Thursday, 31 October 2019

VINDHYA’s PROMISING DEBUT SOLO CHAL MERE BHAIYA



Indian-American singer Vindhya Adapa has landed into the Bollywood music industry with her extremely powerful, unique and soulful vocals. Her debut music video, Chal Mere Bhaiya, launched by none other than mega powerhouse label, Zee Music, is giving her widespread recognition from the audience for her talent. Consisting of a breezy, pop-rockmelody composed by composer Anuj Garg, and compelling picturization by director Vinay Vats, the travel-oriented, peppy song is a visual and lyrical delight.

Besides being a power-packed artist, Vindhya is also a dynamic girl with an unconventional background. There is no doubt that she is here to stay in Bollywood!
Born and raised in the United States, Vindhya is a practicing lawyer with an impressive law degree from a top American Ivy League university and degrees in Finance and Marketing. She is an active champion ofvarious social causes, and she has advocated for marginalized people throughout her legal career.The release of her debut solo track makes Vindhya doubly happy and excited because the song subtly addresses a socialvalue very close to her heart: gender equality and female empowerment.

She states, “I am grateful to have come from an environment where I was always encouraged to explore my full potential, dream big and make my own decisions. But many girls sadly do not have this freedom due to gender bias and rigid patriarchy present in our world today. Chal Mere Bhaiya’s visual portrayal of a girl boldly travelling alone and freely enjoying her life taps into a relatable and beautiful dream we all deeply harbour within us.”

True to her beliefs, Vindhya is currently volunteering her legal prowess on a Violence Against Women Act case in the U.S., in which she represents a woman who has applied for a green card in her major decision to separate from her abusive husband and begin a new life in America.

Besides being an optimistic song with a philosophical bend, ChalMere Bhaiya’s refreshing lyrics(written by lyricist Dinesh Pant) and picturization actually allegorize the journey of life. Chal Mere Bhaiya appeals to people, and to women in particular, to search forand embracetheir identities, all while cherishing the journey of doing so.
The core values offeminine empowerment and human liberationare deeply entrenched in Vindhya’s brilliant mind and passionate artistry, which inspire her to use her voice towards making a difference in all arenas.

The zeal and fervour of Chal Mere Bhaiya is further enhanced by the realistic performanceof the blossomingactress and accomplished model, Nidhi Seth, who is equally excited about the release of this track.

Vindhya Adapa looks forward to creating many beautiful memories and reaching out to the masses with more such peppy and hummable tracks. We wish Vindhya Adapa a very fulfillingmusical journey ahead and look forward to her next musical release. You can check out Vindhya Adapa’s music video,Chal Mere Bhaiya,here and share the message of self-discovery and freedom with your loved ones!

Paagalpanthi के एक्टरों के हेलोवीन पोस्टर








Wednesday, 30 October 2019

२१ की हुई ३ फिल्मों की Ananya Panday

 

१९८७ में, शिबू मित्रा निर्देशित धर्मेंद्र,  शत्रुघ्न सिन्हा,  मौशुमी चटर्जी और विनोद महरा की एक्शन फिल्म आग ही आग में नीलम के नायक के बतौर डेब्यू करने वाले चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय आज २१ की हो गई । पिता चंकी पांडेय जहाँ फिल्मों में विलेन के तौर पर सिक्का जमाने में जुटे हुए हैं, वही उनकी बेटी अनन्या ने बतौर नायिका अपने करियर शुरुआत कर दी है।

फिल्म करियर के लिहाज़ से अनन्या पांडेय अभी छह महीने की हैं। उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ के निर्माता करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस था। यह फिल्म १० मई २०१९ को रिलीज़ हुई। नई पीढ़ी के सबसे सफल एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ यह फिल्म फ्लॉप हुई।

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ में, अनन्या पांडेय, तारा सुतरिया के साथ टाइगर श्रॉफ की नायिका थी।  अपनी दूसरी फिल्म पति पत्नी और वह में भी वह भूमि पेडनेकर के साथ आज के हिट रोमांटिक एक्टर कार्तिक आर्यन की नायिका हैं। यह फिल्म, १९७८ में रिलीज़ निर्देशक बीआर चोपड़ा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वह की रीमेक फिल्म है । इस फिल्म में अनन्या रंजीता वाली ग्लैमरस भूमिका कर रही हैं ।

