २०१४ की हिट कॉप एक्शन  ड्रामा थ्रिलर फिल्म मर्दानी की सीक्वल फिल्म मर्दानी २ की शूटिंग शुरू हो गई।

मर्दानी का निर्देशन प्रदीप सरकार (Pradeep Sarkar) ने किया था। लेकिन, पिछले साल रिलीज़ फिल्म हेलीकॉप्टर ईला की असफलता के बाद, प्रदीप सरकार मर्दानी २ के निर्देशक की  रेस से बाहर हो गए। अब इस सीक्वल फिल्म का निर्देशन गोपी पुथ्रन (Gopi Puthran) कर रहे हैं।

यह गोपी की पहली फिल्म है। गोपी ने यशराज फिल्म्स और प्रदीप सरकार के लिए लफंगे परिंदे और मर्दानी जैसी फ़िल्में लिखी ही । मर्दानी २ के लेखक भी गोपी पुथ्रन ही हैं।

सीक्वल फिल्म मर्दानी २ में, शिवानी शिवाजी रॉय अब सीनियर इंस्पेक्टर से एसपी बन गई है। इस फिल्म में वह एक २१ साल के क्रूर व्यक्ति का सामना कर रही हैं।

फिल्म में, एक्टर जिशुआ सेनगुप्ता (Jishua Sengupta) एक बार फिर रानी मुख़र्जी (रानी मुख़र्जी) के पति डॉक्टर शिवाजी रॉय की भूमिका कर रहे हैं।

रानी मुख़र्जी की पिछली फिल्म हिचकी थी, जिसमे रानी की बात करते समय हिचकी आ जाने की बीमारी से ग्रस्त नैना माथुर के टीचर बनने की कहानी में केंद्रीय भूमिका थी।

मर्दानी २ के इसी साल के मध्य में रिलीज़ होने की संभावना है । 

Sunday, 24 March 2019

डी जे टी- शिप्रा गोयल

अब्दाली की सेना से ‘पानीपत’ मे लडेगी भूखी प्यासी मराठी सेना


अक्षय कुमार (अक्षयकी फिल्म केसरी की सफलता के बाद, तमाम निगाहें पानीपत पर थी।  इस साल ऐतिहासिक फिल्मों को मिल रही सफलता की दूसरी फिल्म थी केसरी। इससे पहले, पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था।

इसीलिए, जोधा अकबर अकबर जैसी सफल फिल्म बनाने वाले निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत की दर्शकों को प्रतीक्षा है । पानीपत को ६ दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है ।

इस फिल्म में, अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरे और मोहनीश बहल महत्वपूर्ण ऐतिहासिक चरित्र कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने मराठा सेनापति सदाशिवराव भाऊ की भूमिका कर रहे हैं। मराठा और अफगान सेना के बीच युद्ध में सदाशिवराव भाऊ ने ही मराठा सेना का नेतृत्व किया था।


फिल्म में, संजय दत्त ने अफगान बादशाह अहमद शाह अब्दाली की भूमिका की है। मराठा सेना और अफगान सेना के बीच ही, १४ जनवरी १७६१ को पानीपत में तीसरा युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में सदाशिवराव वीरगति को प्राप्त हुए थे।

इस फिल्म की दूसरी भूमिकाओं में कृति सेनन ने सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पारवती बाई, पद्मिनी कोल्हापुरे ने सदाशिवराव की भाभी गोपिका बाई और  मोहनीश बहल ने पेशवा बालाजी बाजी राव की भूमिका की है।


केसरी की तरह, पानीपत के तीसरे युद्ध का वर्णन इतिहास की किताबों से गायब नहीं है। लेकिन,इस युद्ध का वर्णन एक युद्ध की तरह है, जिसमे एक सेना दूसरी सेना से हार जाती है।

मगर, आशुतोष की फिल्म इतिहास के उन पन्नों को सामने लाएगी, जिन्हे इतिहासकारों ने सामने आने नहीं दिया। इस फिल्म में, किस प्रकार से मराठा सेना की मदद हिन्दू राजा नहीं करते तथा किस प्रकार से मुसलमान होने के नाते हिंदुस्तान के मुस्लिम शासक अब्दाली की मदद को आगे आते हैं। हिन्दू राजाओं की उदासीनता के कारण भूख  और प्यास जूझ रही मराठा सेना को बुरी हार का सामना करना पड़ा था।अब यह बात दीगर है कि मुस्लिम शासक भी अपनी गद्दी अब्दाली के हाथों गंवा बैठे।




६ दिसंबर को आएगी पति-पत्नी के साथ और वह !- क्लिक करें 

६ दिसंबर को आएगी पति-पत्नी के साथ और वह !



पुरानी हिंदी फिल्मों के रीमेक की श्रंखला में फिल्म पति पत्नी और वह की सीक्वल फिल्म की  रिलीज़ की तारीख का ऐलान हो चुका है।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan), भूमि पेडनेकर (Bhoomi Pednekar) और अनन्या पांडेय (Ananya Panday) अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन मुद्दस्सर अज़ीज़ (Mudassar Aziz) कर रहे हैं।

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ फ्लॉप फिल्म दूल्हा मिला गया से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने वाले मुदस्सर अज़ीज़ ने दो फ्लॉप और एक हिट फिल्म दी है।

दूल्हा मिल गया के छह साल बादडायना पेंटी (Diana Penty) के किरदार हैप्पी पर केंद्रित फिल्म हैप्पी भाग जायेगी हिट हो गई। लेकिन दो साल बाद रिलीज़ इस फिल्म का सीक्वल हैप्पी फिर भाग जायेगी डायना पेंटी के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के होने के बावजूद फ्लॉप हो गया।


अब मुदस्सर अज़ीज़, बीआर चोपड़ा के बैनर से, बीआर चोपड़ा (B.R. Chopra) निर्देशित कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वह (१९७४) का रीमेक करने जा रहे हैं।  इस फिल्म में संजीव कुमार (Sanjeev Kumar), विद्या सिन्हा (Vidya Sinha) और रंजीता कौर (Ranjeeta Kaur) की भूमिकाओं को कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan)की पिछली दो फ़िल्में सोनू के टीटू की स्वीटी और लुका छुपी हिट हुई थी।

भूमि पेडनेकर (Bhoomi Pednekar) की इसी साल रिलीज़ डाकू फिल्म सोन चिड़िया बुरी तरह से असफल हुई है।

इस फिल्म से चंकी पांडेय (Chunky Pandey) की बेटी अनन्या पांडेय (Ananya Panday) का हिंदी फिल्म डेब्यू हो रहा है।

पति पत्नी और वह ६ दिसंबर २०१९ को रिलीज़ हो रही है। क्या मुदस्सर अज़ीज़ (Mudassar Aziz) ४५ साल पहले वाला पति पत्नी और वह का जादू जगा पाएंगे ? 




फिल्मफेयर अवार्ड्स में रेड हॉट श्रुति हासन - क्लिक करें 

फिल्मफेयर अवार्ड्स में रेड हॉट श्रुति हासन

राष्ट्रीय सहारा २४ मार्च २०१९