Monday 18 November 2019

फिल्म Tanhaji The Unsung Warrior में सावित्रीबाई मालुसरे के भूमिका में Kajol का पोस्टर



अभिनेता अजय देवगन ने, आज फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर में, तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे के चरित्र का पोस्टर जारी किया। इस भूमिका को, अजय देवगन की पत्नी अभिनत्री काजोल निभा रही हैं। इस पोस्टर के परिचय में अजय देवगन ने लिखा, "सावित्रीबाई मालुसरे - तानाजी के साहस का सहारा.....और उनके बल की शक्ति।" इस टिप्पणी से सावित्रीबाई के चरित्र का काफी परिचय मिल जाता है।  यह फिल्म १० जनवरी २०२० को प्रदर्शित हो रही है।  फिल्म का ट्रेलर कल १९ नवंबर २०१९ को जारी होगा।

No comments:

Post a Comment