अनन्या पाण्डेय की तीसरी फिल्म के निर्माता अली अब्बास ज़फर हैं । इस सुपरनेचुरल कॉमेडी थ्रिलर फिल्म खाली पीली के निर्देशक मक़बूल खान हैं । यह फिल्म विजय देवरकोंडा की तेलुगु फिल्म टैक्सीवाला (२०१८) की रीमेक फिल्म है । इस फिल्म में अनन्या पाण्डेय के हीरो ईशान खट्टर हैं । यह अनन्या पाण्डेय की पहली सोलो हीरोइन फिल्म है ।

अनन्या पांडेय को जन्मदिन पर बधाइयां। 

Rashmika Mandana नहीं Shahid Kapoor की Mrunal Thakur


न न कहते कहतेमोटी फीस लेने के बादकबीर सिंह अभिनेता शाहिद  कपूर ने तेलुगु एक्टर नानी की हिट फिल्म जर्सी का हिंदी रीमेक करना मंज़ूर कर लिया है। फिल्म में शाहिद कपूरएक क्रिकेट खिलाड़ी की भूमिका करेंगे। यह दूसरी बार होगाजब शाहिद के हाथों में क्रिकेट बैट होगा। इस फिल्म को अगले साल २८ अगस्त रिलीज़ होना है। लेकिनअभी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है।

श्रद्धा श्रीनाथ नहीं !
दरअसलफिल्म के शुरू होने में नायिका का पेंच फंसा हुआ है। फिल्म में इस क्रिकेटर का रोमांस और पत्नी के लिए एक्ट्रेस का चुनाव नहीं हो पाया है। मूल फिल्म में यह भूमिका श्रद्धा श्रीनाथ ने  की थी। श्रद्धा श्रीनाथ का हिंदी फिल्म डेब्यूनिर्देशक तिग्मांशु धुलिया की फ्लॉप फिल्म मिलन टॉकीज़ से हुआ था।

रश्मिका मंदना नहीं
लेकिनजर्सी के निर्माता हिंदी रीमेक से रश्मिका मंदना का डेब्यू करवाना चाहते थे। रश्मिकादक्षिण की फिल्मों में व्यस्त अदाकारा हैं। उनकीविजय देवरकोंडा के साथ फिल्म डिअर कामरेड पिछले दिनों ही रिलीज़ हुई है। वह इस समय दक्षिण की पांच बड़ी फिल्मों में व्यस्त हैं। हिंदी रीमेक लिए तारीखों की समस्या सामने आई। उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।

मृणाल की हां का इंतज़ार
इस समयहिंदी जर्सी की स्क्रिप्ट मृणाल ठाकुर के पास पड़ी है। मृणाल ठाकुर फिल्म सुपर ३० में हृथिक रोशन की प्रेमिका और फिल्म बाटला हाउस में जॉन अब्राहम की पत्नी के तौर पर अपने प्रेमिका और पत्नी तत्व का परिचय दे चुकी है। उनके चेहरे पर अभी ताज़गी भी है। लेकिनमृणाल ठाकुर को शाहिद की पत्नी बनने के लिए सोचना पड़ रहा है। कारण यह है कि वह एक दूसरी स्पोर्ट्स फिल्म तूफ़ान कर रही हैं। बॉक्सिंग परफरहान अख्तर की फिल्म तूफ़ान में मृणाल ठाकुरफरहान की रोमांस और पत्नी की भूमिका कर रही हैं। ऐसे में रोमांस की उम्र मे पत्नी बनने के लिए उनका सोचना स्वाभाविक है।

नवोदय टाइम्स ३० अक्टूबर २०१९




Tic Tok गर्ल क्यों बनी Yami Gautam ?


यामी गौतम, अभिनय के लिए प्रतिबद्द अभिनेत्री हैं । टेलीविज़न सीरियल चाँद के पार चलो की सना के तौर पर मशहूर यामी गौतम के फिल्म करियर की शुरुआत दक्षिण की कन्नड़ और तेलुगु तथा पंजाबी फिल्म से हुई।

भूमिका में ढलने की कोशिश 
फिल्मों और सीरियलों के चरित्रों से ही उनकी पहचान बननी शुरू हुई । क्योंकि, वह अपनी भूमिकाओं पर पूरा ध्यान लगती हैं। भूमिका को स्वभाविक बनाने के लिए किसी भी हद तक प्रयास कर सकती हैं। वह अपने को भूमिका में ढाल लेने की भरपूर कोशिश करती है।

