Sunday 6 December 2020

हिंदी फिल्मों के कमिश्नर, जज और मुखिया थे रवि पटवर्धन (Ravi Patwardhan)


हिंदी और मराठी फिल्म अभिनेता रवि पटवर्धन का देहांत हो गया है।  उनकों आज सुबह बड़ा दिल का दौरा पड़ा था।   इससे पहले, इस साल की शुरू में भी उन्हें दिल का दौरा  पड़ा था। लेकिन, वह स्वस्थ हो कर घर वापस आ गए थे।  उन्हें शनिवार की रात  सांस लेने में कठिनाई हो रही थी।  उन्हें पास के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया।  लेकिन, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।  उन्होने ८४ साल की उम्र में अंतिम सांस ली ।

रवि पटवर्धन ने, अपने अभिनय  जीवन में १५० नाटकों और २०० के करीब हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया था।  फिल्मों में उनकी भूमिकाये बड़ी नहीं  हुआ करती थी।   लेकिन, उनमे भिन्नता थी।  उन्होने गाँव के मुखिया से लेकर पुलिस कमिश्नर, वकील और जज की भूमिकाये तक की।  यहाँ तक कि वह खल भूमिका करने में भी नहीं हिचके। उनकी फिल्म यशवंत में पुलिस कमिश्नर की  भूमिका की काफी चर्चा हुई।

रवि पटवर्धन अंतिम समय तक अभिनय की दुनिया में सक्रिय थे।  उन्होंने पिछले साल ही मराठी सीरीज अगाबाई ससुबाई में आजोबा की भूमिका से मराठी दर्शकों को प्रभावित किया था।  इस शो के दूसरे सीजन की भी शुरुआत होने जा रही थी।

No comments:

Post a Comment