Sunday 14 January 2018

मनीष पॉल के लिए सलमान खान की लुलिआ हरजाई

इसे एक तरह का कास्टिंग कू कहा जा सकता है।  सैकड़ों टीवी शो, अवार्ड्स शो, टीवी सीरियल और फ़िल्में कर चुके मनीष पॉल अब गायक भी बन गए हैं।  उनका एल्बम हरजाई शीघ्र रिलीज़ होने जा रहा है।  इस एल्बम की खासियत है कि इसमें मनीष के स्वर के साथ, इस गीत के संगीतकार सचिन  गुप्ता के अलावा लुलिआ वंतूर ने भी स्वर मिलाया है।  बॉलीवुड के जानकार रुमानियन एक्ट्रेस लुलिआ वंतूर को, फिल्म अभिनेता सलमान खान की ख़ास दोस्त के तौर पर पहचानते हैं।  उन्होंने ही लुलिआ को गीत गाने के मौके दिए।  मनीष पॉल को भी लुलिआ के साथ गाने का मौका सलमान खान के कारण ही मिला है।  लुलिआ ने पिछले साल, हिमेश रेशमिया के निर्देशन में एक सिंगल रिकॉर्ड करवाया था।  मनीष पॉल के एल्बम हरजाई को लुलिआ ने अपनी आवाज़ ही नहीं दी है, बल्कि इस के वीडियो में भी वह मनीष पॉल के साथ परफॉर्म कर  रही हैं। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए सलमान खान ने लुलिआ को प्रेरित किया।  हरजाई के गीतकार और संगीतकार सचिन गुप्ता है।  सचिन गुप्ता ने फिल्म यमला पगला दीवाना और मेरे डैड की मारुती का म्यूजिक भी दिया था। हरजाई के लिए वह छः साल बाद वापसी कर रहे। सचिन गुप्ता कहते हैं, "मनीष में गायिकी प्रतिभा छुपी हुई।  आप इसका अनुभव मनीष का गीत सुन कर  लगा सकेंगे।  लुलिआ की आवाज़ का टेक्सचर अद्भुत हैं।  उन्होंने यह गीत बड़ी खूबसूरती से गया है।" इस विडियो को सबीना खान ने डायरेक्ट किया है। टी-सीरीज से यह विडियो एल्बम जल्द जारी होगा।  
डुअ लिपा को ब्रिट अवार्ड्स में कितने नॉमिनेशन मिले - जानने के लिए क्लिक कीजिये 

No comments:

Post a Comment