छड़ी लेकर चली यामी !
यामी ने, अपनी पहली फिल्म विक्की डोनर में एक बंगाली लड़की की भूमिका की थी। इस भूमिका के लिए चंडीगढ़ की यामी ने बंगाली संस्कृति और पहनावे का अध्ययन किया। काबिल में अंधी लड़की की भूमिका के लिए यमी गौतम ने आंखे बंद कर छड़ी के सहारे चलने का अभ्यास किया। यही कारण था कि वह अपने किरदारों को स्वभाविकता के नज़दीक ला पाने में सफल हुई।

जब टिक टॉक गर्ल बनी यामी 
आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म बाला में, यामी गौतम की भूमिका एक मॉडल की है। यह किरदार उन जैसा ही है। लेकिन, फिल्म में मॉडल की यह भूमिका इस लिहाज़ से अलग है कि यह लड़की, टिक टॉक स्टार बन कर मशहूर हो जाती है। यामी ने युवा लड़कियों की मानसिकता समझने के लिए टिक टॉक में अपना एक छद्म खाता खोल कर, इसमें शामिल युवा लड़कियों की कहानी कहने की शैली समझने की कोशिश की।

परदे पर रियल टिक टॉक गर्ल 
इसी शोध का नतीजा था कि यमी गौतम को अपनी परी की भूमिका स्वभाविक बनाने के लिए विशेष कोशिश करने की ज़रुरत नहीं पड़ी, क्योंकि वह खुद ही टिक टॉक गर्ल बन गई थी । अपनी इस सोच को स्पष्ट करते हुए यमी गौतम ने कहा, "दर्शक सिनेमाघरों में यामी गौतम को नहीं, उसके करैक्टर को देखने आते हैं। मैं किसी चरित्र के हर पहलू को समझती हूं और ग्रहण करती हूं, ताकि लोग उसके प्रति आकर्षित हों।"


Monday, 28 October 2019

The Grudge का ट्रेलर


Nora Fatehi कहे प्यार दो, Rakul Preet की हैया हो, क्या दर्शक कहेगा Marjaavaan


भूषण कुमार, कृषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, मोनिशा अडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल अडवानी जैसे निर्माताओं की फौज द्वारा अ वायलेंट ड्रामेटिक लव स्टोरी बताई जा रही, निर्देशक मिलाप जावेरी की फिल्म मरजावां का गीत प्यार लो प्यार दो ९ अक्टूबर को इन्टरनेट से वायरल हुआ था। यह गीत आइटम सॉंग्स की पसंदीदा डांसर नोरा फतेही पर फिल्माया गया था। इस गीत में सिद्दार्थ मल्होत्रा का टपोरी चरित्र भी किक बॉक्सिंग के कटघरे के बाहर नज़र आता है। फिल्म जांबाज़ के प्यार दो प्यार लो गीत को रीक्रिएट किये इस गीत को अब तक ५.९८ करोड़ से अधिक दर्शक देख चुके हैं।



इसके १७ दिनों बाद, फिल्म का एक अन्य गीत हैया हो रिलीज़ हुआ। इस गीत को, फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की तारा सुतारिया के साथ दूसरी नायिका राकुल प्रीत सिंह पर फिल्माया गया है। इस गीत के विडियो में राकुल के साथ सिद्दार्थ और तारा के चरित्र भी नज़र आते है। गीत को देखते समय रेखा की कोठेवाली की भूमिका वाली फिल्मों की याद आ जाती हैं। लेकिन, साथ ही, राकुल के इस गीत के सामने नोरा फतेही का प्यार लो प्यार दो गीत फीका भी लगने लगता है। राकुल अपने डांस से ही नहीं, सेक्स अपील से भी फिल्म को दर्शकों के लिए दर्शनीय बना देती हैं। इस गीत को दो दिनों के अन्दर ६४.५८ करोड़ लोग देख चुके हैं। 


कहने का मतलब यह कि नोरा फतेही का प्यार लो प्यार दो और राकुल प्रीत सिंह का हैया हो दर्शकों के पसंदीदा गीत बन चुके हैं। यह दो गीत दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कैटेलिस्ट का काम कर सकते हैं। मगर सवाल यह है कि राकुल और नोरा में बाज़ी कौन मारेगी ? हैया हो जीतेगा या प्यार लो प्यार दो ?


नोरा फतेही के प्यार लो गीत में अब वह ताज़गी नहीं, जो कभी कमरिया और दिलबर दिलबर गीतों में थी। इस लिहाज़ से राकुल प्रीत बाज़ी मारती लगती हैं। 

Red Hot Janhvi Kapoor





Sunday, 27 October 2019

Shraddha Das ने जलाया दीप


Zareen Khan का पंजाब में डाका !


विक्रम भट्ट की, २०१८ में रिलीज़ हॉरर फिल्म १९२१ में रोज की भूमिका करने के बाद, हिंदी फिल्मों से बिलकुल नदारद हो गई, ज़रीन खान की केवल एक हिंदी फिल्म हम भी अकेले तुम भी अकेले ही निर्माणाधीन है।  हरीश व्यास के निर्देशन में इस फिल्म में, ज़रीन खान, एक्टर अंशुमान झा के साथ रोमांस करेंगी। इसके अलावा कोई भी दूसरी हिंदी फिल्म निर्माणाधीन तक नहीं है।

क्षेत्रीय फिल्मों में ज़रीन करियर
लेकिन, क्षेत्रीय फिल्मों में ज़रीन खान का करियर ज़रीन यानि सुनहरा है। इसी साल, उनकी एक्शन थ्रिलर तेलुगु फिल्म चाणक्य रिलीज़ हुई है। एक्टर गोपीचंद के रॉ एजेंट की, पाकिस्तान में एजेंट ज़ुबेदा की भूमिका ज़रीन खान ने ही की थी। फिल्म के लिहाज़ से यह भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।  इस फिल्म से, ज़रीन खान का तेलुगु फिल्म डेब्यू हुआ है। इस फिल्म ने, चिरंजीवी की पीरियड एक्शन फिल्म सये रा नरसिम्हा रेड्डी के सामने बढ़िया प्रदर्शन किया है।

गिप्पी ग्रेवाल के साथ ‘डाका’
पंजाबी फिल्मों के तो ज़रीन खान का जलवा है। गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म जट्ट जेम्स बांड (२०१४) से ज़रीन का पंजाबी फिल्म डेब्यू हुआ था। वह इस समय दो पंजाबी फ़िल्में कर रही हैं। फिल्म डाका में वह एक बार फिर गिप्पी ग्रेवाल की नायिका हैं। यह एक बड़ी फिल्म है, जिसमे टी-सीरीज भी भागीदार है। यह फिल्म १ नवंबर को रिलीज़ होगी। वह, निर्माता गिप्पी ग्रेवाल की कॉमेडी फिल्म फट्टे डिंडे चक्क पंजाबी में बिन्नू ढिल्लों की नायिका हैं। इस फिल्म का निर्देशन समीप कंग कर रहे हैं। यह फिल्म १७ जुलाई २०२० को प्रदर्शित होगी।

Gangubai Kathiawadi के बाद Sanjay Leela Bhansali बनायेंगे Baiju Bawra


संजय लीला भंसाली ने, अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामना देने के साथ, दोहरी ख़ुशी देने की कोशिश भी की है।  संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस की तरफ से जारी कार्ड से साफ़ है कि संजय लीला भंसाली, ११ सितम्बर २०२० को गंगूबाई  काठियावाड़ी की रिलीज़ के  बाद, अपनी अति महत्वकांक्षीमहान कलाकृति, फिल्म बैजू बावरा : एक फक्कड़ उस्ताद के बदले की कहानी का निर्माण शुरू करेंगे।  यह संगीतमय महाकथा दिवाली २०२१ में परदे पर प्रज्ज्वलित होगी।

पिछले दो तीन दिनों से यह अफवाह थी कि संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट के साथ फिल्म  गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद, किसी दूसरी फिल्म का ऐलान करेंगे।  यह ऐलान उसी का एक हिस्सा है।  अभी इस फिल्म के दूसरे विवरण नहीं दिए गए हैं।  फिल्म  की कहानी क्या है ? लेकिन, संजय को जिस प्रकार से इतिहास के पन्नों और ख़ास तौर पर संगीत में दिलचस्पी है, उससे ऐसा लगता है कि बैजू बावरा की कहानी मुग़ल बादशाह  अकबर के दौर की होगी।

फिल्म के फक्कड़ उस्ताद की बदला कथा होने के इशारे से ऐसा लगता है कि फिल्म के केंद्र में बैजू बावरा और तानसेन के संगीत मुक़ाबले पर होगी ।  ऐसे कथानक के ही संगीतमय होने की उम्मीद की जा सकती है।


बैजू बावरा में, टाइटल रोल कौन करेगा ? दो दिन पहले यह खबर थी कि संजय लीला भंसाली, हम दिल दे चुके सनम के बीस साल बाद अजय देवगन के साथ फिल्म करने जा रहे हैं।  अजय देवगन, संजय के बैजू बावरा के सांचे में फिट बैठने वाले कलाकार हैं।  हो सकता है कि उन्हें अकबर की भूमिका सौंप दी जाए।  बाकी, तानसेन और बैजू बावर का संगीत मुक़ाबला युवा एक्टरों के साथ हो। ऐसे में विवरण जानने के लिए प्रोडक्शन हाउस की अगली रिलीज़ का इंतज़ार तो करना ही होगा।  



क्या Ekta Kapoor की बायोपिक है Disha Patani की फिल्म KTina ?


दिवाली के पहले दिन, फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपनी नई फिल्म के टाइटल और एक्ट्रेस के नाम का ऐलान किया।  इस फिल्म का टाइटल केटीना रखा गया है।  फिल्म की नायिका दिशा पाटनी को बनाया गया है। इस फिल्म के लिए दिशा का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया।  इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई।

केटीना में दिशा पाटनी के फर्स्ट लुक पर एक नज़र डालिये।  उनके दोनों हाथ चहरे पर जुड़े हुए हैं।  उनकी  उँगलियों  में कई प्रकार की अंगूठियां ठुंसी हुई हैं।  दाहिने हाथ में मोतियों वाले कई बैंड हैं।उन्होंने शर्ट पहन रखी है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में दिशा पाटनी का लुक और फिल्म का टाइटल केटीना, फिल्म के एकता कपूर के जीवन पर होने की चुगली करता सा लगता है।  फिल्म में, दिशा पाटनी की भूमिका एक पंजाबी लड़की की है।  इसीलिए सोशल मीडिया पर पूछा जाने लगा कि क्या केटीना एकता कपूर के जीवन पर फिल्म है ? इस बहस को हवा मिली एकता कपूर की उस ट्वीट से, जिसमे उन्होंने लिखा, "केटीना का सब को जय माता दी !(शी यूज़ड टू बी टीना अब केटीना एज़ के सूटस हर...हर एस्ट्रो सेड) बट यार हु वेअर्स सो मैनी रिंग्स ??? @दिशापाटनी एज़ नेवर बिफोर !

दिशा पाटनी की भूमिका और फर्स्ट लुक तथा  एकता कपूर के  ट्वीट से तो फिल्म एकता कपूर बायोपिक लगती है।  लेकिन, एकता कपूर खुद पर फिल्म बनाएं ! उन पर कोई फिल्म तो कोई मधुर भंडारकर ही बना सकता है।  एकता कपूर क्यों अपनी सफलता के रहस्य खोलेंगी ? वह तो अपने या अपने खिलाफ किसी ट्वीट को तक पसंद नहीं करती हैं।

बहरहाल, फिल्म केटीना की शूटिंग २५ अक्टूबर से शुरू भी हो चुकी है।  इस फिल्म को, एकता कपूर की हिट फिल्म ड्रीम गर्ल के निर्देशक राज शांडिल्य ने लिखा है।  फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर कर रही हैं।  अब तक छप्पन, चक दे इंडिया, काइट्स और रॉकस्टार जैसी फिल्मों की सह निर्देशक रह चुकी आशिमा छिब्बर ने अभी तक केवल के फिल्म मेरे डैड की मारुती ही निर्देशित की है।  

