Thursday, 6 December 2018

द कपिल शर्मा शो को खान बंधुओं का साथ


कपिल शर्मा, आजकल अपने शो द कपिल शर्मा शो की शूटिंग में व्यस्त हैं।  उन्होंने इस शूट से बीच में अपनी शादी के लिए  अवकाश लिया था।  लेकिन,  अब वह शो को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।  इस शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न से होगा।

खान बंधुओं का साथ 
खबर है कि कपिल शर्मा को अपने शो के लिए खान बंधुओं का साथ मिल गया है।  इस शो में, कपिल शर्मा के पहले मेहमान सलमान खान होंगे।  एक खान लो, दो खान फ्री की तर्ज़ पर, द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड में, सलमान खान के साथ उनके दोनों भाई अरबाज़ खान और सोहैल खान साथ होंगे।


अब्बा हुजूर खान भी !
अंदरूनी खबर तो यह है कि देओल परिवार की तरह, बॉलीवुड का खान परिवार भी इस शो में साथ नज़र आएगा।  इसका मतलब यह हुआ कि अपने तीन खान बच्चों के साथ अब्बा हुजूर सलीम खान भी मौजूद होंगे।  यह चारों खान एक दूसरे की क्या खासियत बयान करते हैं, इसका पता तो शो देखने के बाद ही चलेगा। 

क्या परवान चढ़ेगा कपिल शर्मा का शो ?
शादी करने के बाद, उम्मीद की जाती है कि कपिल शर्मा की दिमागी हालत काबू आएगी और वह अपने शो को ढंग से कर सकेंगे।   क्योंकि, अब उनकी टीम में भारती सिंह और कृष्ण अभिषेक के साथ, कपिल शर्मा को चन्दन, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती भी शामिल नज़र आएंगे ।

सोनी चैनल, इस शो का बाकी विवरण जल्द ही ज़ारी किया जाएगा।  


कानपुर वाले शुक्ला जी में फराह खान - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments: