Tuesday 16 January 2018

बनने अब्रॉडिया राजा चला अब्रॉड

म्यूनिख में रहने वाले जर्मन-भारतीय लखविंदर शबला ने पहली शॉर्ट फिल्म जर्मन भाषा में बनाई थी। फिर वह भारत आये तो उन्होंने पहली देसी फिल्म 'वापसी' पंजाबी भाषा में बनाई। इस फिल्म में वह अभिनय भी कर रहे थे। हाल ही में उनकी दूसरी फिल्म राजा अब्रॉडिया का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। लेकिन, यह फिल्म पंजाबी भाषा में नहीं, बल्कि हिंदी में है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे निर्माता, निर्देशक, लेखक और एक्टर लखविंदर शबला ही है। शबला फिल्म्स के अंतर्गत बनाई जा रही राजा अब्रॉडिया में रॉबिन सोही, वैष्णवी पटवर्धन, अभिषेक सिंह पठानिया, ओल्गा हॉफमैन, अलंकृता बोरा, वैष्णवी मैक्डोनाल्ड और योगराज सिंह को लिया गया है। पोस्टर लॉन्चिंग के मौके पर लखविंदर के साथ फिल्म के नायक-नायिका रॉबिन सोनी और वैष्णवी पटवर्धन के साथ हैरी वर्मा और अभिषेक सिंह मौजूद थे। फिल्म की कहानी राजा के अब्रॉडिया बनने की है।  राजा एक गाँव का अमीर युवक है। मस्त मौला और शाही तरीके से जीने वाला। एक शराबी ग्रामीण उसका अपमान कर देता है क्योंकि ग्रामीण का बेटा अब्रॉड से एक विदेशी लड़की से शादी कर आया था। इस पर नाराज़ राजा प्रण करता है कि वह भी अब्रॉडिया बनेगा यानि विदेश जायेगा। फिल्म की नायिका प्रीटी भी अब्रॉड जाना चाहती है। तब दोनों एक डील करते हैं, अब्रॉड जाने और अपने सपने पूरे करने की। क्या झेलना पड़ता है, फिल्म देख कर मालूम करें। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब और जर्मनी में हुई है। यह फिल्म, दर्शकों को २३ फरवरी को देखने का मौका मिलेगी। 


अकिव अली की फिल्म में तब्बू से रोमांस नहीं करेंगे अजय देवगन-  पढ़ने के लिए क्लिक करें

No comments:

Post a Comment