१९७१ के युद्ध नायक पर Sriram Raghavan की फिल्म



पंद्रह सालों में, सिर्फ पांच फिल्मों का निर्देशन करने वाले श्रीराम राघवन की फिल्मों को देखना बिलकुल अलग अनुभव देने वाला होता है। उन्होंने एक हसीना थी में अपराध का ऐसा संसार बुना था कि दर्शकों की रूह काँप उठी थी। उन्होंने थ्रिलर फिल्म जोहनी गद्दार में नील नितिन मुकेश का डेब्यू कराया था। एक हसीना थी में श्रीराम राघवन के काम से प्रभावित सैफ अली खान ने अपनी स्पाई फिल्म एजेंट विनोद के निर्देशन का भार श्रीराम राघवन को सौंप दिया। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। एजेंट विनोद की असफलता के तीन साल बाद, श्रीराम राघवन ने रोमकॉम फिल्मों के एक्टर वरुण धवन को एक बिलकुल नया अवतार दिया। इस फिल्म में, वरुण धवन अपनी बीवी और बच्ची की मौत का बदला लेने वाले एंग्रीयंग मैन बने हुए थे। फिल्म हिट हुई। तीन साल बाद फिर राघवन ने कमाल दिखाया। उन्होंने इस बार यह कमाल आयुष्मान खुराना और तब्बू के साथ किया था। एक अंधे पियानो वादक की फिल्म अंधाधुन १०० करोडिया कामयाबी हासिल करने वाली फिल्म साबित हुई। अब वह एक बार फिर वरुण धवन के साथ एक युद्ध नायक पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। १९७१ के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अभूतपूर्व वीरता दिखाने वाले सेकंड लेफिटनेंट अरुण खेतरपाल पर फिल्म में, वरुण धवन अरुण खेतरपाल की भूमिका करेंगे। वरुण धवन की इमेज के लिहाज़ से, अरुण खेतरपाल पर फिल्म उनके साथ श्रीराम का एक बढ़िया प्रयोग साबित हो सकती है। श्रीराम राघवन अभी तक थ्रिलर एक्शन क्राइम फ़िल्में ही बनाते रहे हैं। भारत के युद्ध नायक पर श्रीराम राघवन की फिल्म में वह कैसी व्यूह रचना करते हैं, इसे जानने की उत्सुकता अभी से दर्शकों में पैदा हो गई है।

निशाना Saand ki Aankh: मनाना Tapsee Pannu - Bhoomi Pednekar का दिवाली



पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर की ज़िन्दगी पर धनतेरस रिलीज़ फिल्म सांड की आँख में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर क्रमशः प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की भूमिका कर रही हैं। प्रकाशी और चन्द्रो ने साठ साल की उम्र पार करने के बाद ३० नेशनल चैंपियनशिप जीती थीं । यानि पूरी फिल्म इन्ही दोनों अभिनेत्रियों के किरदारों पर केंद्रित है। हालाँकिफिल्म में प्रकाश झाविनीत कुमार सिंह और शाद रंधावा के पुरुष  किरदार भी हैं।  लेकिनसफलता-असफलता का पूरा पूरा सेहरा इन्ही दो अभिनेत्रियों के सर बंधेगा। क्या सांड की आँख सफल होगी ? अगर यह फिल्म सफल होती है तो यह इस सालतापसी पन्नू की बदला और मिशन मंगल के बाद तीसरी तथा भूमि पेडनेकर की पहली सफलता होगी। लेकिन उनकी इस सफलता के आड़े आएगीतापसी पन्नू के बेबी और नाम शबाना में तथा भूमि पेंडणेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा के नायक अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल ४ आड़े आएगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या दर्शकों को सांड की आँख की ६० के पार की नायिकाओं की सफलता परदे पर देखना मंजूर होगा क्या दर्शक कॉमेडी की फुलझड़ी के बजाय सांड की आँख पर निशाने की गूँज सुनना पसंद करेगा अब तक तो इन दोनों सवालों का जवाब मिल भी गया होगा ! 

Kareena Kapoor ने दिया Alia Bhatt को दिवाली का तोहफा !


