Saturday 13 January 2018

आनंद एल राय की २०१८ की फ़िल्में

आनंद एल राय, अब एक ऐसा नाम बन गए हैं, जिससे कुछ अच्छी फिल्मों की उम्मीद लगाईं जा सकती है। इस साल, जब शाहरुख़ खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ उनकी निर्देशित फिल्म जीरो रिलीज़ होगी, तब उनका कद कुछ और ज्यादा बढ़ गया होगा। साल २०१७ में रिलीज़ उनकी कुरकुरी कॉमेडी फिल्म शुभ मंगल सावधान और ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजी गई फिल्म न्यूटन के बाद दर्शकों को राय की हर फिल्म का इंतज़ार रहता है। वह मनोरंजन के पर्याय जो बन गए हैं। २०१८ में भी आनंद एल राय के खजाने से बहुत कुछ निकलने वाला है। उनके और अनुराग कश्यप के सहयोग से बनी फिल्म मुक्काबाज़ १२ जनवरी को रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों की प्रशंसा मिल रही है। उनकी इस साल के आखिर में रिलीज़ होने जा रही, शाहरुख खान के बौने किरदार वाली फिल्म जीरो का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर ही रहे हैं। 
मुक्काबाज़ के प्रमोशन के लिए क्लिक करें 
मुक्काबाज़ के बाद फ़िल्में 
मुक्काबाज़ के बाद, आनंद एल राय और अनुराग कश्यप का साथ फिल्म मनमर्जियां में भी दिखाई देगा। यह फिल्म भी एक बहुत छोटे शहर की है। आनंद के बैनर से एक नए निर्देशक राहुल शंकल्या की फिल्म निम्मो भी इसी साल रिलीज़ होगी। दर्शकों को मुदस्सर अज़ीज़ की २०१६ में रिलीज़ सफल फिल्म हैप्पी भाग जायेगी की सीक्वल फिल्म हैप्पी भाग जायेगी रिटर्न्स की भी प्रतीक्षा है। इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा भी जुड़ गई है। वह भी, डायना पेंटी के साथ हैप्पी का किरदार कर रही होंगी। नवदीप सिंह भी, राय के साथ मिल कर, सैफ अली खान की इनाम के लिए शिकार करने वाले १८वी शताब्दी के शिकारी की भूमिका वाली फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। न्यूटन के डायरेक्टर अमित मसूरकर के निर्देशन में भी एक फिल्म इसी साल फ्लोर पर जायेगी। शुभ मंगल सावधान के लेखक हितेश केवल्या और मनमर्जियां के लेखक कनिका ढिल्लों की कहानियों पर भी फ़िल्में बनाए जाने की खबर है। आनंद एल राय कहते हैं, “हालाँकि, हमारी पहचान पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म बनाने वालों की है। लेकिन, हम हर जोनर की फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके लिए स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है। जिन फिल्मों की स्क्रिप्ट तैयार हैं उनकी कास्टिंग को अंतिम रूप देकर फिल्म की शूटिंग की तैयारी की जायगी। कुछ लोकेशन तय कर शूटिंग भी शुरू होनी है। जीरो की शूटिंग तो चल ही रही है।”
भारत के प्रथम प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु का रहस्य खोलने वाली विवेक अग्निहोत्री की फिल्म की जानकारी के लिए   

No comments:

Post a Comment