आलिया भट्ट को सही मायनों में करीना कपूर खान ने दिवाली का तोहफा दे दिया। आलिया भट्ट और करीना कपूर खान ने फिल्म उड़ता पंजाब में एक साथ काम किया था। आलिया भट्टइस समय करीना कपूर के चचेरे भाई रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र कर रही हैंजो अगले साल रिलीज़ होगी। रणबीर और आलिया रोमांस की खबरे रोजाना ही सुर्ख होती रहती हैं।  खबर तो यहाँ तक है कि यह दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं।  हालाँकिइस बात की पुष्टि कभी भी किसी ने नहीं की। यहाँ तक कि मामी मूवी मेला २०१९ में पत्रकारों के सवाल के जवाब में भी आलिया भट्ट ने कहा कि उन्होंने इस बाबत अभी सोचा नहीं है। लेकिनजब यही सवालसाथ मौजूद रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर से पूछा गया तो करीना कपूर का जवाब था, "ऐसा होता है तो मैं दुनिया की सबसे खुश लड़की होंगी।" हालाँकिकरीना कपूर ने यह जुमला कटरीना कैफ के लिए भी बोला  था। मगर करीना कपूर के इस जवाब के साथ ही शरमाते हुए दोहरी हो गई आलिया भट्ट के लिए यह दिवाली के तोहफे जैसा था। क्योंकिबॉलीवुड के पहले कपूर खानदान के साथ भट्ट परिवार की नई पीढ़ी का शादी के सम्बन्ध में बंधना सामान्य बात नहीं है। अलिया भट्ट की फिल्मों के लिए यह साल फिफ्टी फिफ्टी साबित होता है । उनकी फिल्म गली बॉय जहाँ हिट हुई थी, वहीँ कलंक की असफलता उनके सफलता के कीर्तिमान पर कलंक थी । यह फिल्म अलिया भट्ट और वरुण धवन की जोडी की पहली असफलता थी ।

दिवाली के बाद Jahnavi Kapoor और Kartik Aryan का Dostana 2


मंदी की मार से बॉलीवुड बेहाल नज़र नहीं आता। आये दिनकिसी न किसी बड़े-मंझोले बजट की फिल्म बनाए जाने का ऐलान होता रहता है। सीक्वल और रीमेक फिल्मों का बोलबाला है। दोस्ताना २ ऐसी ही एक सीक्वल फिल्म है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स की २००८ में प्रदर्शित फिल्म दोस्ताना की सीक्वल फिल्म दोस्ताना २ की शूटिंग दिवाली के बादपंजाब में शुरू हो जायेगी। २००८ की फिल्म में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की मरदाना जोड़ी के साथ तिकड़ी जमा रही थी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा। समलैंगिक विषय पर हल्काफुल्का फिल्म दोस्ताना का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था। दोस्ताना २ में सब कुछ बदला बदला सा है। जॉनअभिषेक और प्रियंका की तिकड़ी की जगह कार्तिक आर्यनलक्ष्य लालवानी और जाह्नवी कपूर ने ले ली है। फिल्म का निर्देशन भी कॉलिन डिकुन्हा कर रहे हैं। कॉलिनआमिर खान की फिल्म तलाशपीके और सीक्रेट सुपर स्टार तथा रणबीर कपूर की फिल्म संजू के सह निर्देशक थे। दोस्ताना २ से वह स्वतंत्र फिल्म निर्देशक बन रहे हैं।  उनके साथसीरियल पोरस में पोरस की भूमिका करने वाले टीवी एक्टर लक्ष्य लालवानी का भी फिल्म डेब्यू हो रहा है। दोस्ताना २ से जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन की जोड़ी भी बन रही है। एक लिहाज़ से कहा जा सकता है कि दिवाली के बाद कॉलिनलक्ष्य तथा जान्हवी और कार्तिक की जोड़ी की शुभ शुरुआत होगी। 

सितारों के लिए ख़ास बन गई दीवाली !


सिनेमाघरों के अंधेरों में दमकते रूपहले परदे पर चमकते बॉलीवुड के सितारे भी अमावस की अंधेरी रातों में मनाई जाने वाली दीवाली पूरी चकाचौंध के साथ मनाते हैं। कभी दिवाली के साथ कोई ख़ास मौका भी जुड़ जाता हैतो दिवाली ज़्यादा  ख़ास हो जाती हैं।  अनुष्का शर्मा की २०१८ की दिवालीविराट कोहली से शादी के बाद की पहली दिवाली थी।  इसलिएइस दिवाली को इन दोनों ने अपने घर में परिवार के साथ मनाया।  आमिर खान के लिए दिवाली २०१८ दोहरी खुशी का त्यौहार बन गया था।  उनकी दूसरी बीवी किरण राव का जन्मदिन ७ नवंबर को पड़ता है।  ७ नवंबर २०१८ को दिवाली भी थी। इसके अलावा दूसरे दिन यानि ८ नवंबर को आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान भी रिलीज़ हो रही थी।  इसलिए आम तौर पर दोस्तों के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने वाले आमिर खान ने पिछले साल दिवाली पूरी फॅमिली के साथ फॅमिली दिवाली मनाई।  यानि पूर्व पत्नी के बच्चे भी शामिल हुए इस पार्टी में। इंडस्ट्री के दूसरे खान यानि शाहरुख़ खान की  दीवाली हमेशा सितारों वाली होती है।  पिछले सालउन्होंने यह दिवाली इंडस्ट्री के तमाम सितारों के साथ दिवाली से चार दिन पहले ही पार्टी कर मना ली।  इस जश्न की ख़ास बात यह रही कि इसमें शाहरुख़ खान की फिल्मों की तमाम नायिका अभिनेत्रियां शामिल हुई।  संजय दत्तअपनी दो फिल्मों की लगातार शूटिंग में  व्यस्त होने के कारण पिछले साल दिवाली का जश्न नहीं मना सके। उन्होंने परिवार के साथ पूजा कर दीवाली मनाई।  श्रद्धा कपूर हमेशा से हीदिवाली अपने पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मानती हैं।  आलिया भट्ट ने पिछले सालस्वयंसेवकों की टीमों के साथ सात शहरों में ५०० कुत्तों को खाना खिला करअपनी दिवाली को  ख़ास बना दिया। अलबत्ताइस कार्यक्रम के बादवह करण जौहर की पार्टी में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ के सितारों के साथ शामिल हुई।  बच्चन परिवार की दिवाली हमेशा ही परिवार के साथ लक्ष्मी पूजा कर मनाई जाती है। २०१८ की दिवाली में अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या का पटाखों से पहला परिचय कराया। प्रियंका चोपड़ा ने शादी से पहले की अपनी आखिरी दिवाली परिवार के साथ ही मनाई। सैफ अली खान और करीना कपूर खान नेकरिश्मा कपूर और तैमूर  काले कपड़ों में रंगबिरंगी आतिशबाज़ी कर मनाई।

सफलता की हैटट्रिक से मनेगी Akshay Kumar की दिवाली ?



अक्षय कुमार की पुनर्जन्म कॉमेडी फिल्म हॉउसफुल ४, धनतेरस को रिलीज़ हो जाएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति सेनन और कृति खरबंदा भी हैं। लेकिन, पूरी फिल्म और इसका प्रचार, अक्षय कुमार पर केंद्रित है। अक्षय कुमार खुद इस फिल्म  को सफल होते देखना चाहेंगे। जब तक यह लेख प्रकाशित होगा और दीवाली की लक्ष्मी पूजा शुरू होगी, बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल ४ का प्रदर्शन साफ़ हो जाएगा।  अगर हाउसफुल ४ ने, ज़बरदस्त ओपनिंग ले ली तो हाउसफुल ४ का १०० करोडिया वीकेंड तय है।  ऐसे में हाउसफुल ४ अक्षय कुमार की इस साल की तीसरी फिल्म बन जायेगी, जो १०० करोड़ का कारोबार कर चुकेगी। एक ही साल में तीन बड़ी सफलताएं अक्षय कुमार के स्टारडम पर चार चाँद लगा देंगी। खबर है कि अक्षय कुमार को एक प्रोजेक्ट के लिए १०० करोड़ की फीस दी गई है। ऐसे में २०१८ की दीवाली अक्षय कुमार के लिए तो ख़ास हो ही जाएगी।  लेकिन, यह दीवाली हाउसफुल ४ के दूसरे सितारों के लिए भी खास होगी। लम्बे समय से असफलता से जूझ रहे बॉबी देओल को हॉउसफुल ४ की सफलता खुश कर देगी। रितेश देशमुख की इस साला रिलीज़ फिल्म टोटल धमाल सफल हुई थी।  हाउसफुल ४ उनकी दूसरी सफलता बन जाएगी। हाउसफुल ४ में अक्षय कुमार की नायिका पूजा हेगड़े की पहली हिंदी फिल्म मोहन जोदड़ो असफल हुई थी। क्या हाउसफुल ४ से उन्हें सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा ! कृति सेनन, पहली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म कर रही हैं। फिल्म की दो कृति अभिनेत्रियों के लिए हाउसफुल ४ की सफलता बेहद ज़रूरी है। कृति सेनन ने सफल लुका छुपी के बाद दो असफल  फ़िल्में कलंक और अर्जुन पटियाला दी हैं । वह इस कलंक को धोना चाहेंगी। यह कृति खरबन्दा की इस साल रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म है।  इसलिए उनके लिए हाउसफुल ४ की सफलता ज़रूरी है। 

राष्ट्रीय सहारा २७ अक्टूबर २०१९